Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सांगला घाटी : 9 पर्यटकों को अपने साथ हेलीकॉप्टर में शिमला तक लेकर आए मुख्यमंत्री

पर्यटकों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की

शिमला। हिमाचल के किन्नौर की सांगला घाटी में फंसे 118 पर्यटकों को वायुसेना की मदद से सुरक्षित निकालने के बाद वीरवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू नौ अन्य पर्यटकों को अपने साथ हेलीकाप्टर में शिमला तक लेकर आए।

चंद्रताल रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ सफल : बातल से भी सुरक्षित निकाले गए लोग

 

मुख्यमंत्री सुक्खू कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के उपरांत आज किन्नौर जिला में भारी बारिश के कारण बाढ़ग्रस्त सांगला घाटी के दौरे पर पहुंचे थे।

सांगला घाटी में फंसे विदेशी नागरिकों ने राहत एवं बचाव अभियान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इजरायली नागरिक ताली तथा न्यूजीलैंड के हेलन एवं चैस्टर दंपत्ति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रदेश के मुखिया व्यक्तिगत तौर पर बचाव अभियान में पूरी सक्रियता के साथ शामिल हैं।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 180 पदों पर भर्ती

 

पश्चिम बंगाल के पर्यटकों का एक 34 सदस्यीय दल पिछले पांच दिन से सांगला घाटी में फंसा हुआ था और हवाई सेवा के माध्यम से उन्हें चोलिंग तक पहुंचाने के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। यह दल यहां से आगे चंडीगढ़ तक की यात्रा बस से पूरी करेगा।

दल की सदस्य शोनाली चटर्जी ने बताया कि सरकार तथा प्रशासन की ओर से उन्हें प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। स्थानीय लोगों से भी उन्हें भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

जिला किन्नौर के रक्चम गांव के पंकज नेगी का अनुभव भी कुछ ऐसा ही रहा। उन्होंने बताया कि वह गुजरात में काम करते हैं और छुट्टी मनाने के लिए घर आए थे।

हिमाचल : जुलाई में बरसात ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, सामान्य से कहीं अधिक हुई बारिश

 

बारंग गांव की दारा नेगी अपने रिश्तेदारों से मिलने पहुंची थी। भारी बारिश के कारण यह दोनों यहां फंस गए और अब सुरक्षित वापसी के लिए दोनों ने स्थानीय प्रशासन व सरकार का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने सांगला दौरे के दौरान प्रभावितों को एक-एक लाख रुपये की त्वरित राहत प्रदान करने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त गृह निर्माण के लिए उन्हें तबादले पर भूमि उपलब्ध करवाने का विकल्प भी दिया जाएगा।

PRTC की 4 दिन से लापता बस ब्यास नदी में मिली, ड्राइवर की मौत-कंडक्टर लापता

 

मुख्यमंत्री ने टोंगटोंग छे नाले पर सुरक्षा दीवार के निर्माण के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावितों से संवाद के दौरान उनका कुशलक्षेम जाना और जिला प्रशासन को उन्हें आवश्यक वस्तुओं सहित हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

हिमाचल और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली HRTC बसों को लेकर नए आदेश जारी

 

हरिपुर : भटोली फकोरियां में पौंग बांध किनारे मिले दो अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा की तिथि में बदलाव

 

 

भारतीय वायु सेना ने सांगला से 118 लोगों को सफलतापूर्वक किया एयरलिफ्ट

 

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

 

सिरमौर और सोलन में भूस्खलन से भारी नुकसान, मकान में दरारें-बगीचे तबाह

 

 

हिमाचल : लाइट आने पर देखिए मासूम की खुशी, सीएम सुक्खू के लिए बनाया वीडियो

 

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ