Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

शोभा यात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव का समापन, सीएम ने की अगवानी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने चंबा चौगान में देखे कुश्ती मुकाबले

चंबा। सप्ताह भर चलने वाले चंबा के अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव का आज विधिवत समापन हुआ। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समापन समारोह के अवसर पर अखंड चंडी महल से मंजरी बाग तक निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया और पारंपरिक मान्यता अनुसार रावी नदी में मिंजर प्रवाहित किया।

बिलासपुर : 14 दिन बाद लापता विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला

 

मुख्यमंत्री ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित स्थानीय लोगों, नाट्य दलों, बजंतरियों, पुलिस व गृह रक्षक बैंड और पर्यटकों के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा की अगवानी की। उन्होंने लाल कपड़े में बंधे नारियल, सिक्के और फल इत्यादि से तैयार मिंजर रावी नदी में प्रवाहित किया।

इससे पहले, ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक चंबा चौगान में कुश्ती मुकाबले देखे और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

हिमाचल के इस जिला में 5 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र

 

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक भवानी सिंह पठानिया, केवल सिंह पठानिया, नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी तथा ठाकुर सिंह भरमौरी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित भरमौरी, उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगन, जन प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति मुख्यमंत्री के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए।

Video Story : बिलासपुर की विवाहिता के साथ आखिर क्या हुआ, 14 दिन से थी लापता

 

सनकी युवक ने पेट्रोल से नहला दी बुलेट : वीडियो हुआ वायरल, तीन पकड़े

 

कांगड़ा : बनखंडी में जल्द शुरू होगा चिड़ियाघर का कार्य, CZA से मिली मंजूरी

 

विक्रमादित्य सिंह बोले – हिमाचल पर्यटन के लिए सुरक्षित, निश्चिंत होकर आएं सैलानी

 

 

विष्णु जी को किसने दिया सुदर्शन चक्र, पढ़िए भोलेनाथ से जुड़ी ये रोचक कथा

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

चंबा पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुक्खू का भव्य स्वागत, मिंजर की दी शुभकामनाएं

जल्द ही होली के दौरे पर आएंगे सीएम

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहली बार चंबा पहुंचने पर आज भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले एवं त्योहार हिमाचल प्रदेश की धरोहर और संस्कृति के प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमें अतीत से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं और परंपराओं को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बिलासपुर : 14 दिन बाद लापता विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला

 

सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एक दल प्रदेश भेजा था जो अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही दिल्ली जा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के संबंध में भेंट करेंगे।

उन्होंने कहा कि आपदा के कारण प्रदेश में लगभग 8000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश ने दृढ़ता के साथ इस आपदा का सामना किया। राज्य सरकार ने 48 घंटे के भीतर प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व पानी की अस्थाई आपूर्ति सुनिश्चित की। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रहकर स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की है। अब प्रदेश में स्थिति बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

हिमाचल के इस जिला में 5 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र

उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण वह जिला चंबा के होली नहीं जा पाए, लेकिन जल्द ही वह होली के दौरे पर आएंगे। उपायुक्त चंबा को होली क्षेत्र के सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं और सभी प्रभावितों तक राहत पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण को सामने रखकर मुआवजा राशि में दस गुणा तक की वृद्धि की है।

Video Story : बिलासपुर की विवाहिता के साथ आखिर क्या हुआ, 14 दिन से थी लापता
एनपीएस कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित

इससे पूर्व, एनपीएस कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया और पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए उनका धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज होने के बावजूद राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान की है।

कांगड़ा : पोस्ट ऑफिस में जमा करवाने आई थी, साथ खड़ी महिला ने उड़ाए 35 हजार रुपए

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को सम्मान से जीवन-यापन का हक देना चाहती है। कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रतिज्ञा पत्र में ओपीएस बहाली की गारंटी दी थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास एनपीएस के दस हजार करोड़ रुपये लम्बित हैं और केंद्र से इसे वापस दिलवाने में विपक्ष को राज्य सरकार की मदद करनी चाहिए।

सनकी युवक ने पेट्रोल से नहला दी बुलेट : वीडियो हुआ वायरल, तीन पकड़े

 

कांगड़ा : बनखंडी में जल्द शुरू होगा चिड़ियाघर का कार्य, CZA से मिली मंजूरी

 

विक्रमादित्य सिंह बोले – हिमाचल पर्यटन के लिए सुरक्षित, निश्चिंत होकर आएं सैलानी

 

 

हाशिए पर चल रही देहरा कांग्रेस को झटका, ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने दिया इस्तीफा

 

 

विष्णु जी को किसने दिया सुदर्शन चक्र, पढ़िए भोलेनाथ से जुड़ी ये रोचक कथा

 

 

सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम, कौल सिंह और विक्रमादित्य को भी लिया आड़े हाथ

 

 

शिमला : भारी बारिश से तबाह हुए मार्ग, ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर करवाई मरम्मत

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ