Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Shimla

Breaking : लोकसभा चुनाव-2024 का बजा बिगुल, तिथियों का ऐलान-हिमाचल के 6 विस क्षेत्रों में भी होंगे उपचुनाव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तिथियों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेसवार्ता में लोकसभा चुनाव तिथियों का ऐलान किया। लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को पूरा हो रहा है। चुनाव सात चरणों में होगा। चार जून, 2024 को मतगणना होगी। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। हिमाचल में सातवें चरण में मतदान होगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जयराम और राजीव बिंदल को कुर्सी की भूख, दोनों में भी लड़ाई

 

हिमाचल में सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। चरण सात के लिए 7 मई को नोटिफिकेश जारी होगी। नामांकन भरने की तिथि 14 मई होगी। साथ ही 15 मई को नामांकन की छंटनी की जाएगी। 17 मई को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।

 

 

इसके साथ ही हिमाचल के 6 विधानसभा क्षेत्रों धर्मशाला, सुजानपुर, लाहौल स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुठलैहड़ में उपचुनाव का भी शेड्यूल जारी कर दिया है। यहां भी एक जून को उपचुनाव होंगे। तिथियों के ऐलान के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।

 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए 2100 ऑब्जर्वर तैनात किए जा रहे हैं। देश के 12 राज्यों में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक है। यूथ को चुनाव में जोड़ने को मुहिम छेड़ी है। हर पोलिंग बूथ पर पीने का पानी और शौचालय का प्रबंध होगा।

हिमाचल : पति ने डंडे से पीटकर ले ली 30 साल छोटी पत्नी की जान, खुद भी उठाया खौफनाक कदम

 

व्हील चेयर, शैड आदि की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। 85 प्लस के वोटर के घर जाकर वोट लेंगे। फॉर्म 12 डी से वोटिंग होगी। दिव्यांग 40 फीसदी ज्यादा के पास भी फॉर्म पहुंचाए जाएंगे।

 

 

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *