Breaking News

  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 56 उम्मीदवार चयनित
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें

हिमाचल कैबिनेट : चतुर्थ श्रेणी के इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मुफ्त बिजली पर भी फैसला

ewn24news choice of himachal 14 Mar,2024 3:04 am

    चंबा के चुवाड़ी में खुलेगा नया डीएसपी ऑफिस

    शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट की बैठक में सरकारी विभागों में 31 मार्च 2024 को 7 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले चतुर्थ श्रेणी के अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाने का निर्णय लिया है।

    कैबिनेट ने एचपीएसईबीएल (HPSEBL) में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित दर पर एचपीएसईबीएल (बिजली बोर्ड) को राज्य सरकार की ओर से मुफ्त बिजली आवंटित की जाएगी।
    हिमाचल कैबिनेट बैठक : जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 को लेकर बड़ी अपडेट

    इस निर्णय से एचपीएसईबीएल व हिमाचल के लोगों को लाभ पहुंचेगा।
    कैबिनेट ने राज्य सीआईडी में हिमाचल प्रदेश पुलिस साइबर लैब की स्थापना को भी स्वीकृति प्रदान की।

    जिला कांगड़ा के इंदौरा में डीएसपी के कार्यालय को खोलने की स्वीकृति प्रदान की।बैठक में जिला चंबा के चुवाड़ी में नया डीएसपी ऑफिस तथा जिला चम्बा के सिहुंता में पुलिस चौकी को पुलिस स्टेशन में स्त्तरोन्नत करने को भी निर्णय लिया।
    हिमाचल कैबिनेट बैठक : होमगार्ड ड्राइवर के 113 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी

    जिला चंबा के चुवाड़ी पुलिस स्टेशन के तहत हटली में नई पुलिस चौकी खोलने को भी स्वीकृति प्रदान की।

    हिमाचल कैबिनेट की बैठक में जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के रिजल्ट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में लंबित रिजल्ट को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों पर चर्चा हुई।

    कैबिनेट ने सात पद खाली रखने के साथ बाकी पदों पर रिजल्ट निकालने की प्रक्रिया को शुरू करने को मंजूरी दे दी है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग रुकी हुई प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों को दस्तावेज मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा, इसके बाद रिजल्ट निकाला जाएगा।
    हिमाचल में मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी

    हिमाचल कैबिनेट की बैठक में होमगार्ड चालक के 113 पदों पर भर्ती का निर्णय लिया है। होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा विभाग के सुचारू संचालन के लिए ड्राइवरों के 113 पद भरे जाएंगे। कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सीधी भर्ती के माध्यम से क्लर्क के 50 पद भरने का भी फैसला लिया है।

     



     


    लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 



    [embed]
    [/embed]


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather