शिमला। हिमाचल भाजपा में संगठनात्मक नियुक्ति हुई है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ राजीव सैजल को भाजपा के सभी प्रकोष्ठों का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।
हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए पच्छाद विधानसभा के भी हैं प्रभारी
राजगढ़। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारी प्रदीप सूर्या को राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रदीप सूर्या को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इससे पहले वह प्रदेश युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे हैं। हाल ही में उन्हें हिमाचल सरकार ने राज्य परिवहन निगम का निदेशक बनाया है और प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने उन्हें आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पच्छाद विधान सभा का प्रभारी बनाया है।
उनके प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पच्छाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल, सिरमौर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा, प्रमोद ठाकुर, विकास ठाकुर, मनीष ठाकुर, चंद्र मोहन शर्मा, अरुण ठाकुर , कमल रपटा , प्रेम सागर, कृष्ण, अजय ठाकुर, विक्रम ठाकुर, दिनेश तोमर, राहुल कंवर , सतीश भाजटा, प्रदीप ठाकुर, भीम सिंह, दिनेश, धर्मेंद्र चौहान, पवन मनसैक, ओम प्रकाश, अतर सिंह, विकास शर्मा , अमित तोमर, अनु, भानु ठाकुर, अनिल ठाकुर, सतीश और पूरी युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने उनके अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की है।