Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

धर्मशाला उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी 14 को दाखिल करेंगे नामांकन

बोले- आशीर्वाद और मनोबल बढ़ाने पहुंचे लोग

धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला में उपचुनाव होने जा रहे हैं। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी और भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा के बीच चुनावी जंग होगी। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी 14 मई को सुबह अपना पत्र दाखिल करेंगे।

बता दें कि वर्ष 2022 में धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा और भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी के बीच चुनावी जंग हुई थी। हालांकि, आजाद प्रत्याशी विपन नैहरिया ने 7416 मत लेकर किसी प्रत्याशी का खेल जरूर बिगाड़ा था। 2022 चुनाव में सुधीर शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी को 3285 मतों से मात दी थी।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

चुनाव जीतने के करीब 14 माह बाद ही सुधीर शर्मा कांग्रेस से बगावत कर गए। उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई। सुधीर शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके चलते धर्मशाला में इतनी जल्दी जनता पर चुनाव का बोझ पड़ गया।

2012 में डिलिमिटेशन के चलते बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के आरक्षित होने के चलते सुधीर शर्मा को धर्मशाला का रुख करना पड़ा था। 2012 में सुधीर शर्मा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे। इसके बाद पूर्व की वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे थे।

हिमाचल मौसम अपडेट : इन क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड, भरमौर में हुई ओलावृष्टि

देवेंद्र सिंह जग्गी की बात करें तो जग्गी लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े रहे हैं। 2000 में उन्होंने धर्मशाला की मंत पंचायत (अब क्षेत्र नगर निगम धर्मशाला एरिया में है ) से उपप्रधान का चुनाव जीता था। इसके बाद पार्षद भी रहे। नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर की पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। देवेंद्र जग्गी कांग्रेस टिकट के लिए प्रबल दावेदारों में माने जाते रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी खुले तौर पर टिकट की मांग नहीं की। कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी उसे बखूबी निभाया।

धर्मशाला : कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने भरा नामांकन, जोरावर स्टेडियम में हुई जनसभा

कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी ने धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने के लिए कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया है। कांग्रेस हाईकमान ने आम कार्यकर्ता और स्थानीय कार्यकर्ता को इस बार प्रत्याशी बनाया है।

वह 14 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।  उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस मौके पर भारी संख्या में पहुंचकर आशीर्वाद दें और मेरा मनोबल बढ़ाएं। क्योंकि धर्मशाला से देवेंद्र जग्गी प्रत्याशी नहीं बल्कि धर्मशाला की आम जनता प्रत्याशी है। साथ ही लोग यह भी कतई न भूलें कि इन चुनाव का बोझ जनता पर क्यों पड़ रहा है।

गर्मी का प्रकोप : हिमाचल के इस जिला में स्कूलों का बदला टाइम, सुबह 8 बजे लगेंगे

हिमाचल की पहली महिला निजी बस चालक बनी नैंसी, सवारियों से भरी बस चलाई

शिमला : चेरी के अच्छे दाम मिलने से बागवानों के खिले चेहरे, कितने में बिकी – जानें

हरिपुर : भटोली फकोरियां से रंबियाल सड़क के टारिंग कार्य पर उठे सवाल

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

हिमाचल में 3 दिन बारिश, तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी – जानें डिटेल

हिमाचल विधानसभा उप चुनाव : कांग्रेस ने धर्मशाला से देवेंद्र सिंह जग्गी को दी टिकट

मंडी : घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 7 साल की कैद 

हिमाचल निर्दलीय विधायक इस्तीफा मामला : दो जज के मत अलग, तीसरे की लेंगे राय

हिमाचल : आज की मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का क्या रहेगा असर- जानें 

कांगड़ा : नूरपुर रोड से खाली डिब्बों के साथ बैजनाथ-पपरोला के लिए निकली ट्रेन 

HPbose 10th Result : पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को आवेदन की अंतिम तिथि यह, फोन नंबर भी जारी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *