Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : बढ़ती गर्मी के बीच भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

17 अप्रैल से प्रदेश में बिगड़ सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच भारी बारिश और ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 17 और 18 अप्रैल को मैदानी, निचली और मध्य पर्वतीय पहाड़ियों में गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदान किए हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार

18 और 19 अप्रैल को निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 17 अप्रैल से मौसम बिगड़ सकता है। 17 अप्रैल को पूरे प्रदेश में एक दो, 18 अप्रैल को अनेक और अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

हिमाचल में 1,500 का दूसरा चरण : सुक्खू बोले-चार साल में सबको देंगे

हालांकि, 16 अप्रैल को भी मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक-दो स्थानों पर बारिश हुई है। रोहड़ू में पांच और सराहन में 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हैं। आज केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0 सेल्सियस और शुक्रवार को ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री दर्ज किया गया है।

हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, डीए की किस्त देने का ऐलान

काजा : महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान, जून से मिलेगी

हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

शिमला : रिज पर मनाया हिमाचल दिवस, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पत्नी के साथ काजा के “की-गोंपा” में की पूजा-अर्चना
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *