लोकसभा चुनाव के लिए पच्छाद विधानसभा के भी हैं प्रभारी
राजगढ़। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारी प्रदीप सूर्या को राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रदीप सूर्या को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
हिमाचल : बर्फबारी से 387 सड़कें और 4 NH बंद, 895 विद्युत ट्रांसफार्मर भी प्रभावित
इससे पहले वह प्रदेश युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे हैं। हाल ही में उन्हें हिमाचल सरकार ने राज्य परिवहन निगम का निदेशक बनाया है और प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने उन्हें आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पच्छाद विधान सभा का प्रभारी बनाया है।
शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
प्रदीप सूर्या मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं और प्रदेश में युवाओं के बीच अच्छी पैठ रखते हैं।
मंडी लैंडस्लाइड : चट्टानों में दबे LNT मशीन ऑपरेटर का शव बरामद
उनके प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पच्छाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल, सिरमौर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा, प्रमोद ठाकुर, विकास ठाकुर, मनीष ठाकुर, चंद्र मोहन शर्मा, अरुण ठाकुर , कमल रपटा , प्रेम सागर, कृष्ण, अजय ठाकुर, विक्रम ठाकुर, दिनेश तोमर, राहुल कंवर , सतीश भाजटा, प्रदीप ठाकुर, भीम सिंह, दिनेश, धर्मेंद्र चौहान, पवन मनसैक, ओम प्रकाश, अतर सिंह, विकास शर्मा , अमित तोमर, अनु, भानु ठाकुर, अनिल ठाकुर, सतीश और पूरी युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने उनके अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की है।