Categories
PHOTO GALLERY

सीएम से मिला नप परवाणू का प्रतिनिधिमंडल

शिमला। नगर परिषद परवाणू, जिला सोलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां अध्यक्ष निशा शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की।  उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा और राजेश शर्मा, अमित गुप्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लोगों और अन्य प्रतिनिधिमंडलों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल: CM के क्षेत्र सहित इन विस क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग के डिवीजन डिनोटिफाई

नए खुले सिंचाई विंग, सर्कल, सब डिवीजन और सेक्शन भी बंद

शिमला। हिमाचल में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 965 के हल्ले के बीच मिशन डिनोटिफाई जारी है। अब सुक्खू सरकार ने जलशक्ति विभाग के दफ्तर डिनोटिफाई किए हैं। इसमें हिमाचल जल शक्ति विभाग के सिंचाई विंग, सर्कल, डिवीजन, सब डिवीजन और सेक्शन शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में नए खुले जल शक्ति विभाग के डिवीजन को भी डिनोटिफाई कर दिया गया है।

हिमाचल: रेलवे गेटमैन के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में होगी रैली

इसके अलावा हिमाचल के दरंग, पच्छाद, नाचन, कुसुम्पटी, रोहड़ू, श्रीरेणुकाजी, सुंदरनगर, अर्की, घुमारवीं, सुजानपुर, जयसिंहपुर एंड पालमपुर, नादौन, करसोग, चंबा, चिंतपूर्णी, भोरंज, सराज, सुल्ह, ज्वालामुखी, श्रीनैना देवीजी, धर्मशाला, झंडूता, नगरोटा बगवां, कसौली, भोरंज, कांगड़ा, मनाली और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्रों में डिनोटिफाई किए हैं।

हिमाचल में ढाबे, रेस्तरां व चाय की दुकानें खोलने को लेकर बड़ा फैसला, पढ़ें खबर

 

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र में नादौन में नए जल शक्ति विभाग के डिवीजन को भी डिनोटिफाई कर दिया है। नादौन में जल शक्ति विभाग का नया डिवीजन खोलने की नोटिफिकेशन 29 जून 2022 को हुई थी।

Breaking : हिमाचल में नायब तहसीलदार प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आउट

 

सुक्खू सरकार ने कुल 32 सिंचाई विंग, सर्कल, डिवीजन, सब डिवीजन और सेक्शन डिनोटिफाई किए हैं। इन कार्यालयों में तैनात स्टाफ को जल्द आगामी तैनाती के लिए इंजीनियर इन चीफ टूटूकंड़ी शिमला से संपर्क करना होगा।

 

गौरतलब है कि सुक्खू सरकार ने पूर्व की जयराम सरकार के अप्रैल 2022 के बाद के सभी फैसलों का रिव्यू करने का निर्णय लिया था। इसके तहत नए खुले दफ्तरों को बंद किया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि बिना बजट और स्टाफ के कार्यालय खोले गए थे। वहीं, भाजपा ने इसे बदला बदली की भावना से कार्य करना करार दिया है।

पेपर लीक के हल्ले के बीच CM से मिले JOA IT पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी

 

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कांग्रेस में सीएम चेहरे के चुनाव पर घमासान जारी, 4 बजे विधायक दल की बैठक

शिमला। हिमाचल कांग्रेस में सीएम चेहरे के चुनाव के लिए घमासान जारीहै। शनिवार दोपहर बाद 4 बजे फिर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें किसी एक नाम पर मुहर लगाने की कोशिश की जा सकती है।

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

प्रतिभा सिंह शिमला के सिसल होटल में पहुंच गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, सुदर्शन सिंह बबलू समेत एक दर्जन से ज्यादा विधायक हैं। यहां वह नए सिरे से लॉबिंग में जुट गए हैं। उधर, सुखविंदर सुक्खू भी होटल पहुंच गए हैं। यहीं पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर भूपेश बघेल व भूपेंद्र हुड्‌डा ठहरे हुए हैं।

हिमाचल में 24 हजार 961 ने दबाया नोटा बटन, 261 पोस्टल बैलेट से आए

सूत्रों के मुताबिक प्रतिभा के सांसद होने की वजह से उनके चेहरे को लेकर माथापच्ची ज्यादा हो रही है। इसे देखते हुए प्रतिभा गुट ने कहा कि अगर प्रतिभा नहीं तो फिर मुकेश अग्निहोत्री को सीएम बना दिया जाए। अग्निहोत्री प्रतिभा सिंह गुट के ही हैं और वह विधायक भी चुने गए है।

हिमाचल : हाईकमान को आज रिपोर्ट सौंपेगे पर्यवेक्षक, मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक

बता दें कि शिमला में शुक्रवार देर रात तल चली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इसमें प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का प्रस्ताव रखा गया था, मगर सहमति नहीं बनी। इसके बाद सभी विधायकों ने सिंगल लाइन प्रस्ताव पास किया। इसमें पार्टी हाईकमान को सीएम चुनने और सभी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया। वहीं, हिमाचल में सीएम के चयन को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने सभी दावेदारों का बायोडाटा पहले ही मांग रखा था। अंतिम फैसला प्रियंका गांधी ही लेंगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें