Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

हिमाचल : भाजपा की संकल्प सुझाव यात्रा का आगाज, आठ गाड़ियां रवाना

बिंदल ने नाहन से की शिमला संसदीय क्षेत्र के वाहन की शुरूआत

नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि  रविवार यानी आज से हिमाचल प्रदेश के सभी स्थानों पर संकल्प पत्र सुझाव यात्रा का शुभारंभ किया गया।

चारों संसदीय क्षेत्रों में दो-दो अर्थात आठ वाहनों के माध्यम से प्रदेश के सभी वर्गों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं, ताकि देश के प्रत्येक वर्ग, समुदाय, जाति, धर्म, संप्रदाय की भागीदारी एनडीए का संकल्प पत्र में सुनिश्चित हो सके।

चंबा में लैंडस्लाइड : चंद सेकंड में पहाड़ी धड़ाम, वीडियो वायरल

शिमला संसदीय क्षेत्र में चलने वाली गाड़ी की शुरुआत नाहन से करते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि इस गाड़ी में सुझाव पेटी लगी है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव दे सकता है।

10 मार्च से 20 मार्च, 2024 तक यह आठ गाड़ियां पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर सुझाव आमंत्रित करेंगी। इसके अतिरिक्त हर शहर में 4-5 स्थानों पर सुझाव पेटी लगाई जा रही है, जिसमें जनता अपने सुझाव डाल सकती है। नमो ऐप व मिस्ड कॉल के माध्यम से भी जनता अपने सुझाव दे सकती है।

हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण 

डॉ. बिंदल ने कहा कि आर्थिक मजबूती के कारण सड़कों और सुरंगों का निर्माण, रेलवे का विकास, हवाई मार्गों का विस्तार, पेयजल का विस्तार, नए-नए एम्स व आईआईएम का निर्माण स्वास्थ्य व शिक्षा में क्रांतिकारी सुधार संभव हो पाए। हिमाचल इसका बड़ा उदाहरण है, जहां पर फोरलेन नेशनल हाईवे का जाल बिछाया जा रहा है।

टनल के निर्माण से सड़कों की दूरी को कम किया जा रहा है। लगभग एक लाख करोड़ रुपए की सड़कों का निर्माण मोदी सरकार द्वारा हिमाचल में किया जा रहा है, जिससे आने वाले पांच साल में हिमाचल की दूरियां आधी रह जाएंगी।

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24