Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शपथ से पहले होली लॉज पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह से मिले

शनिवार रात सु पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से की थी मुलाकात

शिमला। हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे। साथ ही मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर शपथ लेंगे। कुछ देर बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा।

शपथ लेने से पहले मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होली लॉज पहुंचे। उन्होंने होली लॉज में हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ मुलाकात की। इससे पहले शनिवार रात सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मुलाकात की थी।

शिमला : सुक्खू, मुकेश की शपथ से पहले रिज पर जश्न, जुटने लगी भीड़

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शपथ से पहले शिमला रिज पर जश्न का माहौल है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज रिज पर सुनाई दे रही है। साथ ही लोगों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीटरहॉफ में सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने वालों का तांता लगा रहा है। मुख्यमंत्री के कमरे के बाहर उनसे मुलाकात करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल व प्रियंका शिमला पहुंचे

बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 40 सीट हासिल की हैं। भाजपा को 25 सीट मिली हैं, वहीं आजाद तीन सीटों पर जीते हैं।

कांग्रेस से स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर दो दिन तक घमासान चलता रहा। घमासान के बाद आखिर शनिवार देर शाम सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय हुआ। निर्णय के बाद कल ही कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले और उन्हें सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुनने की जानकारी दी।

शपथ से पहले होली लॉज पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह से मिले

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : सुक्खू-मुकेश की शपथ से पहले रिज पर जश्न, जुटने लगी भीड़

सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने वालों का लगा तांता

शिमला। हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री आज शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 12 बजे के बाद शुरू होगा। शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शपथ से पहले शिमला रिज पर जश्न का माहौल है।

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज रिज पर सुनाई दे रही है। साथ ही लोगों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीटरहॉफ में सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने वालों का तांता लगा रहा है। मुख्यमंत्री के कमरे के बाहर उनसे मुलाकात करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 40 सीट हासिल की हैं। भाजपा को 25 सीट मिली हैं, वहीं आजाद तीन सीटों पर जीते हैं।

सुक्खू बोले-मुकेश भाई, 38 विधायकों को सौंपी जाएंगी अलग-अलग जिम्मेदारी

कांग्रेस से स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर दो दिन तक घमासान चलता रहा। घमासान के बाद आखिर शनिवार देर शाम सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय हुआ। निर्णय के बाद कल ही कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले और उन्हें सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुनने की जानकारी दी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू-मुकेश की शपथ, सजने लगा रिज – राहुल, प्रियंका भी होंगे शामिल

शिमला। कांग्रेस पार्टी ने आज 2 दिन तक चली माथापच्ची के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वह कल शिमला के ऐतिहासिक रिज पर शपथ ग्रहण करेंगे।

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 12 बजे होगा। शनिवार देर शाम हुए नाम के ऐलान के बाद राज्यपाल से मिलने के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका भी शामिल होंगे।

हिमाचल : राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सुक्खू कल 12 बजे लेंगे शपथ

सुक्खू बोले-मुकेश भाई, 38 विधायकों को सौंपी जाएंगी अलग-अलग जिम्मेदारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Hamirpur State News

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

नादौन। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान हो गया है। एचआरटीसी चालक का बेटा हिमाचल की बागडोर संभालेगा। रविवार दोपहर 12 बजे सुखविंदर सिंह शपथ लेंगे।
हिमाचल : राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सुक्खू कल 12 बजे लेंगे शपथ
सुखविंदर सिंह के नाम का ऐलान होते ही हमीरपुर जिला में दिवाली जैसा माहौल हो गया। हमीरपुर के गांधी चौक में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इकट्ठे होकर जश्न मनाया।
सुखविंदर सिंह के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी खूब पटाखे फोड़े गए और सुक्खू के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई। सुखविंदर सिंह को सीएम बनाने के बाद भाई और सुखविंदर सिंह की पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ दोनों बेटियां भी भावुक हो गईं।
सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी जाहिर की। वहीं, बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनते ही 85 वर्षीय माता संसार देवी की आंखों से आंसू छलक आए। उनके घर पर लोगों का तांता लग गया है और महिलाएं नाच गाना कर रही हैं।

हिमाचल: कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सुक्खू के समर्थन में नारेबाजी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सुक्खू कल 2 बजे लेंगे शपथ

रिज पर होगा शपथ ग्रहण समारोह
शिमला। मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने के बाद कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले। इस अवसर पर पर्यवेक्षक भूपेश बाघेल, भूपिंदर सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला,  सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री व हिमाचल सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली मौजूद रहे।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कांग्रेस नेताओं को बधाई दी। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला में सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री चुने जाने को लेकर लिखित पत्र राज्यपाल को सौंपा। हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल यानी रविवार को दो बजे रिज पर शपथ लेंगे।
बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इससे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में सबसे पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। हमें कुछ समय दें।
आने वाले समय में आम, गरीब और किसान आदि जिनसे समाज बनाता है की मदद करना उनका मकसद होगा। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री उनके भाई हैं। जब वह विधायक दल के नेता थे हमारा आपस में काफी अच्छा  तालमेल था और अब वह मुख्यमंत्री बने हैं तो दोनों भाई एक टीम के तौर पर कार्य करेंगे। उस टीम में 38 प्लेयर और भी हैं, उनको अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हिमाचल में एक स्वच्छ और ईमानदार प्रशासन लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री के लिए नाम की घोषणा होने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू थोड़े भावुक भी दिखे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 17 साल की उम्र से राजनीति शुरू की। ग्रास रूट से राजनीति शुरू की है। एनएसयूआई में रहते हुए कांग्रेस की विचारधारा से साथ जुड़े। इसके बाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। विधायक भी बने और अब मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो उन्हें दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कांग्रेस में सीएम चेहरे के चुनाव पर घमासान जारी, 4 बजे विधायक दल की बैठक

शिमला। हिमाचल कांग्रेस में सीएम चेहरे के चुनाव के लिए घमासान जारीहै। शनिवार दोपहर बाद 4 बजे फिर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें किसी एक नाम पर मुहर लगाने की कोशिश की जा सकती है।

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

प्रतिभा सिंह शिमला के सिसल होटल में पहुंच गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, सुदर्शन सिंह बबलू समेत एक दर्जन से ज्यादा विधायक हैं। यहां वह नए सिरे से लॉबिंग में जुट गए हैं। उधर, सुखविंदर सुक्खू भी होटल पहुंच गए हैं। यहीं पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर भूपेश बघेल व भूपेंद्र हुड्‌डा ठहरे हुए हैं।

हिमाचल में 24 हजार 961 ने दबाया नोटा बटन, 261 पोस्टल बैलेट से आए

सूत्रों के मुताबिक प्रतिभा के सांसद होने की वजह से उनके चेहरे को लेकर माथापच्ची ज्यादा हो रही है। इसे देखते हुए प्रतिभा गुट ने कहा कि अगर प्रतिभा नहीं तो फिर मुकेश अग्निहोत्री को सीएम बना दिया जाए। अग्निहोत्री प्रतिभा सिंह गुट के ही हैं और वह विधायक भी चुने गए है।

हिमाचल : हाईकमान को आज रिपोर्ट सौंपेगे पर्यवेक्षक, मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक

बता दें कि शिमला में शुक्रवार देर रात तल चली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इसमें प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का प्रस्ताव रखा गया था, मगर सहमति नहीं बनी। इसके बाद सभी विधायकों ने सिंगल लाइन प्रस्ताव पास किया। इसमें पार्टी हाईकमान को सीएम चुनने और सभी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया। वहीं, हिमाचल में सीएम के चयन को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने सभी दावेदारों का बायोडाटा पहले ही मांग रखा था। अंतिम फैसला प्रियंका गांधी ही लेंगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

जमींदोज हो जाएगा शिमला ब्रिटिश कालीन थिएटर “रिवोली सिनेमा हॉल”

1930 में बद्री प्रसाद सेठ ने की थी शुरुआत

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में ब्रिटिश कालीन रिवोली सिनेमा हॉल का भवन अब टूटने जा रहा है। यह भवन पूरी तरह से असुरक्षित हो चुका है और इसका एक हिस्सा भी टूट चुका है। वहीं अब नगर निगम में इसे तोड़ने की अनुमति दे दी है और अब भवन जमींदोज किया जा रहा है। शिमला वासियों के लिए ये थियेटर अब याद बनकर रह जाएगा।

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने इन 4 पोस्ट का रिजल्ट भी निकाला

रिवोली सिनेमा हॉल का भवन अंग्रेजों के समय का बना हुआ है और यहां पर 1925 में मुर्गी खाना हुआ करता था, लेकिन 1930 में दिल्ली के एक व्यापारी बद्री प्रसाद ने इसे खरीदा और यहां पर थिएटर की शुरुआत की।

HPSSC: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी का यह रिजल्ट घोषित

उस समय ज्यादातर अंग्रेजी फिल्में दिखाई जाती थी, लेकिन आजादी के बाद यहां हिंदी फिल्में दिखाई जाने लगी और यहां पर फिल्में देखने वालों की भीड़ उमड़ी रहती थी। शिमला का ये एक मात्र थियेटर था, लेकिन 2010 को भवन में दरारें आनी शुरू हुई और नगर निगम ने इस भवन को असुरक्षित घोषित कर दिया जिसके बाद ये थियेटर को हमेशा के लिए बन्द कर दिया गया।

चंबा-तीसा मार्ग पर खाई में गिरी कार, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

अब ये ऐतिहासिक इमारत तो गिर ही जाएगी लेकिन उसके साथ ही इसके मलबे में दफन हो जाएगा थिएटर का वो सुनहरा इतिहास जहां सिंगल स्क्रीन पर ना जाने कितनी ही फिल्मों के शौकीन लोगों ने अपने दोस्तों परिवार और अपने चाहने वालों के साथ देखी होंगी। आज भी यह थिएटर लोगों की यादों में जिंदा है।

 

रिवोली के आसपास कारोबार करने वाले लोगों का कहना है कि वे यहां पर दशकों से कारोबार कर रहे हैं और दिन के समय अपना कारोबार करने के बाद शाम को यहां पर फिल्म देखने जाया करते थे शिमला का ये पहला थिएटर था और यहां पर काफी चहल-पहल रहती थी यहां 75 पैसे टिकट हुआ करती थी, लेकिन इसे अनसेफ घोषित कर दिया गया था और बंद कर दिया गया है और अब इसकी भवन को भी तोड़ा जा रहा है कारोबारियों का कहना है कि यहां पर फिर से थियेटर खोला जाना चाहिए।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती

1925 में चलता था मुर्गी खाना

ब्रिटिश काल में इस भवन में साल 1925 में यहां मुर्गी खाना हुआ करता था हालांकि ये जमीन नाहन के राजा की थी जिसे 1930 में दिल्ली के एक व्यापारी बद्री प्रसाद सेठ ने खरीदा और यहां थिएटर की शुरुआत की। सिंगल स्क्रीन वाले इस थिएटर में भारी-भरकम मशीन की मदद से फिल्म दिखाई जाती थी।

 

लोग भी काफी तादाद में यहां फिल्में देखने आते थे। शिमला के मशहूर शाही थिएटर के मालिक साहिल शर्मा ने कहा कि यह शिमला शहर की काफी पुरानी इमारत थी 1925 में यहां पर पहले मुर्गी खाना हुआ करता था और उसके बाद यहां पर दिल्ली के एक व्यापारी ने इसे खरीदा और यहां पर थिएटर भी शुरू किया और कई दशकों तक यहां पर फिल्में दिखाई गई लेकिन 2010 में अनसेफ घोषित किया गया और अब तोड़ा जा रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Jobs/Career Shimla State News

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती

प्रक्रिया शुरू, वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन

शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग ने कमांडेंट/जूनियर स्टाफ ऑफिसर और चीफ इंस्पेक्टर (Boilers) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें कमांडेंट/जूनियर स्टाफ ऑफिसर के तीन पद भरे जाने हैं। इसमें दो पद अनारक्षित और एक एसटी बैकलॉग पोस्ट के तहत भरा जाएगा। चीफ इंस्पेक्टर (Boilers) का एक पद भरा जाएगा। यह पद अनारक्षित है।

कांग्रेस देख रही मुंगेरीलाल के सपने, 8 दिसंबर को भाजपा के पक्ष में आएगा परिणाम

कमांडेंट/जूनियर स्टाफ ऑफिसर  के पद होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस और चीफ इंस्पेक्टर (Boilers) का पद इंडस्ट्री विभाग में भरा जाएगा।
इन पदों के लिए 6 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर किए जा सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2023 होगी। योग्यता, शुल्क और दिशा निर्देशों के बारे जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल advertisement से प्राप्त की जा सकती है। यह जानकारी लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रत्न ने दी है।

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने इन 4 पोस्ट का रिजल्ट भी निकाला

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/12/HPPSC-R.pdf” title=”HPPSC R”]

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

HPU में चले पत्थर-रॉड : कुछ छात्र घायल, छावनी बना कैंपस

ABVP और SFI कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एक बार फिर छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह ABVP और SFI के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान कुछ छात्रों को चोटें भी आई हैं। घायलों को इलाज के लिए रिपन अस्पताल ले जाया गया है। विवि कैंपस में इस समय तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस कैंपस में मौजूद है।

शिमला में PRTC बस ने कुचला राहगीर, धर्मशाला निवासी युवक की मौत

जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 8:45 बजे समरहिल गेट पर खड़े ABVP और SFI के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दो कार्यकर्ताओं के बीच शुरू हुई बहस लड़ाई में बदल गई। दोनों के साथ और भी छात्र मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों तरफ से छात्रों ने एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया।

HPSSC: स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 995 की Answer Key जारी

इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छात्रों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान ABVP के छात्र कैंपस की ओर भाग गए जिनके पीछे एसएफआई के छात्र भी चले गए। एसएफआई के छात्र समरहिल चौक की ओर वापस आ गए थे। उसके बाद एबीवीपी के 40-50 छात्र हाथ में पत्थर लेकर ऊपर से गेट की ओर आए और पथराव करने लगे।

TGT, पीजीटी के पदों को आज से करें आवेदन, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर 

पुलिस बल ने उनको रोकने की कोशिश की लेकिन पथराव चलता रहा। इस दौरान SFI के 60-70 छात्र भी नीचे से रॉड इत्यादि लेकर आए तो एबीवीपी के छात्र भी केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में घुस गए। पीछे से एसएफआई के छात्र भी केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में घुस गए और दोनों छात्र संगठन अंदर लड़ाई करने लगे। इस दौरान एबीवीपी के कुछ छात्रों को सिर पर चोट आई हैं। पुलिस बल विश्वविद्यालय में तैनात है।

हिमाचल विस चुनाव : 8 दिसंबर को ‘ड्राई डे’, इन शिक्षण संस्थानों में रहेगी छुट्टी

छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। कुछ कार्यकर्ताओं का कैंपस में लोहे की रॉड और डंडे लेकर भी पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला में PRTC बस ने कुचला राहगीर, धर्मशाला निवासी युवक की मौत

पुलिस ने बस चालक को किया गिरफ्तार

शिमला। राजधानी शिमला में सोमवार रात एक सड़क हादसा पेश आया। टूटीकंडी शिव मंदिर के पास पंजाब रोडवेज की बस ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान पंकज बैंस निवासी धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। हादसे की वजह बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है। मामले की जांच बालूगंज पुलिस कर रही है।

हिमाचल: वेटरनरी फार्मासिस्ट सहित इन तीन पोस्ट कोड का रिजल्ट आउट 

जानकारी के अनुसार शिमला के बैम्लोई निवासी विकास कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह सोमवार रात को पिकअप में घर लौट रहा था उसी दौरान टूटीकंडी शिव मंदिर के पास तेज रफ्तार PRTC बस (PB02EG -2396) ने राह चल रहे युवक को टक्कर मार दी। युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया।

हिमाचल विस चुनाव : 8 दिसंबर को ‘ड्राई डे’, इन शिक्षण संस्थानों में रहेगी छुट्टी

शिमला के एएसपी सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आरोपी बस चालक को हिरासत में लिया गया है। IPC की धारा 279 व 304A के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें