Breaking News

  • आनी जल शक्ति मंडल में भरे जाएंगे पैरा कुक और पैरा हेल्पर के पद, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा का कमाल : भारतीय सेना के लिए तैयार किया रडार और जैमर-फ्री 'रुद्रा' ड्रोन
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, मंडी ITI में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • हिमाचल में विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगी 1000 रुपये पॉकेट मनी
  • हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते की किस्त को लेकर बड़ी अपडेट
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • शिमला के एक होटल में भरे जाएंगे कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पद, इस दिन इंटरव्यू
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी, कांगड़ा में होंगे इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना जाना फ्री
  • एचपी स्टेट सीनियर वूमेन चेस चैंपियनशिप-2026 में हमीरपुर की स्निग्धा शर्मा विजेता, चंबा में हुई स्पर्धा
  • HPBOSE का कड़ा रुख : D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर

धर्मशाला उपचुनाव : राकेश चौधरी ने आजाद ठोकी ताल, भरा नामांकन

ewn24news choice of himachal 10 May,2024 7:00 pm

    2022 में भाजपा की टिकट पर लड़ चुके थे चुनाव

    धर्मशाला। कांगड़ा जिला के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 2022 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े राकेश चौधरी ने उपचुनाव में आजाद ताल ठोक दी है। राकेश चौधरी ने धर्मशाला उपचुनाव के लिए आज यानी 10 मई को आजाद प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है।

    राकेश चौधरी उपचुनाव में भाजपा की टिकट न मिलने से खफा हो गए हैं। उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही आजाद चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया था। राकेश चौधरी के आजाद चुनावी मैदान में कूदने से कहीं न कहीं धर्मशाला उपचुनाव की जंग रोचक हो गई है। इनके चुनावी मैदान में उतरने का किसे फायदा होता है और किसे नुकसान यह तो भविष्य बताएगा, लेकिन मुकाबला त्रिकोणा होने के आसार बढ़ गए हैं।

    बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने धर्मशाला से राकेश चौधरी को टिकट दी थी। वर्ष 2022 में धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा और भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी के बीच चुनावी जंग हुई थी। हालांकि, आजाद प्रत्याशी विपन नैहरिया ने 7416 मत लेकर किसी प्रत्याशी का खेल जरूर बिगाड़ा था।

    2022 चुनाव में सुधीर शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी को 3285 मतों से मात दी थी। चुनाव जीतने के करीब 14 माह बाद ही सुधीर शर्मा कांग्रेस से बगावत कर गए। उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई। सुधीर शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके चलते धर्मशाला में इतनी जल्दी जनता पर चुनाव का बोझ पड़ गया।

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather