Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौरी ताल आपदा : विनोद ने खो दिया परिवार, पिता और बेटी का शव मिला

दूसरों के परिवार को बचाया लेकिन अपना खो दिया

पांवटा साहिब। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल के मालगी में बादल फटने के कारण बुधवार को सिरमौरी ताल में जो कहर बरपा उसमें एक पूरा हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया।

बचा तो सिर्फ विनोद जो खुद भी जिंदा लाश की तरह अब अपने परिवार के शवों की तलाश में भटक रहा है। विनोद ने बच्चों के लिए बहुत सपने देखे थे कि उन्हे पढ़ा-लिखा कर बड़ा आदमी बनते देखेगा। मां-बाप की सेवा करेगा लेकिन ये सब अपने सिर्फ सपने रह गए।

तीसा हादसा : जान गंवाने वाले पुलिस जवानों में 5 कांगड़ा और एक चंबा जिला निवासी

सिरमौरी ताल में आई बाढ़, भूस्खलन तथा दलदल ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। वीरवार को जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान कर विनोद कुमार के पिता कुलदीप सिंह तथा उसकी बेटी दीपिका का शव बरामद कर लिया, जबकि उसकी मां, पत्नी और बेटे का शव अभी तक नहीं मिला है। इनकी तलाश के लिए शुक्रवार को दोबारा से रेस्क्यू अभियान चलाया गया है।

विनोद ने पांवटा साहिब प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि उसके गांव में उसकी मामा की बेटी भी रहती है। बुधवार शाम से ही सिरमौरी ताल क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी।

चंबा में बड़ा हादसा-6 IRB जवानों सहित 7 ने तोड़ा दम, 4 गंभीर घायल

वह अपने मामा की बेटी को उसके घर से दूसरे घर में सुरक्षित स्थान पर छोड़ने गया था तथा वापसी में अपने परिवार के अन्य सदस्य, जिनके घरों को बारिश से खतरा हो सकता था उनको अपने साथ लाने के लिए घर से 20 मिनट पहले निकला था। जब वह लौटा तब तक उसके घर का नामोनिशान तक मिट चुका था।

सिरमौरी ताल से कुछ दूरी पर मालगी के जंगलों में भारी बारिश के बाद बादल फटा। बादल फटने के बाद सैकड़ों पेड़, भारी भूस्खलन तथा बड़ी-बड़ी चट्टानें पानी के तेज बहाव के साथ सिरमौर ताल गांव की ओर बढ़ती चली गई। करीब 9 बजे भारी मालबा सिरमौरी ताल में कुलदीप सिंह के घर को बर्बाद करता हुआ आगे बढ़ता हुआ गिरी नदी की ओर चला गया।

नीरज भारती की मंत्री पिता को नसीहत, चंद्र कुमार ने भी दिया करारा जवाब

विनोद के पिता कुलदीप सिंह ((62) ), माता जीतो देवी (55), पत्नी रजनी देवी (31), बेटा नितेश (10) तथा बेटी दीपिका (8) घर में ही थे। उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि मालगी में बादल फटने से हजारों टन मलबा उनके घर की ओर बढ़ रहा है।

इससे पहले कि वह कुछ सोच पाते मलबे के साथ आई बड़े-बड़े चट्टानों ने घर का नामोनिशान मिटा दिया। विनोद की आंखें अभी भी अपने परिवार को खोज रही हैं।

कांगड़ा के बीएसएफ जवान ने हाथियों के हमले में गंवाई जान

 

हिमाचल : नालागढ़ में दो सगे भाईयों की हत्या, तलवार से किया हमला

 

घुमारवीं पुलिस स्टेशन में धक्के मारकर निकाला शिकायतकर्ता, जानें वायरल वीडियो का सच

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

हिमाचल में फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट, बढ़ सकती हैं बादल फटने व लैंडस्लाइड की घटनाएं

 

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

मुख्यमंत्री सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विक्रमादित्य भी थे सवार

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Sirmaur State News

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

भारी-भरकम चट्टानों और मलबे के नीचे दब गया घर

पांवटा साहिब। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में कुदरत का ऐसा कहर बरपा कि एक हंसता-खेलता परिवार ही उजड़ गया। आपदा ने परिवार को ऐसा घेरा कि ये परिवार न तो जान बचा कर भाग पाया न ही किसी की मदद मांग पाया।

परिवार में दादा-दादी, मां और दो बच्चे शामिल हैं। परिवार के मुखिया का शव मिल गया है, लेकिन बाकी चार सदस्य अभी भी लापता हैं। इनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है।

सिरमौर में बादल फटा : एक परिवार के 5 सदस्य लापता, 100 लोग रेस्क्यू

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल के सिरमौरी ताल के नजदीक मालगी, औली में बुधवार रात बादल फटा है। सिरमौरी ताल में तीन घर बादल फटने से आई बाढ़ व मलबे के पानी में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।

दो घरों के लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि एक परिवार के पांच सदस्य लापता थे। इनमें से एक का शव मिला है बाकियों की तलाश जारी है। गिरी नदी इस समय भी उफान पर है।

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

परिवार के पांच सदस्यों में कुलदीप सिंह (62) पुत्र संत राम, जीतो देवी (55) पत्नी कुलदीप सिंह, रजनी देवी (31) पत्नी विनोद कुमार, नितेश (10) पुत्र विनोद कुमार और दीपिका (8) पुत्री विनोद कुमार निवासी सिरमौरी ताल तहसील पांवटा साहिब लापता हुए। इनमें से परिवार के मुखिया कुलदीप सिंह का शव मिला है।

सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट ने मचाई खलबली-आखिर क्या इशारा

प्रशासन और स्थानीय लोगों ने पूरी रात राहत व बचाव कार्य किया। मुगलवाला करतारपुर पंचायत के सिरमौरी ताल में 100 से अधिक सदस्यों को उनके घरों में मलबे के बीच से निकालकर रेस्क्यू किया गया।

कुलदीप सिंह के घर पर भारी-भरकम चट्टानों और मलबे के नीचे दब गया। राजबन बाबा पत्थर नाथ मंदिर से लेकर सिरमौरी ताल तक की तीन-चार किलोमीटर सड़क को बहाल करने में ही एलएनटी मशीनों को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी।

बड़ी राहत : चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 पर चक्की मोड़ के पास दौड़ने लगी बसें

सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर, पेड़ और कीचड़ इतना भर गया था कि उसे साफ करना मुश्किल हो रहा था। बावजूद इसके एनएच पर कार्य कर रही कंपनी की मशीनों के चालकों ने रात भर सड़क बहाली का कार्य किया।

 

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में 1100 रुपए में होंगे VIP दर्शन, क्या रहेगी पूरी व्यवस्था-पढ़ें

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

हिमाचल : चार दिन कमजोर रहेगा मानसून, 13 अगस्त के बाद फिर शुरू होगा बारिश का दौर

 

शिमला : ढली में पिकअप को घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक, दो ने तोड़ा दम, दो गंभीर

 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास चार घंटे रहेगा बंद

 

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Sirmaur State News

सिरमौर में बादल फटा : एक परिवार के 5 सदस्य लापता, 100 लोग रेस्क्यू

पूरी रात चलता रहा राहत व बचाव कार्य

पांवटा साहिब। हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर एक बार फिर बरपा है। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल के सिरमौरी ताल के नजदीक मालगी, औली में बुधवार रात बादल फटा है। सिरमौरी ताल में तीन घर बादल फटने से आई बाढ़ व मलबे के पानी में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।

दो घरों के लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि एक परिवार के पांच सदस्य लापता थे। इनमें से एक का शव मिला है बाकियों की तलाश जारी है। लापता लोगों में दो बच्चे शामिल हैं। गिरी नदी इस समय भी उफान पर है।

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

परिवार के पांच सदस्यों में कुलदीप सिंह (62) पुत्र संत राम, जीतो देवी (55) पत्नी कुलदीप सिंह, रजनी देवी (31) पत्नी विनोद कुमार, नितेश (10) पुत्र विनोद कुमार और दीपिका (8) पुत्री विनोद कुमार निवासी सिरमौरी ताल तहसील पांवटा साहिब लापता हुए। इनमें से परिवार के मुखिया कुलदीप सिंह का शव मिला है।

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

प्रशासन और स्थानीय लोगों ने पूरी रात राहत व बचाव कार्य किया। मुगलवाला करतारपुर पंचायत के सिरमौरी ताल में 100 से अधिक सदस्यों को उनके घरों में मलबे के बीच से निकालकर रेस्क्यू किया गया।

एक घर पर भारी-भरकम चट्टानों और मलबे के नीचे दब गया है और घर के सदस्यों का भी फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है। राजबन बाबा पत्थर नाथ मंदिर से लेकर सिरमौरी ताल तक की तीन-चार किलोमीटर सड़क को बहाल करने में ही एलएनटी मशीनों को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी।

सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट ने मचाई खलबली-आखिर क्या इशारा

सड़क पर बडे़-बडे़ पत्थर, पेड़ और कीचड़ इतना भर गया था कि उसे साफ करना मुश्किल हो रहा था। बावजूद इसके एनएच पर कार्य कर रही कंपनी की मशीनों के चालकों ने रात भर सड़क बहाली का कार्य किया।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पूरी रात भर चले राहत व बचाव कार्य में 100 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। एक घर के 5 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए अब दोबारा से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।

 

 

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में 1100 रुपए में होंगे VIP दर्शन, क्या रहेगी पूरी व्यवस्था-पढ़ें

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

हिमाचल : चार दिन कमजोर रहेगा मानसून, 13 अगस्त के बाद फिर शुरू होगा बारिश का दौर

 

शिमला : ढली में पिकअप को घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक, दो ने तोड़ा दम, दो गंभीर

 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास चार घंटे रहेगा बंद

 

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Sirmaur State News

शिमला : अभिनंदन समारोह के लिए पहुंचे हाटी, नाटी डालकर मनाया जश्न

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के गिरिपार इलाके में रहने वाले हाटी समुदाय के लोगों का दशकों से चल रहा इंतजार खत्म हो चुका है। हाटी जनजाति अमेंडमेंट एक्ट पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुहर लग गई है। इसका लाभ जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र की 155 पंचायत के लोगों को मिलेगा।

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर आवाजाही शुरू, टोल प्‍लाजा को लेकर भड़के लोग

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने के बाद शिमला में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सहित भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व शिमला सांसद सुरेश कश्यप इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। हाटी समुदाय के लोग शिमला में पहुंच गए हैं और नाटी डालकर जश्न मना रहे हैं।

काजा : लिंगटी संपर्क मार्ग के पास खाई में गिरी कार, तीन की गई जान, दो गंभीर

 

हाटी विकास मंच ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन सिंह मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आदि का आभार जताया है।

 

राजगढ़ : सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क पर खाई में गिरी पिकअप, एक की गई जान, एक गंभीर

 

बता दें कि लोकसभा में दिसंबर 2022 में गिरीपार क्षेत्र के हाटी इलाके को जनजातीय दर्जा दिए जाने को लेकर पेश किए गए विधेयक को ध्वनि मत से पास किया गया था। इसके बाद 26 जुलाई को राज्यसभा में हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाला बिल पारित हुआ था।

राज्यसभा में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया।

इस विधेयक में हिमाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की सूची में सिरमौर जिले के ट्रांस गिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को शामिल करने का प्रावधान किया गया है।

कुल्लू : कबाड़ इकट्ठा करते हुए ब्यास नदी में बह गया युवक, तलाश जारी

 

संसद से मंजूरी मिलने के बाद बिल अब राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए बाकी था। 4 अगस्त, 2023 को राष्ट्रपति ने हाटी समुदाय बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

राष्ट्रपति से विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद अब जिला सिरमौर की लाखों की आबादी को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। गौर हो कि 14 सितंबर 2022 को केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी थी।

हाटी विधेयक से जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र की 155 पंचायत के लोगों को लाभ मिलेगा। यह लाभ केवल 1.60 लाख लोगों को मिलना है, क्योंकि अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले समुदाय को एसटी से बाहर रखा गया है।

डाक विभाग की ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता : 50 हजार तक नकद इनाम

 

 

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में 8वीं कक्षा में दाखिले के लिए करें आवेदन

 

शिमला : रोहड़ू में मानवता शर्मसार-नाबालिग को चिप्स चुराने की दी घिनौनी सजा

 

 

हिमाचल में अब वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाना हुआ महंगा, कितनी बढ़ी फीस पढ़ें डिटेल

 

 

कांगड़ा : रात को खिचड़ी खाकर पूरे परिवार की बिगड़ी तबीयत, एक की गई जान, तीन गंभीर

 

 

मंडी : थुनाग में आपदा से प्रभावितों से मिले जयराम, बांटी राहत सामग्री

 

 

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाले बिल पर लगी राष्ट्रपति की मुहर

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

चंडीगढ़-शिमला एनएच बंद : बसों में महंगा हुआ सफर, 20 फीसदी बढ़ा किराया
आकाशवाणी में रोजगार का मौका : अंशकालिक संवाददाता के लिए करें आवेदन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

राजगढ़ : सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क पर खाई में गिरी पिकअप, एक की गई जान, एक गंभीर

नेरीपुल से सनोरा की ओर जा रही थी गाड़ी

राजगढ़। सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल में सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क पर नेईनटी के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

काजा : लिंगटी संपर्क मार्ग के पास खाई में गिरी कार, तीन की गई जान, दो गंभीर

उप पुलिस अधीक्षक अरुण मोदी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप जीप नेरीपुल से सनोरा की ओर जा रही थी कि अचानक नेईनटी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

 

कुल्लू : कबाड़ इकट्ठा करते हुए ब्यास नदी में बह गया युवक, तलाश जारी

 

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान देई राम निवासी रुसलाह नेरवा के रूप में हुई है जबकि घायल गणेश निवासी रुसलाह नेरवा को नागरिक अस्पताल राजगढ़ में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की फौरी राहत राशि भी प्रदान की गई है।

 

शिमला : रोहड़ू में मानवता शर्मसार-नाबालिग को चिप्स चुराने की दी घिनौनी सजा

 

 

हिमाचल में अब वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाना हुआ महंगा, कितनी बढ़ी फीस पढ़ें डिटेल

 

 

कांगड़ा : रात को खिचड़ी खाकर पूरे परिवार की बिगड़ी तबीयत, एक की गई जान, तीन गंभीर

 

 

मंडी : थुनाग में आपदा से प्रभावितों से मिले जयराम, बांटी राहत सामग्री

 

 

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाले बिल पर लगी राष्ट्रपति की मुहर

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

चंडीगढ़-शिमला एनएच बंद : बसों में महंगा हुआ सफर, 20 फीसदी बढ़ा किराया

 

 

परवाणू अग्निकांड : बिल्डिंग से कूदी मां-बेटी ने तोड़ा दम, बाप-बेटा लड़ रहे जिंदगी की जंग
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Sirmaur State News

सतौन-श्री रेणुका जी सड़क पर अचानक आया मलबा, स्कूल जा रहा छात्र चपेट में आया

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में किया भर्ती

पांवटा साहिब। सिरमौर जिला में सतौन-श्री रेणुका जी सड़क पर टिक्कर खड्ड में आज सुबह भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से 9वीं कक्षा का छात्र घायल हो गया है। घायल बच्चे को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया है। छात्र का फिलहाल उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मनीष कुमार (14) पुत्र गुमान सिंह निवासी मानल तापड़ी ग्राम पंचायत भजौन का रहने वाला है। मनीष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन में 9वीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह घर से पैदल बड़ी बहन और अन्य बच्चों के साथ स्कूल के लिए निकला।

 

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाले बिल पर लगी राष्ट्रपति की मुहर

 

छात्र जैसे ही टिक्कर खड्ड के पास पहुंचे तथा खड्ड को पार कर रहे थे तो पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। बाकी बच्चों व लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन मनीष भूस्खलन की चपेट में आकर मलबे में दब गया। ये देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीण अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए खड्ड में उतरे और बच्चे को मलबे से बाहर निकालने में जुट गए।

जयराम बोले – बंद सड़कें खोले सरकार, किसानों-बागवानों की फसलें हो रही बर्बाद

कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को गंभीर अवस्था में मलबे से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। यहां पर बच्चे का उपचार किया जा रहा है। बच्चे के टांगों व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगी है हालांकि व खतरे से बाहर है।

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी अमिताभ जैन ने बताया कि एक बच्चे को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था जिसके बाद तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया गया। बच्चा अब खतरे से बाहर है।

जयराम बोले – बंद सड़कें खोले सरकार, किसानों-बागवानों की फसलें हो रही बर्बाद

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि सतौन-श्री रेणुका जी सड़क पर टिक्कर खड्ड में बरसात में बहुत भूस्खलन होता है तथा हर साल वहां पर स्कूली बच्चे व क्षेत्र के ग्रामीण अपनी जान को जोखिम में डालकर पार करते हैं तथा कई बार इसकी चपेट में ग्रामीण व गाड़ियां आ चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण कई वर्षों से टिक्कर खड्ड पर पुल बनाने की मांग कर रहे है लेकिन सरकार व प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

कांगड़ा : रात को खिचड़ी खाकर पूरे परिवार की बिगड़ी तबीयत, एक की गई जान, तीन गंभीर

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

चंडीगढ़-शिमला एनएच बंद : बसों में महंगा हुआ सफर, 20 फीसदी बढ़ा किराया

 

 

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 6 को मंडी में, ये रहेंगे प्रतिबंध

 

 

परवाणू अग्निकांड : बिल्डिंग से कूदी मां-बेटी ने तोड़ा दम, बाप-बेटा लड़ रहे जिंदगी की जंग
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Sirmaur State News

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाले बिल पर लगी राष्ट्रपति की मुहर

हाटी जनजाति अमेंडमेंट एक्ट राजपत्र में भी हुआ प्रकाशित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के गिरिपार इलाके में रहने वाले हाटियों का दशकों से चल रहा इंतजार अब खत्म हुआ। हाटी जनजाति अमेंडमेंट एक्ट पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुहर लग गई है। 4 अगस्त, 2023 को राष्ट्रपति ने हाटी समुदाय बिल पर हस्ताक्षर किए हैं।

सिरमौर के हाटी समुदाय को मिला जनजातीय दर्जा (ST) का दर्जा राजपत्र में भी प्रकाशित हो चुका है। गिरिपार इलाके में इसे लेकर खुशी का माहौल है। लोग नाच-गाकर खुशी मना रहे हैं। शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने गिरिपार इलाके में रहने वाले हाटियों को ये जानकारी देने के साथ बधाई दी है।

जयराम बोले – बंद सड़कें खोले सरकार, किसानों-बागवानों की फसलें हो रही बर्बाद

 

हाटी विकास मंच ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन सिंह मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल आदि का आभार जताया है।

बता दें कि लोकसभा में दिसंबर 2022 में गिरीपार क्षेत्र के हाटी इलाके को जनजातीय दर्जा दिए जाने को लेकर पेश किए गए विधेयक को ध्वनि मत से पास किया गया था। इसके बाद 26 जुलाई को राज्यसभा में हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाला बिल पारित हुआ था।

कांगड़ा : रात को खिचड़ी खाकर पूरे परिवार की बिगड़ी तबीयत, एक की गई जान, तीन गंभीर

 

राज्यसभा में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया। इस विधेयक में हिमाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की सूची में सिरमौर जिले के ट्रांस गिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को शामिल करने का प्रावधान किया गया है।

संसद से मंजूरी मिलने के बाद बिल अब राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए बाकी था। 4 अगस्त, 2023 को राष्ट्रपति ने हाटी समुदाय बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

Viral : पहाड़ी पर चढ़कर उस पार गए लोग, चंडीगढ़-शिमला एनएच पर जोखिम में डाली जान

 

राष्ट्रपति से विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद अब जिला सिरमौर की लाखों की आबादी को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। गौर हो कि 14 सितंबर 2022 को केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी थी।

हाटी विधेयक से जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र की 155 पंचायत के लोगों को लाभ मिलेगा। यह लाभ केवल 1.60 लाख लोगों को मिलना है, क्योंकि अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले समुदाय को एसटी से बाहर रखा गया है।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

 

चंडीगढ़-मनाली एनएच फिर बंद, 6 मील के पास लगातार हो रहा भूस्खलन

 

चंडीगढ़-शिमला एनएच बंद : बसों में महंगा हुआ सफर, 20 फीसदी बढ़ा किराया

 

 

कांगड़ा : फतेहपुर में ममता शर्मसार, खेतों में पड़ी मिली नवजात

 

 

परवाणू अग्निकांड : बिल्डिंग से कूदी मां-बेटी ने तोड़ा दम, बाप-बेटा लड़ रहे जिंदगी की जंग
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : रोनहाट में भारी भूस्खलन, शिलाई-शिमला मार्ग अवरुद्ध

रोनहाट। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते भूस्खलन का सिलसिला जारी है। सिरमौर जिला के रोनहाट में बुधवार को भयानक मंजर कैमरे में कैद हुआ है। यहां पर देखते ही देखते पूरा पहाड़ गिर गया। भीषण भूस्खलन का ये रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर कैमरे में कैद हुआ।

कांगड़ा : दिल्ली पुलिस में ASI रह चुका है अवैध शराब मामले में पकड़ा आरोपी

वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। हालांकि हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन भूस्खलन के कारण शिलाई-शिमला सड़क मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है।

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Sirmaur State News

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाला बिल राज्यसभा में पारित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार इलाके के तीन लाख से अधिक लोगों को बड़ी सौगात मिल गई है। लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाला बिल पारित हो गया है। खबर मिलते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

हमीरपुर : अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट पर किए अपलोड 

 

इसकी पुष्टि शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से ये जानकारी साझा करते हुए हाटी समुदाय को बधाई दी है। गिरिपार को जनजाति क्षेत्र घोषित करवाने में बलदेव तोमर का बड़ा योगदान रहा है।

लोकसभा में दिसंबर 2022 में  गिरीपार क्षेत्र के हाटी इलाके को जनजातीय दर्जा दिए जाने को लेकर पेश किए गए विधेयक को ध्वनि मत से पास किया गया था।

कांगड़ा : मल्टी एक्सल ट्रेलर में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, 1000 पेटी बरामद

 

बुधवार को राज्यसभा में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया। इस विधेयक में हिमाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की सूची में सिरमौर जिले के ट्रांस गिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को शामिल करने का प्रावधान किया गया है।

बीजू जनता दल की ममता मोहंता ने विधेयक पर चर्चा की शुरूआत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में हाटी समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर सरकार ने स्वागत योग्य कदम उठाया है।

हिमाचल में 22 बीडीओ इधर-उधर : किसे कहां लगाया, जानने के लिए पढ़ें खबर

 

उन्होंने कहा कि समुदायों को केवल अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल किये जाने से ठोस फायदा नहीं होगा। इन समुदायों का विकास और जीवन स्तर बढाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने ओड़िशा के कुछ समुदायों को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने की मांग की।

पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का निधन, लुधियाना के अस्पताल में ली आखिरी सांस

 

संसद से मंजूरी मिलने के बाद बिल अब राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए जाएगा और राष्ट्रपति से विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद जिला सिरमौर 3 लाख आबादी को इसका लाभ मिलना आरंभ होगा। यह लाभ केवल 1.60 लाख लोगों को मिलना है, क्योंकि अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले समुदाय को एसटी से बाहर रखा गया है।

गौर हो कि 14 सितंबर 2022 को केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी थी। हाटी विधेयक से जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र की 155 पंचायत के लोगों को लाभ मिलेगा।

मंडी-कुल्लू एनएच-21 यातायात के लिए बहाल, 6 मील के पास भूस्खलन से था बंद

 

 

शिमला : रामपुर के कंधार में बादल फटने से मची तबाही, बह गए कई घर व मवेशी

 

पौंग डैम से 3 दिन छोड़ा जाएगा पानी, हाई अलर्ट पर कांगड़ा के लो लाइन क्षेत्र

 

 

मंडी : नहाने उतरा था 22 साल का युवक, रिवालसर झील में समा गया

 

हिमाचल : 26 व 27 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

 

धर्मशाला : दस्तावेजों में जालसाजी कर बढ़ाई जन्मतिथि, 6 साल अधिक कर ली नौकरी

 

 

शिमला सचिवालय के बाहर कर्मचारियों का हल्ला, उग्र आंदोलन को चेताया 

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kinnaur Chamba Hamirpur Una Bilaspur Kangra Kullu Sirmaur Solan Mandi Lahoul Spiti State News

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश लगातार हो रही है जिसके कारण बादल फटना और भूस्खलन जैसी घटनाएं भी जारी हैं। कुल्लू में आज फिर बादल फटने से भारी तबाही मची है।

इसके चलते बुधवार को भी कुछ मार्ग अवरुद्ध हैं। हम आपको जिलावार जानकारी दे रहे हैं कि हिमाचल में कौन सा मार्ग आज अवरुद्ध है और कौन सा सुचारू …

शिमला धमाका : सिलेंडर फटने से नहीं लगी थी आग, 14 लोगों को लिया चपेट में
मणिकर्ण से चंडीगढ़ मार्ग की स्थिति
  • मणिकर्ण  सड़क भुंतर से जरी (ढूंखरा) तक ही छोटे वाहनों के लिए खुली
  • हाथीथान (भुंतर) से बजौरा फोरलेन खुला है
  • भुंतर से बजौरा (राइट बैंक) रोड भी खुला है।
मंडी से कुल्लू सड़क की स्थिति
  • मंडी और पंडोह के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग अभी सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है
  • सलगी में सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण मंडी से कटोला होते हुए कुल्लू तक यातायात बंद है, आज देर शाम तक बहाल होने की संभावना है।
  • वाया नेरचौक/पंडोह से कुल्लू तक रास्ता खुला है
चंबा जिले के लिए अपडेट

तीसा में भारी बारिश होने से तीसा- चम्बा मुख्य सडक मार्ग तीसा पुल, पंगोला नाला, चांजू नाला, मांजू घार, कल्हेल, व गुनू नाला में भू-स्खलन होने से बन्द हो गया है।

  • एलएमवी के लिए चंबा-भरमौर सड़क खुली है
  • पक्काटाला, बालू पुल सम्पर्क मार्ग का डंगा बारिश के कारण गिर गया है
  • चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल में अवरुद्ध
  • चंबा-पांगी मार्ग वाया साच पास अवरुद्ध
  • चंबा-किहार मार्ग सरोग नाला में अवरुद्ध
  • चंबा-खजियार मार्ग गजनुई के पास अवरुद्ध
  • चंबा-खैरी लाल पुल पर अवरुद्ध
हिमाचल निजी बस ऑपरेटर बोले- डीजल पर वैट बढ़ाया, किराये में भी करो बढ़ोतरी
लाहौल और स्पीति जिले के लिए अपडेट
  • दारचा शिंकुला रोड पर 25.5 किमी पर भूस्खलन हुआ है। इस घटना में सड़क जाम हो गई है। मरम्मत का काम जारी है।
मंडी जिले के लिए अपडेट
  • एनएच मंडी-कुल्लू सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।
  • मंडी-कुल्लू वाया कटौला केवल एलएमवी के लिए खुला है।
  • सुन्दरनगर-कुल्लू वाया गोहर होकर मार्ग खुला है।
  • जंजैहली-छतरी सड़क मगरू नाला में अवरुद्ध है।
कांगड़ा : मंड बहादपुर में फंसे 7 लोग सुरक्षित निकाले
बिलासपुर जिले के लिए अपडेट
  • सलापड से स्वारघाट- गरामोड़ा तक एनएच 205 पूरी तरह से पंजाब-चंडीगढ़ की तरफ खुला है।
  • एनएच 103 शिमला से धर्मशाला भी जिला बिलासपुर की सीमा में गाड़ियों की आवाजाही के लिए पूर्णतया खुला है।
कुल्लू जिले के लिए अपडेट

शिमला जिले के लिए अपडेट

भूस्खलन के कारण एनएच-05 शिलारू के पास अवरुद्ध हो गया है। जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए, सड़क पूरी तरह से बहाल होने तक यातायात को शिलारू से नारकंडा की ओर मोड़ दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग इस प्रकार हैं –

शिमला से रामपुर/कुमारसैन/नारकंडा की ओर जाने वाले सभी वाहन और इसके विपरीत वैकल्पिक मार्ग:- ढली-मशोबरा-बसंतपुर-सैंज मार्ग

केवल हल्के वाहन (एलएमवी) शिलारू/नारकंडा/कुमारसैन की ओर जा रहे हैं

शिमला/ठियोग और इसके विपरीत वैकल्पिक मार्ग: – ठियोग-मटियाना-(शिलारू)-नागजुब्बर-कोटिघाट-कांगल-बड़ागांव-किंगल मार्ग।

कृपया इस बरसात के मौसम में सावधानी से गाड़ी चलाएं और बाहर निकलने से पहले सड़क और मौसम की स्थिति के बारे में अपडेट रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें।

  • विकासनगर की ओर से एसडीए कॉम्प्लेक्स की ओर जाने वाली सड़क में दरारें पड़ गई हैं और करीब आधा फीट धंस गई है। अब पानी के रिसाव को रोकने के लिए दरारों को सीमेंट से भरकर इसकी मरम्मत की गई है।

बद्दी के लिए अपडेट
  • दोनों पुलों लक्कड़ डिपो और बद्दी मुख्य पुल पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
    चंडीगढ़ से बद्दी वाया सिसवां खुला है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
  • पिंजौर-कालका-कालुझंडा रोड पर भारी यातायात का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि पपलोहा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है और एक समय में एक तरफा यातायात के लिए इसका उपयोग किया जा रहा है।
सिरमौर जिले के लिए अपडेट

 

श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले 17 अगस्त से, 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के कपाट

 

हिमाचल : ‘एक राज्य-एक पोर्टल’ प्रणाली होगी लागू, ऑनलाइन मिलेंगी ये सुविधाएं

 

शिमला : ननखड़ी में सड़क धंसने से कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की गई जान

 

कांगड़ा : कोपड़ लाहड़ में भारी भूस्खलन, मिट्टी बही, रेल पटरी ही बची-देखें तस्वीरें

 

कांगड़ा जिला में भूस्खलन के कारण ये सड़क मार्ग हैं अवरुद्ध

 

 

बद्दी : कार में घूम रहे थे कांगड़ा के युवक, ट्रक से टक्कर-एक की गई जान

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ