Categories
Top News business

अक्षय तृतीया पर सोना और चांदी के बढ़ गए भाव, जानिए क्या है आज का रेट

नई दिल्ली। अक्षय तृतीया के मौके पर आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के दामों में उछाल आया है। सोने की कीमत 72 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार है, वहीं चांदी का भाव 82 हजार रुपए प्रति किलो से अधिक है।

गर्मी का प्रकोप : हिमाचल के इस जिला में स्कूलों का बदला टाइम, सुबह 8 बजे लगेंगे

 

राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 72633 है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 84152 रुपए है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 71502 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह 72633 रुपए पर आ गया है।

हिमाचल मौसम अपडेट : इन क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड, भरमौर में हुई ओलावृष्टि

 

इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगे हुए हैं। आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 72342 रुपए हो गए हैं।

वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 66532 रुपए का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 54475 पर पहुंच गए हैं।

हिमाचल निर्दलीय विधायक इस्तीफा मामला : आज हुई सुनवाई, जानें अपडेट

 

वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज मंहगा होकर 42490 रुपए हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 84152 रुपए की हो गई है।

चंबा : रावी में गिरा सीमेंट से लदा ट्रक, चालक की गई जान- सुबह चला हादसे का पता

 

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है।

ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।

 

हिमाचल CPS मामले को लेकर बड़ी अपडेट, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

धर्मशाला : मादा बंदर को लगा करंट, मरते-मरते बच्चे की बचा गई जान

बनखंडी चिड़ियाघर : चारदीवारी, पाथ और चेक डैम का निर्माण कार्य शुरू

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

हिमाचल की पहली महिला निजी बस चालक बनी नैंसी, सवारियों से भरी बस चलाई

शिमला : चेरी के अच्छे दाम मिलने से बागवानों के खिले चेहरे, कितने में बिकी – जानें

हरिपुर : भटोली फकोरियां से रंबियाल सड़क के टारिंग कार्य पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *