Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल : पालमपुर से दौड़ेगी वंदे भारत बस, अंब तक चलेगी- ये रहेगी टाइमिंग

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर रहा शुरू
कांगड़ा। हिमाचल में वंदे भारत बस सेवा का आगाज कल यानी 9 मार्च, 2024 को पालमपुर से होगा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली पालमपुर में सुबह  8  बजे बस को हरी झंडी दिखाएंगे
यह पहली वंदे भारत बस सेवा को पालमपुर से नगरोटा, कांगड़ा होते हुए जिला ऊना के अंब तक शुरू किया जा रहा है। सेवा का उद्देश्य  वंदे भारत ट्रेन के पर्यटकों को जिला कांगड़ा तक लाना और ले जाना है। इस बात की जानकारी हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने महाशिवरात्रि के दिन प्रेसवार्ता में दी है।
शोभायात्रा के साथ बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज
प्रेसवार्ता में आरएस बाली ने तीन बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा हिमाचल प्रदेश पर्यटन वंदे भारत बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसका फ्लैग ऑफ समारोह 9 मार्च 2024 को पालमपुर से सुबह 8  बजे किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बस पालमपुर से सुबह 8 बजे चलेगी और 11 : 30 बजे पर्यटकों को अंब से लेकर कांगड़ा, पालमपुर आएगी। ये वंदे भारत बस वोल्वो श्रेणी की होगी, जो सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होगी, जिसमें पर्यटक कांगड़ा के सफर का आनंद उठा सकेंगे।
इसी के साथ उन्होंने दूसरी बड़ी घोषणा देश के सैनिकों के सम्मान के लिए की। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी वर्तमान और भूतपूर्व सैनिकों को प्रदेश के सभी टूरिज्म के होटलों में रहने पर 8 महीनों के लिए 50 प्रतिशत छूट और अन्य 4 माह मार्च, अप्रैल, मई और जून के लिए 30 फीसदी छूट देने का ऐलान किया है। साथ ही सभी सैनिकों को खाने पर 30 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा।
उन्होंने तीसरी बड़ी घोषणा प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों के लिए की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों को भी प्रदेश के सभी टूरिज्म के होटलों में रहने पर 8 महीने के लिए 50 फीसदी छूट और अन्य 4 माह मार्च, अप्रैल, मई और जून में 30 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा।
पंजीकृत पत्रकारों को खाने पर 30 फीसदी छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन 3 बड़ी घोषणाओं से हिमाचल प्रदेश में आने वाले लाखों पर्यटकों और नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा और इसके साथ ही प्रदेश के हजारों सैनिक और पंजीकृत पत्रकार भी इससे लाभान्वित होंगे।
हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

HRTC का लेह-दिल्ली रूट शुरू, जानें क्या रहेगी टाइमिंग और किराया

निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग भी चालू

केलांग। देश के सबसे लंबे 1026 किमी लेह-दिल्ली रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) केलांग डिपो की बस दौड़ना शुरू हो गई है। 30 घंटे की अवधि वाले इस रूट पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के साथ हिमाचल प्रदेश व लेह-लद्दाख की वादियां देखने का मौका यात्रियों को मिलेगा।

Breaking : मां चामुंडा मंदिर के पास मृत मिली युवती की हुई पहचान, पंजाब निवासी

लेह-दिल्ली रूट पर निगम के तीन चालक और दो परिचालक सेवाएं देंगे। लेह से चलने पर पहला चालक बस को केलांग पहुंचाएगा। दूसरा केलांग से बिलासपुर (पहले केलांग से सुंदरनगर तक) व तीसरा चालक बिलासपुर से दिल्ली तक अपनी सेवाएं देगा। इसमें दो परिचालक सेवाएं देंगे। पहला परिचालक लेह से केलांग तक तो दूसरा केलांग से दिल्ली तक यात्रियों के साथ रहेगा।

हरिपुर-धर्मशाला वाया टांडा रूट पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, ट्रायल सफल

 

टाइमिंग की बात करें तो बस दोपहर बाद 3.45 बजे दिल्ली से चलेगी और अगले दिन सुबह 10.30 पर केलांग पहुंचेगी। रात्रि ठहराव केलांग में रहेगा। सुबह 5.30 बजे बस केलांग से लेह के लिए रवाना होगी तथा अगले दिन प्रात 4 बजे बस लेह पहुंचेगी। बस का सफर 30 घंटे में पूरा होगा।

इसी टाइमिंग पर दूसरी बस लेह से दिल्ली के लिए चलेगी। यानी एक बस रोज दिल्ली जाएगी तो दूसरी लेह के लिए चलेगी। रूट की जानकारी सहित बस का वीडियो डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

कांगड़ा : रानीताल में चंदन के पेड़ चोरी करने के आरोपी धरे, 5 दिन मिला पुलिस रिमांड 

 

मनाली-लेह सड़क पर यात्री 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15,547 फीट नकिल्ला, 17,480 फीट तंगलांगला और 16, 616 फीट ऊंचे लाचुंग दर्रे के खुबसूरत नजारों से रूबरू होंगे। पिछले वर्ष इस रूट पर सितंबर में बस सेवा बंद हो गई थी जिसे अब दोबारा शुरू किया गया है। लेह से दिल्ली 1,026 किलोमीटर का सफर यात्री मात्र 1,740 रुपये में कर सकेंगे।

धर्मशाला में चरस के साथ पकड़ी महिला, मैक्लोडगंज में भी एक धरा

 

HRTC ने लेह-दिल्ली रूट के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। बस की बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें 

अटल टनल रोहतांग बनने से पहले 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे के रास्ते लेह-दिल्ली के बीच 1072 किमी का सफर तय था। उन दिनों दिल्ली से लेह तक पहुंचने में बस में 36 घंटे का सफर लगता था। अब अटल टनल बनने से सफर 46 किमी कम हो गया है, जिससे अब लेह से दिल्ली के लिए करीब 30 घंटे लगेंगे। सफर कम होने से किराये में भी कमी आई है।

मनाली : वाटरफॉल देखने निकली रशियन महिला ढांक में गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू 

तेज रफ्तारी का कहर : जवाली में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, गंगथ में जीप-बाइक की टक्कर

हिमाचल में इस बार मौसम ने तोड़े रिकॉर्ड, पर्यटक भी पीछे नहीं-पढ़ें खबर

 

क्या आपको है पता, हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड उपभोक्ताओं को हर साल देता है ब्याज?

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली मीडिया लैब, कुलपति ने किया उद्घाटन 

ऊना में 8वीं, 10वीं से स्नातक, डिप्लोमा होल्डर के लिए रोजगार का मौका

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Una State News

चिंतपूर्णी से दिल्ली दौड़ी नई HRTC वोल्वो, यह होगी टाइमिंग और किराया-जानिए

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी

चिंतपूर्णी। हिमाचल के ऊना जिला के चिंतपूर्णी से दिल्ली HRTC वोल्वो बस सेवा शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बस में सफर भी किया। नई बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां पर आने वाले यात्रियों, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सुगम यातायात सुविधा मुहैया होगी।

HRTC चालक और परिचालक यूनियन और प्रबंधन के बीच बैठक

बता दें कि एचआरटीसी (HRTC) के बेड़े में हाल ही में नई वोल्वो बसें शामिल हुई हैं। इसमें एक बस चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए चलाई थी। इसकी घोषणा डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पहले ही कर दी थी।

अटल टनल रोहतांग में अचानक हुई बर्फबारी, 500 वाहन फंसे-किए रेस्क्यू

 

HRTC वोल्वो बस वाया भरवाईं, अंब, ऊना, नंगल, रोपड़, चंडीगढ़ 43 सेक्टर, अंबाला और पानीपत होते चलेगी। टाइमिंग की बात करें तो चिंतपूर्णी से सुबह साढ़े 10 बजे वोल्वो बस दिल्ली के लिए रवाना होगी। ऊना से 12 बजे चलकर करीब 3 बजे चंडीगढ़ 43 सेक्टर पहुंचेगी। शाम आठ बजे दिल्ली आईएसबीटी पहुंचेगी। दिल्ली आईएसबीटी से रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर बस चिंतपूर्णी के लिए निकलेगी।

HRTC वोल्वो चंडीगढ़ 43 सेक्टर से सुबह 3 बजे चलकर सुबह करीब पांच बजे ऊना पहुंचेगी। सुबह करीब सात साढ़े सात बजे चिंतपूर्णी पहुंचाएगी। किराए की बात करें तो चिंतपूर्णी से दिल्ली करीब 1039 रुपए लगेंगे। ऊना से करीब 900 रुपए किराया लगेगा। चिंतपूर्णी से चंडीगढ़ 492 रुपए के करीब किराया लगेगा। किराया एचआरटीसी नियमों के अनुसार देय होगा। यह किराया अनुमानित है।

कांगड़ा जिला में देह व्यापार का पर्दाफाश, हरियाणा निवासी धरा-लड़की रेस्क्यू

हिमाचल के पूर्व डीजीपी भंडारी साइबर ठगी के शिकार, 80 हजार रुपए उड़ाए

मंडी: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, पीतल के लोटे से किया था वार

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया बस रूट, ये टाइमिंग और किराया

43 बस अड्डे से सुबह 8 बजे निकलेगी बस

चंबा। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) ने कुछ लांग रूट शुरू किए हैं। इसमें चंडीगढ़ से चंबा वाया ऊना, तलवाड़ा, जसूर, नूरपुर, बनीखेत भी शामिल है। चंडीगढ़ से सुबह 8 बजे बस चंबा के लिए निकलेगी। चंबा से सुबह 7 बजकर 36 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। बस चंडीगढ़ 43 बस अड्डे से चलेगी। किराए की बात करें तो एक तरफ का किराया 769 रुपए लगेगा।

पझौता : किसान की बेटी कविता बनीं केमिस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर

इसके अलावा चंडीगढ़ से कटरा वाया ऊना, तलवाड़ा, पठानकोट रूट भी शुरू किया है। चंडीगढ़ 43 बस अड्डे से बस शाम 6 बजे निकलेगी। कटरा से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। चंडीगढ़ से कटरा का एक तरफा 722 रुपए किराया लगेगा। यह जानकारी CTU ने अपने फेसबुक पेज पर फोटो सहित दी है।

हिमाचल में बढ़ेगी कोर्ट फीस, बंद होंगे ये स्टाम्प पेपर, कैबिनेट बैठक में लिया फैसला 

शिमला नगर निगम चुनाव: पहले राउंड में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस-पढ़ें खबर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें