Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : CRPF जवान रजत कटोच की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान गई जान

हृदय गति रुकने के कारण हुई मौत

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के सीआरपीएफ (CRPF) जवान रजत कटोच की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।

पालमपुर उपमंडल के भौरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान रजत कटोच (31) पुत्र स्वर्गीय इकवाल चंद कटोच की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है। जवान पार्थिव देह शनिवार देर रात तक पैतृक गांव भौरा पहुंचेगी। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

 

रजत कटोच के शहीद होने की खबर से पूरा परिवार शोकाकुल है। रजत के घर में उनकी मां और पत्नी ही हैं। रजत की डेढ़ साल पहले ही दगोह की सीमा से शादी हुई थी। दो महीने पहले रजत छुट्टी आया था तथा अपनी माता व पत्नी को भी साथ लेकर चेन्नई गया था।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

 

उनके पिता की भी सीआरपीएफ (CRPF) में सेवाकाल के दौरान ही मौत हो गई थी। उस समय रजत मात्र पांच वर्ष का ही था।

रजत पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद में भी हमेशा अव्वल रहता था। रजत की मौत की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव वाले शहीद की मां और पत्नी को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

हमीरपुर में 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस अड्डा : अयोध्या को 6, हरिद्वार को चलेंगी 50 बसें

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जवान की मौत पर दुखद जताया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, वीरभूमि कांगड़ा के सपूत CRPF जवान रजत कटोच जी की मृत्यु की ख़बर अत्यंत दुःखद है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि! ॐ शांति! ”

हिमाचल : एक IPS का तबादला 5 को तैनाती, मोहित चावला होंगे DIG साइबर क्राइम शिमला

हिमाचल में विकसित किए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र, 10 साल में प्रदेश को बनाएंगे सबसे समृद्ध

हिमाचल के प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

देहरा : ब्यास पुल पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी की गई जान

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *