Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : तारा देवी मंदिर से निकली मां दुर्गा की भव्य झांकी, गाजे-बाजे के साथ की विदाई

कांगड़ा। विजयादशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की भव्य झांकी तारा देवी मंदिर घुरकड़ी से कांगड़ा बाजार होती हुई विसर्जन को निकली।

माता की झांकी के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा, बच्चे और बुजुर्ग नाचते-गाते पैदल यात्रा कर रहे थे। कुछ भक्त नंगे पांव झांकी के साथ चल रहे थे। मां के भक्त सिंदूर उड़ाते पूरे जोश में नाचते-गाते विसर्जन के लिए निकले।

हिमाचल में दशहरा पर्व की रही धूम, शिमला में जला 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला

घुरकड़ी स्थित तारा देवी मंदिर में हर साल नवरात्र का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है और विजयादशमी पर मां की भव्य झांकी के साथ मां की मूर्ति का बनेर खड्ड में विसर्जन किया जाता है। माता की झांकी घुरकड़ी से कांगड़ा बस स्टैंड, कॉलेज रोड, नेहरू चौक, तहसील चौक, गुप्त गंगा सड़क से होते हुए निकलती है।

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव : भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

इस मंदिर में साल 1967 से दुर्गा पूजा हो रही है। कहा जाता है कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले 11 वर्ष की आयु में बाबा लाल अपना घर बार छोड़कर तारा देवी मंदिर कोलकाता में वशिष्ठ देव की साधना करने के लिए निकल पड़े थे।

बीड़ बिलिंग से धर्मशाला के लिए भरी थी उड़ान, पोलैंड का पैराग्लाइडर पायलट लापता

इस दौरान उन्होंने कांगड़ा उपमंडल के घुरकड़ी तारा देवी मंदिर में 1967 में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की तब से इस मंदिर में दुर्गा पूजा का आयोजन हर वर्ष होता है। यहां पर मां दुर्गा की करीब सात फुट विशाल मूर्ति तैयार की जाती है जिसका विसर्जन विजयादशमी या दशहरे के पावन अवसर पर किया जाता है।

 

हिमाचल : सरकारी स्कूलों में जाकर छात्रों से इंटरैक्शन करेंगे अधिकारी, हो रहा विचार
शिमला : नवरात्र पर भी फीका रहा पर्यटन कारोबार, 30 फीसदी से कम रही ऑक्यूपेंसी 

 

हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 25 से

हिमाचल से मुंह मोड़ रहे पर्यटक, कश्मीर आदि राज्यों का कर रहे रुख 

कुल्लू दशहरा-2023 : पार्किंग के लिए 17 स्थान चिन्हित, 7 Paid Parking 
चिंतपूर्णी से श्री खाटू श्याम जी HRTC बस सेवा शुरू, जानें टाइमिंग और रूट

हिमाचल : चार दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर बिगड़ने की संभावना

हमीरपुर : बुनकर, मशीन ऑपरेटर सहित इन 150 पदों पर होगी भर्ती
हमीरपुर : अब आसानी से होंगे बाबा बालक नाथ जी के दर्शन

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार
देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद

बिना परमिट हिमाचल के बाहर ले जा सकेंगे ये लकड़ी, रोक हटी 
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 
Categories
Top News PHOTO GALLERY

मुख्यमंत्री सुक्खू ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के शोघी स्थित तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और हिमाचल प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री व  अन्य  ने मंदिर में लंगर प्रसाद भी ग्रहण किया।

कछियारी में फोरलेन काम ने पकड़ी रफ्तार, स्कूल की बिल्डिंग तोड़ी-पुल का काम जारी

 

हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के जिला प्रभारी नियुक्त, यहां देखें लिस्ट

 

HRTC : पठानकोट-त्रिफालघाट वाया कांगड़ा, हमीरपुर रूट : जानें टाइमिंग और किराया

 

गुप्त गंगा कांगड़ा से धरा पालमपुर चोरी का एक आरोपी, 2 फरार

कारीगरों के लिए सहायता राशि बढ़कर हो 2 लाख, औजार खरीदने को मिलें 50 हजार रुपये 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें