Categories
Top News Dharam/Vastu

अक्षय तृतीया पर खरीदें सोना-चांदी, ये हैं खरीदारी के शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बेहद महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। आज अक्षय तृतीया है जो कि सुबह 4 बजकर 17 मिनट से शुरू हो चुकी है।

गर्मी का प्रकोप : हिमाचल के इस जिला में स्कूलों का बदला टाइम, सुबह 8 बजे लगेंगे

 

इसका समापन समापन 11 मई को सुबह 02 बजकर 50 मिनट पर होगा। आज के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना करने से जीवन में तरक्की होती है। अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत अक्षय तृतीया से ही हुई थी। भगवान विष्णु ने नर नारायण का अवतार भी इसी दिन लिया था। भगवान परशुराम का जन्म भी अक्षय तृतीया पर हुआ था।

अक्षय तृतीया पर सोना और चांदी के बढ़ गए भाव, जानिए क्या है आज का रेट

इस शुभ तिथि से ही भगवान गणेश ने महाभारत का काव्य लिखना शुरू किया था। इस दिन किए गए शुभ एवं धार्मिक कार्यों के अक्षय फल मिलते हैं।

इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि वृषभ में होते हैं, इसलिए दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय हो जाता है।

हिमाचल मौसम अपडेट : इन क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड, भरमौर में हुई ओलावृष्टि

 

अक्षय का अर्थ होता है- जिसका क्षय ना हो इसलिए माना जाता है कि इस तिथि को किए हुए कार्यों के परिणाम का क्षय नहीं होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन परशुराम, नर-नारायण, हयग्रीव का अवतार हुआ था।

इतना ही नहीं, अक्षय तृतीया से ही बद्रीनाथ के कपाट खुलते हैं और केवल इसी दिन वृन्दावन में भगवान बांके-बिहारी जी के चरणों के दर्शन होते हैं।

हिमाचल निर्दलीय विधायक इस्तीफा मामला : आज हुई सुनवाई, जानें अपडेट

 

अक्षय तृतीया खरीदारी का मुहूर्त

इस साल अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के भी चार शुभ मुहूर्त हैं। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी शुभ मुहूर्त में सोने की खरीदारी कर सकते हैं।

  • पहला मुहूर्त- सुबह 5.33 बजे से सुबह 10.37 बजे तक
  • दूसरा मुहूर्त- दोपहर 12.18 बजे से दोपहर 1.59 बजे तक
  • तीसरा मुहूर्त- शाम 5.21 बजे से शाम 7.02 बजे तक
  • चौथा मुहूर्त- रात 9.40 बजे से रात 10.59 बजे तक

अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का सबसे उपयुक्त समय दोपहर का होता है। अगर इस दिन आप सोना नहीं खरीद सकते तो सोने के आवरण वाली चीजें जरूर खरीदें।

साथ ही, दान करने के लिए कोई न कोई धातु जरूर खरीदें। पहले किसी निर्धन व्यक्ति को दान करें फिर स्वयं के लिए खरीदा सोना पहले भगवान को अर्पित करें तब जाकर सोने का प्रयोग करना आरंभ करें।

 

हिमाचल CPS मामले को लेकर बड़ी अपडेट, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

धर्मशाला : मादा बंदर को लगा करंट, मरते-मरते बच्चे की बचा गई जान

बनखंडी चिड़ियाघर : चारदीवारी, पाथ और चेक डैम का निर्माण कार्य शुरू

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

हिमाचल की पहली महिला निजी बस चालक बनी नैंसी, सवारियों से भरी बस चलाई

शिमला : चेरी के अच्छे दाम मिलने से बागवानों के खिले चेहरे, कितने में बिकी – जानें

हरिपुर : भटोली फकोरियां से रंबियाल सड़क के टारिंग कार्य पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *