Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा जंगल में चावल की बोरियां मिलने का मामला

ewn24news choice of himachal 21 Feb,2023 7:33 pm

    हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मांगी जांच

    हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला के पपलाह जंगल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो युक्त चावल के बोरे मिलने के मामले में हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने जांच की मांग की है। हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय कपड़ा वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल को इस मामले में एक पत्र लिखा है।

    पत्र में अविनाश राय खन्ना ने पीयूष गोयल को अवगत करवाया कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र जिला हमीरपुर के जंगल में फेंके सरकारी चावल से भरे 24 बोरी जिनपर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो लगी थी, उसका मामला सामने आया है। पत्र में अविनाश राय खन्ना ने मंत्री पीयूष गोयल से अनुरोध किया है कि इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार कर कार्रवाई की जाए।
    बड़ी खबरः हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग भंग, तीन साल से बिक रहे थे पेपर

    अविनाश राय खन्ना ने कहा कि खबर के माध्यम से मेरे सामने यह विषय सामने आया, जिसमें विधानसभा भोरंज जिला हमीरपुर के पपलाह जंगल में सरकारी चावल से भरे 24 बोरे मिले, सस्ते राशन के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के फोटो वाले थैले भी मिले। इस मामले में गड़बड़ी की आशंका के बीच इस तरह जंगल में सरकारी राशन को खुले में फेंकने से खाद्य आपूर्ति विभाग और राज्य निगरानी आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में आती है।
    भूकंप के झटकों से हिली चंबा-कांगड़ा की धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता

     

    किस राशन डिपो में कितना स्टॉक जारी हुआ और कितनी खपत हुई इसकी हर माह जांच का जिम्मा निगम और विभाग दोनों पर है, ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर भोरंज के जंगल में यह राशन कौन फेंक कर चला गया।
    HRTC में चालक के 276 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

     

    बता दें कि विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत पपलाह के जंगल में चावल की बोरियां मिली थीं। मामला सामने आने के बाद खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग वर्किंग मोड में आ गया। जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने मामले की जांच के निर्देश दिए।
    मंडी में निजी बस की ब्रेक फेल, स्कूली बच्चे थे सवार

    शनिवार शाम (18 फरवरी) को ही हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा, निरीक्षक रणजीत सिंह, बाहनवीं के गोदाम के प्रभारी सुनील कुमार और शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार कुछ मीडियाकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान बोरियों की जांच करने तथा इन्हें खोलने पर उनमें कूड़ा-कर्कट, कुछ कीटनाशक दवाईयां तथा चावल, गेहूं और दालों के दाने पाए गए।
    शिमला में गलत तरीके से की पार्क तो फिर ढूंढते रह जाएंगे अपनी कार

    जिला नियंत्रक के अनुसार मौके पर ही आस-पास के क्षेत्रों की उचित मूल्य की दुकानों से संपर्क करने पर पता चला कि सहकारी सभा हनोह की उचित मूल्य की दुकान की सफाई से निकले कचरे को पपलाह के जंगल में फेंका गया है। इस दुकान के विक्रेता पंकज कुमार को तुरंत मौके पर बुलाया गया। पंकज कुमार ने बताया कि हाल ही में उचित मूल्य की दुकान की मरम्मत गई थी तथा इसके फर्श पर टाइलें लगाई जा रही थीं। इसके लिए दुकान की सफाई की गई थी।
    सरप्लस पूल में डाला हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग का स्टाफ-मांगें ऑप्शन

    जिला नियंत्रक के अनुसार पंकज कुमार ने स्वीकार किया कि लोगों को राशन वितरित करते समय चावल, गेहूं और दालों इत्यादि के दाने कई बार नीचे गिर जाते हैं। दुकान की सफाई के दौरान निकले कचरे में यही दाने थे। ये दाने काफी समय से दुकान में पड़े हुए थे और सफाई के बाद कचरे के साथ ही इन्हें जंगल में फेंका गया था। पंकज कुमार के अनुसार यह सहकारी सभा की प्रबंधन समिति के ध्यान में भी है।
    बड़ी खबरः हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग भंग, तीन साल से बिक रहे थे पेपर

    जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा कि विक्रेता को इन बोरियों को इस तरह अव्यावसायिक ढंग से नहीं फेंकना चाहिए था। उन्होंने बताया कि सहकारी सभा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा भोरंज खंड के निरीक्षक को भोरंज की सभी उचित मूल्य की दुकानों के स्टॉक की जांच करने तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather