Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान

सीएम ने संस्कृति सदन में आयोजित कार्यक्रम में की घोषणा

मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सर्व देवता सेवा समिति द्वारा संस्कृति सदन मंडी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि और वीरभूमि है। राज्य की देव संस्कृति की अपनी अलग पहचान है और लोगों की देवी-देवताओं में अटूट आस्था है। उन्होंने मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

पहाड़ तपे: शिमला में 17 तो भुंतर में 5 साल का टूटा रिकॉर्ड- आगे राहत की उम्मीद

 

उन्होंने समिति की मांग को मानते हुए अलॉटेबल पूल से मंदिरों के इर्द-गिर्द आधा बीघा भूमि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्कृति सदन के रखरखाव के लिए भी पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि यहां देव समाज से जुड़े अन्य कार्यक्रम बेहतर ढंग से आयोजित किए जा सकें।

सुक्खू बोले-शिवधाम और मंडी हवाई अड्डे के लिए नहीं था बजट, हम करेंगे पूरा

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में दी गई सभी 10 गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने राजनीतिक उद्देश्य से 900 से अधिक सरकारी कार्यालय खोल दिए और अनावश्यक खर्च से राज्य पर आर्थिक बोझ डाला।

पूर्व भाजपा सरकार ने बिना बजट के घोषणाएं की, लेकिन इसके बावजूद भाजपा को लोगों से सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें अभी कुछ समय लगेगा और इसमें सभी से सहयोग की आवश्यकता है।

लाहौल में पटरी पर लौटने लगा जीवन, ये मार्ग बहाल-पर्यटकों की आमद बढ़ी

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष और मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला प्राचीन है। हिमाचल प्रदेश के लोगों की देव संस्कृति के प्रति गहरी आस्था है। प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही देव समाज की सुविधा के लिए मंडी और कुल्लू में देव सदनों का निर्माण किया।

 

मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि मंडी शिवरात्रि पर्व में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। उन्होंने मंडी जेल को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान करने पर आभार व्यक्त किया।

कांस्टेबल, राइफलमैन, सिपाही के पदों को ली परीक्षा की ANSWER KEY जारी

 

मंडी जिला के धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि वर्तमान सरकार समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रसासरत है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद से प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंडी आने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि मेला प्रदेश की पुरातन संस्कृति का हिस्सा है।

 

इससे पूर्व, सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता से संबंधित प्रदेश सरकार के विभिन्न प्रयासों की सराहना की।
संस्कृति सदन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रमुग्ध कर देने वाली देव ध्वनि की प्रस्तुति भी दी गई।

हिमाचल में सेब कार्टन बॉक्स पर कम हो GST-वाहन खरीद का मुद्दा भी उठाया

 

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक चंद्रशेखर, अनिल शर्मा, भुवनेश्वर गौड़ और सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, कांग्रेस पार्टी के नेता सोहन लाल ठाकुर, चंपा ठाकुर, पवन ठाकुर, चेत राम ठाकुर, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest Mandi State News

मंडी शिवरात्रि के लिए ऑडिशन 6 से, किस जिला का कब-जानिए

साढ़े 10 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक होंगे

मंडी। हिमाचल का मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 19 से 25 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। मंडी के अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने वाले इच्छुक कलाकारों के ऑडिशन 6 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे हैं। ऑडिशन पड्डल मैदान स्थित टेनिस हॉल में साढ़े 10 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक लिए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया 6 से 8 फरवरी तक मंडी जिला के कलाकारों के ऑडिशन होंगे जबकि 9 व 10 फरवरी को अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन होंगे।

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य से उठाई मांग- बेलदार का पदनाम हो कंडक्टर

उन्होंने बताया कि मंडी जिला के ऑडिशन उपमंडलवार लिए जाएंगे। 6 फरवरी को मंडी सदर, कोटली व पधर, 7 फरवरी को सुंदरनगर, बल्ह, बाली चौकी व जोगिंदर नगर उपमंडल और 8 फरवरी को करसोग, गोहर, सराज, सरकाघाट, धर्मपुर के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

मंडी: अग्निवीर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट-ये रहे सफल

उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, शिमला व बिलासपुर, जबकि 10 फरवरी को कुल्लू, किन्नौर, लाहुल, सिरमौर व सोलन जिलों के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। ऑडिशन में भाग लेने के लिए कलाकार अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय मंडी में आवेदन कर सकते हैं अथवा उनके ईमेल पते एडीसी मंडी एट द रेट जीमेल डॉट कॉम पर भी आवेदन भेजे जा सकते हैं। ऑडिशन में भाग लेने के लिए आए कलाकारों को आने जाने एवं रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें