Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

लोकसभा चुनाव : न्यूज पेपर और टीवी चैनल पर बताना होगा क्यों दी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले को टिकट

उम्मीदवारों और राजनीतिक पार्टियों के लिए जरूरी

 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। चुनाव सात चरणों में होंगे। चुनाव घोषणा के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। वहीं, अगर कोई पार्टी किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी को टिकट देती है तो उसे न्यूज पेपर और टीवी चैनल में जानकारी देनी होगी। साथ ही यह भी बताना होगा कि उस क्षेत्र में क्यों आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी को टिकट देनी पड़ी। उम्मीदवार को भी जानकारी देनी होगी।

चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को प्रचार अवधि के दौरान तीन अवसरों पर समाचार पत्रों और टेलीविजन चैनलों के माध्यम से इस संबंध में जानकारी प्रकाशित करनी होगी।

लोकसभा चुनाव : हिमाचल में 5638422 मतदाता, 138918 पहली बार डालेंगे वोट

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को चुनाव में उतारने वाले राजनीतिक दल को भी तीन अवसरों पर अपने उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में अपनी वेबसाइट, समाचार पत्रों और टेलीविजन चैनलों पर जानकारी प्रकाशित करनी होगी।जानकारी तीन ब्लॉकों के साथ तय की जाएगी, ताकि ऐसे उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि के बारे में जानने के लिए मतदाताओं के पास पर्याप्त समय हो।

लोकसभा चुनाव: रेस्ट हाउस में 48 घंटे से अधिक की अवधि के लिए नहीं मिलेगा कमरा

इसमें नाम वापसी से पहले 4 दिनों के भीतर, अगले 5वें से 8वें दिन के बीच और 9वें दिन से प्रचार के आखिरी दिन तक (मतदान की तारीख से पूर्व दूसरा दिन) शामिल है।

उदाहरण के तौर पर यदि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि महीने की 10 तारीख है और मतदान महीने की 24 तारीख को है, तो घोषणा के प्रकाशन का पहला ब्लॉक महीने की 11 और 14 तारीख के बीच होगा। दूसरा और तीसरा ब्लॉक उस महीने की क्रमशः 15 वीं और 18वीं तथा 19वीं और 22वीं तारीख के बीच होगा।

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में 1642 पोलिंग बूथ होंगे स्थापित, 13 से अधिक मतदाता 

यह नियम उच्‍चतम न्यायालय के फैसले के अनुसरण में है। यह जानकारी ‘अपने उम्मीदवारों को जानें’ शीर्षक से ऐप पर भी उपलब्ध होगी।

 

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

लोकसभा चुनाव : हिमाचल में 5638422 मतदाता, 138918 पहली बार डालेंगे वोट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने दी जानकारी

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए सातवें चरण में चुनाव होगा। इसके साथ ही कांग्रेस के बागी छह विधायकों के अयोग्य घोषित किए जाने से खाली हुई विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होगा।

चुनाव आयोग के अनुसार हिमाचल की चार लोकसभा सीटों शिमला, मंडी, कांगड़ा-चंबा व हमीरपुर के लिए 7 मई को अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित होगी। 14 मई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।15 मई को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 17 मई को नामांकन वापसी होगी। 1 जून को मतदान होगा और 4 जून को नतीजे घोषित होंगे।

हिमाचल : पति ने डंडे से पीटकर ले ली 30 साल छोटी पत्नी की जान, खुद भी उठाया खौफनाक कदम

हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि प्रदेश में अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि 6 विधानसभा क्षेत्रों में भी साथ ही चुनाव करवाए जाएंगे। प्रदेश में 56,38,422 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 28,79,200 हैं, जबकि महिला मतदाता 27,59,187 हैं।

साथ 35 थर्ड जेंडर हैं। वहीं, 1,38,918 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुल 7,990 मतदान केंद्र होंगे, जिनमें 425 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। 150 मतदान केंद्र केवल महिलाओं द्वारा संचालित होंगे, जबकि 29 मतदान केंद्र दिव्यांगजन मतदान कर्मियों द्वारा संचालित होंगे।

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

उन्होंने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जिससे कोई भी सरकार नई योजना शुरू नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

 

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में 1642 पोलिंग बूथ होंगे स्थापित, 13 से अधिक मतदाता

निजी परिसरों से 72 घंटे में हटाने होंगे होर्डिंग्स

धर्मशाला। लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो गई है। हिमाचल में सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के मतदान की अधिसूचना जारी होने के साथ ही कांगड़ा जिला में शनिवार शाम से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है तथा सभी अधिकारियों तथा आम नागरिकों को आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

 

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 1642 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे, जिसमें 118 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन हैं।

 

उन्होंने बताया कि जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 1328768 है, जिसमें पुरुष मतदाता छह लाख 79 हजार 472 और महिला मतदाता छह लाख 49 हजार 292 हैं। 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 10441 है, जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 9938 है। अस्सी वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 37,505 है।

 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

शनिवार को डीसी कार्यालय के सभागार में डीसी हेमराज बैरवा ने सभी सरकारी भवनों और परिसरों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, झंडे, राजनीतिक नेताओं के फोटोयुक्त कैलेंडर एवं अन्य प्रचार सामग्री 24 घंटे के भीतर, विभिन्न सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड, चौक-चोराहों एवं दीवारों इत्यादि से 48 घंटे के भीतर और विभिन्न निजी परिसरों से 72 घंटे में हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

अगर किसी व्यक्ति ने अपने निजी परिसर में अपनी सहमति से यह सामग्री लगवाई है तो इस संबंध में उससे लिखित अनुमति लेनी होगी। सरकारी वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स से भी राजनीतिक नेताओं के फोटो तुरंत हटा दिए जाएंगे। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों, परिसरों और कार्यक्षेत्रों में लगी इस सामग्री की सूची अभी से ही तैयार कर लें।

हिमाचल : कांग्रेस के 6 बागियों के विधानसभा क्षेत्र में होंगे उपचुनाव-शेड्यूल जारी

 

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता के दौरान सरकारी विश्रामगृहों और अन्य परिसरों में चुनावी बैठकों और जलसों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विश्राम गृहों में किसी भी व्यक्ति को 48 घंटे से अधिक की अवधि के लिए कमरा नहीं दिया जाएगा।

सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरा अध्ययन करें तथा आदर्श आचार संहिता के बारे में पूरी क्लैरिटी रखें, ताकि किसी भी स्तर पर कनफ्यूजन या अनावश्यक विवाद की स्थिति पैदा न हो।

Breaking : लोकसभा चुनाव-2024 का बजा बिगुल, तिथियों का ऐलान-हिमाचल के 6 विस क्षेत्रों में भी होंगे उपचुनाव

 

उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 प्रक्रिया निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं, जिसमें कानून व्यवस्था के लिए एसपी कांगड़ा तथा एसपी नूरपुर, स्वीप के लिए एडीसी, ईवीएम प्रबंधन के लिए एडीएम, आदर्श आचार संहिता एमसीसी के लिए एडीएम, परिवहन के लिए डीएम एचआरटीसी, दिव्यांगजनों के लिए जिला कल्याण अधिकारी को नोडल आफिसर तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों की उचित व्यवस्था की जाएगी। डीसी ने कहा कि कांगड़ा जिला में राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों की व्यय निगरानी के लिए भी चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार व्यय निगरानी कमेटी गठित की गई है इसके साथ ही सभी नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र तथा निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल ऐप सी विजिल लांच किया है। इस ऐप के जरिये आम जन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकेगा।

 

 

 

 

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर

बोले- सीटिंग एमएलए को टिकट कठिन

शिमला। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। हिमाचल में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। इसके साथ ही हिमाचल के 6 विधानसभा क्षेत्रों में भी एक जून को उपचुनाव होंगे। यह उपचुनाव कांग्रेस के बागियों को अयोग्य करार देने के चलते हो रहे हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद प्रत्याशियों को लेकर और हिमाचल की सरकार को लेकर बड़ी बात कही है।

 

उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों पर खुद विराद लगा दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार दोनों पार्टियों के लिए सीटिंग एमएलए के चुनाव लड़ाने का विषय कठिन होगा।

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में एक तरह आ चुकी है। हिमाचल सरकार गलत तरीके से जिस तरह बजट पारित किया। भाजपा के 15 विधायकों को सस्पेंड करके बजट पारित किया। अपनी सरकार को बचाया। 9 विधायकों को नोटिस जारी किया है। उसका औचित्य नहीं है।
भाजपा ने हमीरपुर और शिमला सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

कांगड़ा-चंबा और मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए भी जल्द प्रत्याशी को घोषणा होगी। वहीं, जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में भाजपा सरकार बनने के साथ हिमाचल में भी भाजपा सरकार बनाएगी। शिमला में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकसभा के लिए चार सीटों का चुनाव महत्वपूर्ण है।

हिमाचल : कांग्रेस के 6 बागियों के विधानसभा क्षेत्र में होंगे उपचुनाव-शेड्यूल जारी

 

क्योंकि हिमाचल को देश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए योगदान देना है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में होने वाले उपचुनाव भी निर्णायक भूमिक निभाएंगे। विधायकों की सदस्यता रद्द करने का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। फिर भी हम उपचुनाव के लिए तैयार हैं।

Breaking : लोकसभा चुनाव-2024 का बजा बिगुल, तिथियों का ऐलान-हिमाचल के 6 विस क्षेत्रों में भी होंगे उपचुनाव

कोर्ट का निर्णय क्या रहता है यह 18 को पता चल जाएगा, लेकिन इतना जरूर है कि उपचुनाव साथ हुए तो देश में भाजपा की सरकार के साथ हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

 

 

 

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Categories
Top News Himachal Latest National News KHAS KHABAR Shimla

Breaking : लोकसभा चुनाव-2024 का बजा बिगुल, तिथियों का ऐलान-हिमाचल के 6 विस क्षेत्रों में भी होंगे उपचुनाव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तिथियों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेसवार्ता में लोकसभा चुनाव तिथियों का ऐलान किया। लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को पूरा हो रहा है। चुनाव सात चरणों में होगा। चार जून, 2024 को मतगणना होगी। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। हिमाचल में सातवें चरण में मतदान होगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जयराम और राजीव बिंदल को कुर्सी की भूख, दोनों में भी लड़ाई

 

हिमाचल में सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। चरण सात के लिए 7 मई को नोटिफिकेश जारी होगी। नामांकन भरने की तिथि 14 मई होगी। साथ ही 15 मई को नामांकन की छंटनी की जाएगी। 17 मई को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।

 

 

इसके साथ ही हिमाचल के 6 विधानसभा क्षेत्रों धर्मशाला, सुजानपुर, लाहौल स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुठलैहड़ में उपचुनाव का भी शेड्यूल जारी कर दिया है। यहां भी एक जून को उपचुनाव होंगे। तिथियों के ऐलान के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।

 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए 2100 ऑब्जर्वर तैनात किए जा रहे हैं। देश के 12 राज्यों में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक है। यूथ को चुनाव में जोड़ने को मुहिम छेड़ी है। हर पोलिंग बूथ पर पीने का पानी और शौचालय का प्रबंध होगा।

हिमाचल : पति ने डंडे से पीटकर ले ली 30 साल छोटी पत्नी की जान, खुद भी उठाया खौफनाक कदम

 

व्हील चेयर, शैड आदि की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। 85 प्लस के वोटर के घर जाकर वोट लेंगे। फॉर्म 12 डी से वोटिंग होगी। दिव्यांग 40 फीसदी ज्यादा के पास भी फॉर्म पहुंचाए जाएंगे।

 

 

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

लोकसभा चुनाव : बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को भरना होगा 12-डी फॉर्म

घर से कर सकेंगे मतदान
हमीरपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान का विकल्प भी दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें फॉर्म 12-डी भरना होगा। लोकसभा चुनाव में घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले दिव्यांग मतदाताओं के पास विकलांगता प्रमाणपत्र होना चाहिए।
मुख्यमंत्री सुक्खू के जवाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री चंद्र कुमार ने ली बैठक
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में आवश्यक सेवाओं में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी बैलेट से मतदान का विकल्प रहेगा।
उन्हें भी फॉर्म 12-डी पर आवेदन करना होगा। इनके अलावा मतदान ड्यूटी पर तैनात होने वाले अधिकारी-कर्मचारी फॉर्म-12 या फॉर्म-12ए भरकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

शिमला हादसा : यूपी के सहारनपुर के थे तीनों मृतक, टीन शेड बनाने का करते थे काम

Breaking : इंडियन बैंक में 146 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र 

 

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजा पड्डल मैदान 

 

 

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 
मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

लोकसभा चुनाव : हिमाचल में प्रत्याशियों की तलाश शुरू, कांग्रेस ने मांगें आवेदन

कल यानी 9 फरवरी से शुरू होगी प्रक्रिया

शिमला। लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने प्रदेश की चारों सीटों पर प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए हिमाचल कांग्रेस द्वारा टिकटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ज्वालामुखी : ब्यास नदी पर सिथोड़ा पतन और सुधंगल में बनेगा पुल, सीएम ने की घोषणा

 

9 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक पार्टी नेताओं, पदाधिकारी में सक्रिय कार्यकर्ताओं से पार्टी टिकट के लिए सादे कागज पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन 15 फरवरी को शाम 5 बजे तक ही कर सकते हैं। कांग्रेस द्वारा टिकट के आवेदन के लिए 10 हजार की फीस रखी गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 10 को चुवाड़ी होंगे रवाना, डिटेल में जानें

हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता सुशांत कपरेट ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है और बीते दिनों दिल्ली में एआईसीसी की बैठक हुई थी, जिसमे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद थीं।

हिमाचल : डेबिट कार्ड से खुल गए चार ऋण खाते, महिला को नहीं लगी भनक

बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ है और अब कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों पर लोकसभा की चारों सीटों पर टिकट के आवेदन मांगे हैं और 9 से 15 फरवरी तक आवेदन सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं।

हिमाचल : टेट का रिजल्ट घोषित, 26.1 फीसदी रहा परिणाम, देखें

 

आवेदन के साथ दस हजार की राशि भी रखी गई है। कांग्रेस कार्यालय में 15 फरवरी तक जितने भी आवेदन आएंगे, उसे पर मंथन किया जाएगा। आवेदन आने के बाद सर्वे भी किया जाएगा और जो उम्मीदवार जीतने की क्षमता रखता हो उसे ही टिकट दी जाएगी।

ज्वालामुखी में बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, भर्तियों के लिए 31 मार्च डेडलाइन तय

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने घोषित किया HAS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

पझौता : बारिश और बर्फबारी से धंसी सड़क, लुढ़की कार-एक की गई जान 
हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें

बद्दी फैक्ट्री मामला : झाड़माजरी पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रभावित परिवारों से मिले

सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती : मंडी जिला के गोहर में होंगे इंटरव्यू
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

बीड़ : युवक-युवती के शव मिले, कुत्ते ने अंतिम वक्त तक मालिक से निभाई वफादारी 
सोलन : अर्की वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित

हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

प्रतिभा की सीएम सुक्खू को सलाह- संगठन के लोगों को नजर अंदाज न किया जाए

मुख्यमंत्री गंभीरता से लें इस बात को

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। सरकार के कुछ विधायक भी नाराज चल रहे हैं, जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को सलाह देते हुए कहा है कि संगठन के लोगों को नजर अंदाज न किया जाए।

अगर वर्कर हताश होकर घर में बैठ गया तो आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने में भी मुश्किल आएगी।

कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की है, जिन्हें सरकार में अधिमान दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री से कई बार इसको लेकर कहा भी गया है, जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती

वहीं, हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है, जिसको लेकर 27 फरवरी को चुनाव होना है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी के इस सीट से राज्यसभा में जानें की चर्चा है, जिसको लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सोनिया या प्रियंका गांधी चाहे तो हिमाचल प्रदेश से सांसद के रूप में राज्यसभा जा सकते हैं। दोनों नेताओं से मंत्रणा के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

वहीं, केंद्रीय बजट को लेकर भी प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। पिछले वर्ष के बजट में भी हिमाचल को अपेक्षाओं के अनुरूप बजट प्रावधान नहीं हुआ। आपदा में भी केंद्र ने प्रदेश को मदद नहीं की, जबकि 12 हजार करोड़ का नुकसान प्रदेश को हुआ है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

हिमाचल के दुर्गम इलाकों में जोखिम के साथ खूबसूरत भी है सफर, यकीन नहीं तो देखें ये वीडियो

हिमाचल : एक IPS का तबादला 5 को तैनाती, मोहित चावला होंगे DIG साइबर क्राइम शिमला

हिमाचल में विकसित किए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र, 10 साल में प्रदेश को बनाएंगे सबसे समृद्ध
कांगड़ा : CRPF जवान रजत कटोच की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान गई जान

हिमाचल के प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

शास्त्री पद के लिए आर एंड पी रूल में बदलाव : विरोध में सड़कों पर उतरे बेरोजगार

 

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले