Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य को ओक ओवर लेकर पहुंचे डीके शिवकुमार

बोले- ऑल इज वेल, सुलझा लिए सभी मुद्दे

शिमला। कांग्रेस हाईकमान द्वारा भेजे ऑब्जर्वर और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार व अन्य ऑब्जर्वर डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं। डीके शिवकुमार हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह को लेकर ओक ओवर पहुंचे।

सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आयोजित ब्रेकफास्ट मीटिंग में विक्रमादित्य सिंह नहीं पहुंचे थे। उन्होंने सरकार के साथ नहीं आने के संकेत दिए थे। ऑब्जर्वर डीके शिव कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि  सब कुछ ठीक है‌। सभी मुद्दों को सुलझा लिया गया है।

डीके शिव कुमार ने कहा कि राज्यसभा सीट हारी जिसके बाद सीएम और प्रतिभा सिंह से बात की गई है। एक कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है जिसमें सीएम और डिप्टी चीफ सहित तीन अन्य मेंबर होंगे। इसमें पीसीसी चीफ को सदस्य बनाया गया है।

हुड्डा ने कहा कि पार्टी को राज्यसभा चुनाव में हार हुई है इसके कारणों की जांच की गई है। छोटे-मोटे मतभेदों को दूर कर लिया गया है। हिमाचल में अभी कांग्रेस की ही सरकार रहेगी।ा

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : कांग्रेस विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

इस्तीफे पर कायम हैं विक्रमादित्य सिंह​

शिमला। हिमाचल कांग्रेस में मचे घमासान के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निष्कासन पर जल्दबाजी की गई है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका नुकसान होगा।

हिमाचल में दो दिन भारी व बहुत भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

होली लॉज में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि 6 विधायकों का नाराज होना जायज है। उन्हें बिठाकर उनकी बात को सुना जाना चाहिए था। उन्होंने भी कई बार हाई कमान के समक्ष ये बातें रखी हैं। बीते रोज भी पर्यवेक्षकों के समक्ष इन मामलों को उठाया गया है।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 27 तक करें आवेदन

उन्होंने कहा कि आज जो परिस्थिति बनी है उसे कई बार हाई कमान के समक्ष रख गया है। प्रतिभा सिंह ने आगे कहा कि वीरभद्र सिंह की एक बहुत बड़ी राजनीतिक विरासत थी। वह क्या चाहते थे और क्या हो रहा है इन सारी चीजों को हाई कमान के समक्ष रखा गया है।

HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट-जानें

 

पार्टी हाई कमान को इस पर फैसला करना है कि आगे क्या किया जाए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है और वह अभी भी इस पर कायम है।

 

विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात- जानें

 

ऑब्जर्वर से मीटिंग के बाद बोले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, हमारी सरकार सुरक्षित

हिमाचल में बदले 14 IFS ऑफिसर, अधिसूचना जारी- डिटेल में जानें

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच : तीन मार्च को धर्मशाला पहुंचेंगी दोनों टीमें, 3 दिन करेंगी प्रेक्टिस

दल बदल विरोधी कानून : हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी MLA को कारण बताओ नोटिस जारी- रिप्लाई को मांगा वक्त

पठानकोट से आ रहे थे जसूर, गड्ढे में गिरी कार, एक की गई जान-3 घायल

हिमाचल में मचे सियासी घमासान के बीच प्रियंका गांधी ने कह दी बड़ी बात- जानें

हिमाचल : सदन के अंदर भारी हंगामा, नेता प्रतिपक्ष सहित 15 भाजपा विधायक निष्कासित

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

प्रतिभा की सीएम सुक्खू को सलाह- संगठन के लोगों को नजर अंदाज न किया जाए

मुख्यमंत्री गंभीरता से लें इस बात को

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। सरकार के कुछ विधायक भी नाराज चल रहे हैं, जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को सलाह देते हुए कहा है कि संगठन के लोगों को नजर अंदाज न किया जाए।

अगर वर्कर हताश होकर घर में बैठ गया तो आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने में भी मुश्किल आएगी।

कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की है, जिन्हें सरकार में अधिमान दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री से कई बार इसको लेकर कहा भी गया है, जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती

वहीं, हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है, जिसको लेकर 27 फरवरी को चुनाव होना है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी के इस सीट से राज्यसभा में जानें की चर्चा है, जिसको लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सोनिया या प्रियंका गांधी चाहे तो हिमाचल प्रदेश से सांसद के रूप में राज्यसभा जा सकते हैं। दोनों नेताओं से मंत्रणा के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

वहीं, केंद्रीय बजट को लेकर भी प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। पिछले वर्ष के बजट में भी हिमाचल को अपेक्षाओं के अनुरूप बजट प्रावधान नहीं हुआ। आपदा में भी केंद्र ने प्रदेश को मदद नहीं की, जबकि 12 हजार करोड़ का नुकसान प्रदेश को हुआ है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

हिमाचल के दुर्गम इलाकों में जोखिम के साथ खूबसूरत भी है सफर, यकीन नहीं तो देखें ये वीडियो

हिमाचल : एक IPS का तबादला 5 को तैनाती, मोहित चावला होंगे DIG साइबर क्राइम शिमला

हिमाचल में विकसित किए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र, 10 साल में प्रदेश को बनाएंगे सबसे समृद्ध
कांगड़ा : CRPF जवान रजत कटोच की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान गई जान

हिमाचल के प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

शास्त्री पद के लिए आर एंड पी रूल में बदलाव : विरोध में सड़कों पर उतरे बेरोजगार

 

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले