Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

शोभा यात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव का समापन, सीएम ने की अगवानी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने चंबा चौगान में देखे कुश्ती मुकाबले

चंबा। सप्ताह भर चलने वाले चंबा के अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव का आज विधिवत समापन हुआ। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समापन समारोह के अवसर पर अखंड चंडी महल से मंजरी बाग तक निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया और पारंपरिक मान्यता अनुसार रावी नदी में मिंजर प्रवाहित किया।

बिलासपुर : 14 दिन बाद लापता विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला

 

मुख्यमंत्री ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित स्थानीय लोगों, नाट्य दलों, बजंतरियों, पुलिस व गृह रक्षक बैंड और पर्यटकों के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा की अगवानी की। उन्होंने लाल कपड़े में बंधे नारियल, सिक्के और फल इत्यादि से तैयार मिंजर रावी नदी में प्रवाहित किया।

इससे पहले, ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक चंबा चौगान में कुश्ती मुकाबले देखे और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

हिमाचल के इस जिला में 5 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र

 

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक भवानी सिंह पठानिया, केवल सिंह पठानिया, नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी तथा ठाकुर सिंह भरमौरी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित भरमौरी, उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगन, जन प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति मुख्यमंत्री के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए।

Video Story : बिलासपुर की विवाहिता के साथ आखिर क्या हुआ, 14 दिन से थी लापता

 

सनकी युवक ने पेट्रोल से नहला दी बुलेट : वीडियो हुआ वायरल, तीन पकड़े

 

कांगड़ा : बनखंडी में जल्द शुरू होगा चिड़ियाघर का कार्य, CZA से मिली मंजूरी

 

विक्रमादित्य सिंह बोले – हिमाचल पर्यटन के लिए सुरक्षित, निश्चिंत होकर आएं सैलानी

 

 

विष्णु जी को किसने दिया सुदर्शन चक्र, पढ़िए भोलेनाथ से जुड़ी ये रोचक कथा

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सांगला घाटी : 9 पर्यटकों को अपने साथ हेलीकॉप्टर में शिमला तक लेकर आए मुख्यमंत्री

पर्यटकों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की

शिमला। हिमाचल के किन्नौर की सांगला घाटी में फंसे 118 पर्यटकों को वायुसेना की मदद से सुरक्षित निकालने के बाद वीरवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू नौ अन्य पर्यटकों को अपने साथ हेलीकाप्टर में शिमला तक लेकर आए।

चंद्रताल रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ सफल : बातल से भी सुरक्षित निकाले गए लोग

 

मुख्यमंत्री सुक्खू कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के उपरांत आज किन्नौर जिला में भारी बारिश के कारण बाढ़ग्रस्त सांगला घाटी के दौरे पर पहुंचे थे।

सांगला घाटी में फंसे विदेशी नागरिकों ने राहत एवं बचाव अभियान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इजरायली नागरिक ताली तथा न्यूजीलैंड के हेलन एवं चैस्टर दंपत्ति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रदेश के मुखिया व्यक्तिगत तौर पर बचाव अभियान में पूरी सक्रियता के साथ शामिल हैं।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 180 पदों पर भर्ती

 

पश्चिम बंगाल के पर्यटकों का एक 34 सदस्यीय दल पिछले पांच दिन से सांगला घाटी में फंसा हुआ था और हवाई सेवा के माध्यम से उन्हें चोलिंग तक पहुंचाने के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। यह दल यहां से आगे चंडीगढ़ तक की यात्रा बस से पूरी करेगा।

दल की सदस्य शोनाली चटर्जी ने बताया कि सरकार तथा प्रशासन की ओर से उन्हें प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। स्थानीय लोगों से भी उन्हें भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

जिला किन्नौर के रक्चम गांव के पंकज नेगी का अनुभव भी कुछ ऐसा ही रहा। उन्होंने बताया कि वह गुजरात में काम करते हैं और छुट्टी मनाने के लिए घर आए थे।

हिमाचल : जुलाई में बरसात ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, सामान्य से कहीं अधिक हुई बारिश

 

बारंग गांव की दारा नेगी अपने रिश्तेदारों से मिलने पहुंची थी। भारी बारिश के कारण यह दोनों यहां फंस गए और अब सुरक्षित वापसी के लिए दोनों ने स्थानीय प्रशासन व सरकार का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने सांगला दौरे के दौरान प्रभावितों को एक-एक लाख रुपये की त्वरित राहत प्रदान करने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त गृह निर्माण के लिए उन्हें तबादले पर भूमि उपलब्ध करवाने का विकल्प भी दिया जाएगा।

PRTC की 4 दिन से लापता बस ब्यास नदी में मिली, ड्राइवर की मौत-कंडक्टर लापता

 

मुख्यमंत्री ने टोंगटोंग छे नाले पर सुरक्षा दीवार के निर्माण के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावितों से संवाद के दौरान उनका कुशलक्षेम जाना और जिला प्रशासन को उन्हें आवश्यक वस्तुओं सहित हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

हिमाचल और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली HRTC बसों को लेकर नए आदेश जारी

 

हरिपुर : भटोली फकोरियां में पौंग बांध किनारे मिले दो अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा की तिथि में बदलाव

 

 

भारतीय वायु सेना ने सांगला से 118 लोगों को सफलतापूर्वक किया एयरलिफ्ट

 

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

 

सिरमौर और सोलन में भूस्खलन से भारी नुकसान, मकान में दरारें-बगीचे तबाह

 

 

हिमाचल : लाइट आने पर देखिए मासूम की खुशी, सीएम सुक्खू के लिए बनाया वीडियो

 

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News PHOTO GALLERY

मुख्यमंत्री सुक्खू ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के शोघी स्थित तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और हिमाचल प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री व  अन्य  ने मंदिर में लंगर प्रसाद भी ग्रहण किया।

कछियारी में फोरलेन काम ने पकड़ी रफ्तार, स्कूल की बिल्डिंग तोड़ी-पुल का काम जारी

 

हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के जिला प्रभारी नियुक्त, यहां देखें लिस्ट

 

HRTC : पठानकोट-त्रिफालघाट वाया कांगड़ा, हमीरपुर रूट : जानें टाइमिंग और किराया

 

गुप्त गंगा कांगड़ा से धरा पालमपुर चोरी का एक आरोपी, 2 फरार

कारीगरों के लिए सहायता राशि बढ़कर हो 2 लाख, औजार खरीदने को मिलें 50 हजार रुपये 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
Top News Himachal Latest National News KHAS KHABAR Shimla State News

मणिपुर से सुरक्षित दिल्ली पहुंचे हिमाचल के 5 छात्र, मुख्यमंत्री से मिले

शिमला। मणिपुर के तनावग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए हिमाचल के छात्रों ने सोमवार शाम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप मणिपुर में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हिमाचल से संबंधित पांच विद्यार्थी सकुशल दिल्ली पहुंचे। छात्रों को विशेष उड़ान के माध्यम से इम्फाल से कोलकाता और उसके उपरांत दिल्ली लाया गया।

मणिपुर हिंसा के बीच फंसे पांच हिमाचली छात्र रेस्क्यू, मुख्यमंत्री सुक्खू से मांगी थी मदद

मुख्यमंत्री ने छात्रों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर बच्चों का यात्रा खर्चा भी वहन किया। इससे पहले गत देर सायं हिमाचल भवन में पहुंचने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने इन छात्रों की अगवानी की।

बता दें कि इन छात्रों ने रविवार शाम 7 बजे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को फोन कर वहां से रेस्क्यू करने के लिए मदद मांगी थी। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत पांच बच्चों को इम्फाल ईस्ट से रेस्क्यू करवाया, जिनमें एक लड़की भी शामिल है। इनमें से तीन बच्चे एनआईटी के, जबकि दो नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मणिपुर के विद्यार्थी हैं।

Breaking : 15 से पहले नहीं मानी मांगें तो बिना एडवांस नहीं चलेगी HRTC नाइट सर्विस

रेस्क्यू किए गए छात्रों में से तीन सिमरन, सुजल कौंडल, अश्वनी कुमार मंडी, नवांग छेरिंग कुल्लू और केशव सिंह हमीरपुर जिला का रहने वाला है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सारी रात खुद रेस्क्यू मिशन की निगरानी की। बच्चों को मणिपुर से बाहर निकालने में सबसे बड़ी दिक्कत इम्फाल से फ्लाइट न मिलने की थी, क्योंकि सभी फ्लाइट फुल चल रही थीं। ऐसे में उनके लिए सीट का इंतजाम करना टेड़ी खीर साबित हो रहा था।

हिमाचल के पूर्व डीजीपी भंडारी साइबर ठगी के शिकार, 80 हजार रुपए उड़ाए

मुख्यमंत्री के आदेश पर अधिकारियों ने इंडिगो से विशेष फ्लाइट चलाने का अनुरोध किया, जिसे एयरलाइंस ने मान लिया। इंडिगो अधिकारियों का जवाब आया कि सुबह 8.20 बजे इम्फाल से विशेष फ्लाइट उड़ान भरी। लेकिन, मुश्किल यहां भी खत्म नहीं हुई। फ्लाइट पर सवार होने के लिए बच्चों को सुरक्षित एयरपोर्ट पर पहुंचाना भी अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि यह क्षेत्र हिंसाग्रस्त था।

कांगड़ा जिला के बलिदानी अरविंद की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

इसके बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सेना से संपर्क कर बच्चों को सुरक्षित एयरपोर्ट पर पहुंचाने के लिए मदद मांगी। सेना ने सुबह तड़के सवा पांच बजे बच्चों को इम्फाल एयरपोर्ट पर पहुंचाया। सुबह 10.10 बजे यह बच्चे इम्फाल से निकलकर कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंच गए। सोमवार शाम तक यह बच्चे सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए।

शहीद अरविंद अमर रहे! पत्नी ने पति को लाल जोड़े में दी अंतिम विदाई

दिल्ली में ये बच्चे हिमाचल सदन में व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री से मिले। सभी बच्चों ने संकट की घड़ी में मदद करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने न सिर्फ बच्चों की तत्काल मदद की, बल्कि उनको सुरक्षित निकालने का पूरा खर्च भी राज्य सरकार ने वहन किया।

मुख्यंमत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि बच्चों ने उनसे हिंसाग्रस्त मणिपुर से उन्हें बाहर निकलने में मदद मांगी थी। उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। वह स्वयं सारी रात पल-पल बच्चों को रेस्क्यू करने की डिटेल अधिकारियों से लेते रहे। उनके कुशलतापूर्वक कोलकाता पहुंचने तक वह हालात पर नजर बनाए रहे।

उन्होंने कहा कि अगर अन्य किसी हिमाचली को भी मणिपुर से बाहर निकलने के लिए मदद की आवश्यकता है तो वह फोन नंबर 89883-41921, 0177-2929688, 0177-2629439 पर कॉल कर सकते हैं। राज्य सरकार उन्हें हर संभव मदद प्रदान करने का प्रयास करेगी।

हिमाचल में अलग ही रंग दिखा रहा मौसम, मई में भी गर्म कपड़ों से नहीं छूट रहा पीछा

चिंतपूर्णी से दिल्ली दौड़ी नई HRTC वोल्वो, यह होगी टाइमिंग और किराया-जानें 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News State News

मणिपुर हिंसा के बीच फंसे पांच हिमाचली छात्र रेस्क्यू, मुख्यमंत्री सुक्खू से मांगी थी मदद

आज शाम छह बजे कोलकाता से पहुंचेंगे दिल्ली

शिमला। मणिपुर हिंसा के बीच फंसे हिमाचल प्रदेश के पांच छात्रों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। इन छात्रों ने रविवार शाम 7 बजे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को फोन कर वहां से रेस्क्यू करने के लिए मदद मांगी थी। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत पांच बच्चों को इम्फाल ईस्ट से रेस्क्यू करवाया, जिनमें एक लड़की भी शामिल है। इनमें से तीन बच्चे एनआईटी के, जबकि दो नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मणिपुर के विद्यार्थी हैं।

हिमाचल में अलग ही रंग दिखा रहा मौसम, मई में भी गर्म कपड़ों से नहीं छूट रहा पीछा

रेस्क्यू किए गए छात्रों में से तीन सिमरन, सुजल कौंडल, अश्वनी कुमार मंडी, नवांग छेरिंग कुल्लू और केशव सिंह हमीरपुर जिला का रहने वाला है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सारी रात खुद रेस्क्यू मिशन की निगरानी की। बच्चों को मणिपुर से बाहर निकालने में सबसे बड़ी दिक्कत इम्फाल से फ्लाइट न मिलने की थी, क्योंकि सभी फ्लाइट फुल चल रही थीं। ऐसे में उनके लिए सीट का इंतजाम करना टेड़ी खीर साबित हो रहा था।

हिमाचल के पूर्व डीजीपी भंडारी साइबर ठगी के शिकार, 80 हजार रुपए उड़ाए

मुख्यमंत्री के आदेश पर अधिकारियों ने इंडिगो से विशेष फ्लाइट चलाने का अनुरोध किया, जिसे एयरलाइंस ने मान लिया। इंडिगो अधिकारियों का जवाब आया कि सुबह 8.20 बजे इम्फाल से विशेष फ्लाइट उड़ान भरेगी। लेकिन, मुश्किल यहां भी खत्म नहीं हुई, फ्लाइट पर सवार होने के लिए बच्चों को सुरक्षित एयरपोर्ट पर पहुंचाना भी अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि यह क्षेत्र हिंसाग्रस्त था।

कांगड़ा जिला के बलिदानी अरविंद की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

इसके बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सेना से संपर्क कर बच्चों को सुरक्षित एयरपोर्ट पर पहुंचाने के लिए मदद मांगी। सेना ने सुबह तड़के सवा पांच बजे बच्चों को इम्फाल एयरपोर्ट पर पहुंचाया। सुबह 10.10 बजे यह बच्चे इम्फाल से निकलकर कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंच गए। आज शाम तक यह बच्चे सुरक्षित दिल्ली पहुंच जाएंगे।

शहीद अरविंद अमर रहे! पत्नी ने पति को लाल जोड़े में दी अंतिम विदाई

 

दिल्ली में ये बच्चे हिमाचल सदन में व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री से मिलकर उनका धन्यवाद करेंगे। सभी बच्चों ने संकट की घड़ी में मदद करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने न सिर्फ बच्चों की तत्काल मदद की, बल्कि उनको सुरक्षित निकालने का पूरा खर्च भी राज्य सरकार ने वहन किया।

मुख्यंमत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि बच्चों ने उनसे हिंसाग्रस्त मणिपुर से उन्हें बाहर निकलने में मदद मांगी थी। उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। वह स्वयं सारी रात पल-पल बच्चों को रेस्क्यू करने की डिटेल अधिकारियों से लेते रहे। उनके कुशलतापूर्वक कोलकाता पहुंचने तक वह हालात पर नजर बनाए रहे।

उन्होंने कहा कि अगर अन्य किसी हिमाचली को भी मणिपुर से बाहर निकलने के लिए मदद की आवश्यकता है तो वह फोन नंबर 89883-41921, 0177-2929688, 0177-2629439 पर कॉल कर सकते हैं। राज्य सरकार उन्हें हर संभव मदद प्रदान करने का प्रयास करेगी।

मंडी: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, पीतल के लोटे से किया था वार

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में ‘बच्चों की सरकार कैसी हो’ पोस्टर का विमोचन-सीएम ने किया

सुक्खू ने अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 12 जून को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र के पोस्टर ‘बच्चों की सरकार कैसी हो?’ का आज यहां विमोचन किया।

हिमाचल मौसम अपडेट: बारिश, तेज हवाएं चलने व बिजली गिरने की चेतावनी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में आयोजित होने वाले विधानसभा बाल सत्र के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा पूरी दुनिया देखेगी और बच्चों में लोकतांत्रिक परंपराओं के बारे में जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने बच्चों से इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सचिव फ्यूचर सोसायटी डॉ. मीना शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले : हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी, चारधाम यात्रा शुरू
ऐसे करवा सकते हैं निशुल्क पंजीकरण

शिमला में आयोजित होने वाले इस बाल सत्र में देश के 68 बच्चों को दुनिया के सामने बात रखने का अवसर मिलेगा। सत्र में भाग लेने के लिए  चयन डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, जिसके लिए बच्चे एक वीडियो बनाकर डिजिटल बाल मेला (https://www.digitalbaalmela.com/) की वेबसाइट पर निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।

IPL-2023: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पर 12 लाख का जुर्माना

कार्यक्रम का उद्देश्य बाल्यकाल से ही देश और प्रदेश के विकास के प्रति उन्हें जागरूक करना तथा उनमें सकारात्मक सोच को पैदा करना है।

डीएवी स्कूल बनखंडी के 20 मेधावी छात्रों को मिली स्कॉलरशिप

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पत्नी के साथ काजा के “की-गोंपा” में की पूजा-अर्चना

मेडिटेशन सेंटर को स्तरोन्नत करने की घोषणा भी की

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज काजा स्थित प्रसिद्ध की-गोंपा में पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्पीति घाटी में सोलर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने की-गोंपा में मेडिटेशन सेंटर को स्तरोन्नत करने की घोषणा भी की। इसका पूर्ण व्यय प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदान किए हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज हिमाचल दिवस के अवसर पर जून, 2023 से स्पीति घाटी की 18 वर्ष से अधिक आयु की 9000 महिलाओं को 1500 रुपए मासिक पेंशन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को गठित हुए अभी लगभग 120 दिन हुए हैं और वह 3 दिन के लाहौल-स्पीति जिला के प्रवास पर आए हैं ताकि वह इस क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को जान व समझ कर उनका समाधान सुनिश्चित कर सकें। यह उनकी सरकार की जनजातीय क्षेत्रों के प्रति प्रतिबद्धता को परिलक्षित करता है।

हिमाचल में 1,500 का दूसरा चरण : सुक्खू बोले-चार साल में सबको देंगे

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए सशक्त प्रयास कर रही है। राजस्व बढ़ाने की दिशा में भी नवोन्मेश पहल की जा रही हैं। उन्होंने रौंग-टौंग में निर्माणाधीन दो मेगावाट की सौर परियोजना और रौंग-टौंग जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण भी किया।

हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, डीए की किस्त देने का ऐलान

इस अवसर पर विधायक रवि ठाकुर, मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, उपायुक्त सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक काजा अभिषेक वर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

काजा : महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान, जून से मिलेगी

हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

शिमला : रिज पर मनाया हिमाचल दिवस, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने फहराया तिरंगा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Lahoul Spiti State News

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदान किए हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार

36 छात्रों की जान बचाने वाले लकेश चंदेल को किया सम्मानित

शिमला। हिमाचल दिवस के अवसर पर आज लाहौल स्पीति के काजा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समाज सेवा, खेल, संस्कृति के संरक्षण और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न व्यक्तित्वों को ‘हिमाचल गौरव’ और ‘प्रेरणास्रोत’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

हिमाचल में 1,500 का दूसरा चरण : सुक्खू बोले-चार साल में सबको देंगे

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के घुमारवीं के छत्त प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक लकेश चंदेल को ‘हिमाचल गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल भवन के समीप भू-स्खलन में 36 विद्यार्थियों की जान बचाई थी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोकगीतों को संरक्षित करने के लिए प्रदेश के प्रसिद्ध गायक करनैल राणा और साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए सोलन जिले के नेम चंद को ‘हिमाचल गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, डीए की किस्त देने का ऐलान

मुख्यमंत्री ने सिरमौर जिले की रानी को खेल गतिविधियों में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश की टीबी उन्मूलन टीम को ‘सिविल सेवा पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

पाइनग्रोव स्कूल कसौली के कार्यकारी निदेशक कैप्टन अमर्योत सिंह, मंडी जिले के पद्मश्री नेक राम शर्मा और शिमला जिला के कोटखाई के प्रेम सिंह चौहान को प्रेरणास्रोत अवार्ड से सम्मानित किया गया।

काजा : महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान, जून से मिलेगी

हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

शिमला : रिज पर मनाया हिमाचल दिवस, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने फहराया तिरंगा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest State News

चंडीगढ़ में पंजाब से सीएम मान से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, शानन परियोजना पर चर्चा

श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी के मध्य रोप-वे पर भी मंथन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मामलों पर सारगर्भित चर्चा की। बैठक के उपरांत पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल और पंजाब के मध्य सदैव मधुर संबंध रहे हैं और इन दोनों ही राज्यों की साझा सांस्कृतिक विरासत है।

JEE Main 2023: फर्जी सूचनाओं को लेकर NTA का अलर्ट-बहकावे में न आएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में जलविद्युत परियोजनाओं पर वाटर सेस सहित भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) और शानन जलविद्युत परियोजना तथा पर्यटन की विभिन्न परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल उपकर के विषय में आज की बैठक में पुनः कुछ भ्रांतियों का निवारण किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश द्वारा लगाया जाने वाला जल उपकर, जल पर नहीं अपितु प्रदेश में कार्यरत जलविद्युत परियोजनाओं पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जल उपकर से पंजाब तथा हरियाणा को कोई नुकसान नहीं होगा।

पैन कार्ड को Aadhaar Card से लिंक करवाने की डेट बढ़ी-जानिए नई तिथि

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल उपकर सहित विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं के विषय में समुचित विचार-विमर्श के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव तथा ऊर्जा सचिव एवं पंजाब के समकक्ष अधिकारियों की एक समिति गठित की जाएगी। यह समिति विभिन्न विषयों पर बातचीत कर मामलों को समयबद्ध निपटाएगी। समिति भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की परियोजनाओं पर भी चर्चा करेगी।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बैठक में शानन परियोजना के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। 110 मेगावाट की शानन परियोजना कि 99 वर्ष की लीज वर्ष 2024 में समाप्त हो रही है। बैठक में इस परियोजना के भविष्य के कार्यान्वयन के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी के मध्य रोप-वे के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री को हिमाचल आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बैठक में जल उपकर एवं विभिन्न जल परियोजनाओं सहित हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के विषय पर विस्तृत बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि हिमाचल एवं पंजाब भविष्य में धार्मिक पर्यटन की विभिन्न साझा परियोजनाओं पर एक साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जल उपकर के विषय में हिमाचल के मुख्यमंत्री ने उन्हें विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया तथा पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान

सीएम ने संस्कृति सदन में आयोजित कार्यक्रम में की घोषणा

मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सर्व देवता सेवा समिति द्वारा संस्कृति सदन मंडी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि और वीरभूमि है। राज्य की देव संस्कृति की अपनी अलग पहचान है और लोगों की देवी-देवताओं में अटूट आस्था है। उन्होंने मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

पहाड़ तपे: शिमला में 17 तो भुंतर में 5 साल का टूटा रिकॉर्ड- आगे राहत की उम्मीद

 

उन्होंने समिति की मांग को मानते हुए अलॉटेबल पूल से मंदिरों के इर्द-गिर्द आधा बीघा भूमि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्कृति सदन के रखरखाव के लिए भी पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि यहां देव समाज से जुड़े अन्य कार्यक्रम बेहतर ढंग से आयोजित किए जा सकें।

सुक्खू बोले-शिवधाम और मंडी हवाई अड्डे के लिए नहीं था बजट, हम करेंगे पूरा

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में दी गई सभी 10 गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने राजनीतिक उद्देश्य से 900 से अधिक सरकारी कार्यालय खोल दिए और अनावश्यक खर्च से राज्य पर आर्थिक बोझ डाला।

पूर्व भाजपा सरकार ने बिना बजट के घोषणाएं की, लेकिन इसके बावजूद भाजपा को लोगों से सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें अभी कुछ समय लगेगा और इसमें सभी से सहयोग की आवश्यकता है।

लाहौल में पटरी पर लौटने लगा जीवन, ये मार्ग बहाल-पर्यटकों की आमद बढ़ी

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष और मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला प्राचीन है। हिमाचल प्रदेश के लोगों की देव संस्कृति के प्रति गहरी आस्था है। प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही देव समाज की सुविधा के लिए मंडी और कुल्लू में देव सदनों का निर्माण किया।

 

मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि मंडी शिवरात्रि पर्व में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। उन्होंने मंडी जेल को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान करने पर आभार व्यक्त किया।

कांस्टेबल, राइफलमैन, सिपाही के पदों को ली परीक्षा की ANSWER KEY जारी

 

मंडी जिला के धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि वर्तमान सरकार समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रसासरत है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद से प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंडी आने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि मेला प्रदेश की पुरातन संस्कृति का हिस्सा है।

 

इससे पूर्व, सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता से संबंधित प्रदेश सरकार के विभिन्न प्रयासों की सराहना की।
संस्कृति सदन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रमुग्ध कर देने वाली देव ध्वनि की प्रस्तुति भी दी गई।

हिमाचल में सेब कार्टन बॉक्स पर कम हो GST-वाहन खरीद का मुद्दा भी उठाया

 

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक चंद्रशेखर, अनिल शर्मा, भुवनेश्वर गौड़ और सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, कांग्रेस पार्टी के नेता सोहन लाल ठाकुर, चंपा ठाकुर, पवन ठाकुर, चेत राम ठाकुर, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें