Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जयराम और राजीव बिंदल को कुर्सी की भूख, दोनों में भी लड़ाई

झंडूता के कलोल में जनसभा में साधा निशाना

बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कलोल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस बागियों सहित भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा लोगों के वोट से सत्ता प्राप्त नहीं कर सकी। नोट के दम पर सत्ता प्राप्त करना चाहती है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को मुख्यमंत्री की कुर्सी की भूख है। दोनों में भी लड़ाई है। अब उन्हें लग रहा है कि करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। 9 विधायकों को जेल की तरह रखा हुआ है। राज्यसभा वोटिंग के समय अनाडेल में एक हेलीकॉप्टर, दूसरा हेलीकॉप्टर आया।

हिमाचल : पति ने डंडे से पीटकर ले ली 30 साल छोटी पत्नी की जान, खुद भी उठाया खौफनाक कदम

अब तो बागियों के घरों में सिक्योरिटी लगा दी है। उनके परिवार वाले हमारे परिवार वालों की तरह हैं। अगर आपने ईमान बेचा है, आपके परिवार का सम्मान करते हैं। जो बिक जाते हैं वे कभी जनता के सच्चे सेवक नहीं होते हैं।

जनता का सेवक बनने के लिए त्याग करना पड़ता है, लेकिन आपने अपना सब कुछ बेच दिया। अब भाग रहे हैं। कभी फेसबुक द्वारा बात करते हैं। आपने अपने विधानसभा क्षेत्र के उन 30 हजार लोगों का अपमान किया, जिनके दम पर चुनकर विधायक बने। आपका अपना कोई अस्तित्व नहीं था। अस्तित्व पार्टियों का होता है।

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

में 40 साल के संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री कुर्सी की कुर्सी पर पहुंचा। कई बार पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने मंत्री परिषद ऑफर दिया, मैंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। हम आम परिवार के लोग हैं, हमें सत्ता नहीं चाहिए।

सत्ता के भूखे नोट के दम पर सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं। नोट के दम से सत्ता प्राप्त करने के बाद वे जनता से लूट घसोट करते हैं। अपनी ताकत पैसे के दम पर बनाने की कोशिश करते हैं। लोकसभा चुनाव में जनता ऐसे लोगों को जरूर सबक सिखाएगी।

पालमपुर में वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की नई तिथि तय- जानें

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बागी कभी पंचकूला, कभी हरिद्वार तो कभी गुड़गांव भाग रहे हैं। पिछले 20 दिन से हिमाचल नहीं आए हैं। उन्हें किस बात का डर है, हम तो कुछ नहीं कह रहे हैं। जो चोरी करने वाला और ईमान बेचने वाला डरता है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए।

 

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *