Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले

प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय जांच अभिकरण में हैं तैनात

ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (ASI) नरेश कुमार को गृह मंत्रालय भारत सरकार ने उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया‌। यह सम्मान उन्हें तीन लड़कों को डूबने से बचाने को लेकर मिला है।

बता दें कि नरेश कुमार निवासी गांव ठाकुरद्वारा जिला कांगड़ा हिमाचल पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक पद पर तैनात हैं। वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय जांच अभिकरण चंडीगढ़ में वर्ष 2021 से सेवारत हैं।

18 जून, 2023 को वह  अपने परिवार सहित बाथू की लड़ी पौंग डैम जवाली में घूमने गए थे। वहां पर 5 लड़के झील में नहा रहे थे तो नहाते-नहाते उनमें से कुछ लड़के डूबने लगे। शोर सुनकर एएसआई नरेश कुमार उनकी तरफ भागे और उन डूबते लड़कों में से तीन लड़कों को बचाने में सफलता प्राप्त की।
उन तीन लड़कों की जान बचाने के लिए उपरोक्त पुलिसकर्मी नरेश कुमार को 25 जनवरी को गृह मंत्रालय भारत सरकार ने उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया‌।
HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें

पुलिस जिला नूरपुर के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अथक प्रयास, साहस और सराहनीय उपलब्धियों के लिए एएसआई नरेश कुमार की सराहना की है।

हिमाचल : अब स्कूलों में छठी कक्षा से पढ़ाई जाएगी निर्वाचन शिक्षा

सिरमौर : जबडोग के पास खाई में गिरी कार, नौहराधार के पूर्व सैनिक की गई जान
धर्मशाला वृत्त वन मित्र भर्ती : फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित, इस दिन होंगे

कांगड़ा : पौंग बांध में सोलर बोट का उठा सकेंगे लुत्फ,ऑनलाइन पोर्टल होगा तैयार 

हिमाचल वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- पढ़ें खबर 

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

मंडी : CRPF जवान शौकत अली हुए सुपुर्द-ए-खाक, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मंडी : गड्ढे में गया टायर, बैलेंस बिगड़ा और पलटी बस, 25 यात्रियों की अटकी सांसें
शिमला : किसान-बागवान 26 को नारकंडा से सचिवालय तक निकालेंगे वाहन रैली 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *