Categories
Himachal Latest Una State News

ऊना : रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान चुने देश राज शर्मा

महासचिव के पद पर नहीं हो सका चुनाव

ऊना। हिमाचल के जिला ऊना में रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन हिमुडा कॉलोनी फेज 1 चिल्ड्रेन पार्क में संपन्न हुए। चुनाव में डॉ देश राज शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है। साथ ही तकनीकी कारणों के चलते नामांकन रद्द होने से महासचिव का चुनाव नहीं हो पाया। वहीं, चुनावी प्रक्रिया के दौरान हंगामा भी हुआ और कुछ लोग चुनावी प्रक्रिया से असंतुष्ट भी दिखे।

 

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर

बता दें कि प्रधान पद के लिए डॉ देश राज शर्मा और महासचिव पद के लिए रणजीत सिंह ने ही नामांकन दाखिल किया था। जांच में देश राज शर्मा का प्रधान पद के लिए नामांकन सही पाया गया। वहीं, महासचिव पद के लिए रणजीत सिंह का नामांकन किन्हीं कारणों से अस्वीकर कर दिया गया। इसके बाद नियमानुसार डॉ देश राज शर्मा को प्रधान पद के लिए निर्विरोध रूप से चुना गया।

हिमाचल में चढ़ा पारा, इस दिन से मौसम बिगड़ने का अनुमान-जानें अपडेट

 

फैसला लिया गया कि आने वाले समय में कार्यकारिणी विस्तार से साथ महासचिव के पद को भर लिया जाएगा। चुनाव के दौरान पूर्व प्रधान सर्वजीत सिंह, परमजीत कौरस चतर सिंह मन्हास, सतीश ओहरी, विवेक जसवाल, जय गोपाल शर्मा, राजेश चब्बा, देवेन्द्र चंदेल, मंजु वर्मा, नीना अग्निहोत्री, नीना सैणी व नीता शर्मा आदि मौजूद थे।

रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वीचित प्रधान डॉ देश राज शर्मा उनके चयन के लिए कॉलोनी वासियों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वह कॉलोनी के लोगों को साथ लेकर विकास सुनिश्चित करवाएंगे।

हमीरपुर : इन नंबरों पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

पूर्व प्रधान सर्वजीत सिंह ने बताया कि एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए हैं। इसमें डॉ देश राज शर्मा को प्रधान चुना गया है। महासचिव के पद के लिए प्रत्याशी का नामांकन अस्वीकार होने के चलते चुनाव नहीं हो सका।

वहीं, रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव से कुछ लोग असंतुष्ट भी दिखे। उन्होंने चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से न करवाने के आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। इसको लेकर चुनावी बैठक में कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ।

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर 

 

बड़ी देर तक बहसबाजी और और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। दूसरे पक्ष का दावा है कि चुनाव को लेकर कोई भी सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद सभी कॉलोनी वासियों ने एक कमेटी बनाने का फैसला लिया। कमेटी में राजेंद्र जसवाल, एसपी शर्मा, खुशी राम शर्मा, केडी शर्मा को शामिल किया गया।

 

शिमला जाखू मंदिर में बना एस्केलेटर बंद, दो दिन पहले हुआ था शुरू

 

हालांकि, नवनिर्वाचित प्रधान डॉ देश राज शर्मा और पूर्व प्रधान सर्वजीत सिंह ने इस बातों को खारिज किया है। डॉ देश राज शर्मा ने कहा कि चुनावी बैठक में कुछ लोग असंतुष्ट जरूर थे, लेकिन बाद में सब मान गए थे। कमेटी गठित करने की बात भी गलत है। चुनाव पूरे लोकतांत्रिक तरीके से हुए हैं। पूरे प्रक्रिया अपनाई गई है।

लोकसभा चुनाव : न्यूज पेपर और टीवी चैनल पर बताना होगा क्यों दी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले को टिकट

 

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *