Breaking News

  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

दलाई लामा की छवि धूमिल करने की साजिश की जा रही : किशन कपूर

ewn24news choice of himachal 16 Apr,2023 9:11 pm

    दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई का किया अनुरोध

    धर्मशाला। चंबा-कांगड़ा लोकसभा सदस्य किशन कपूर ने गत सप्ताह तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की छवि सोशल मीडिया में धूमिल करने के प्रयास को महामना के विरुद्ध चीन की साजिश करार दिया है।

    किशन कपूर ने कहा है महामना के दूसरे घर हिमाचल के लोग इस दुष्प्रचार से अत्यंत आहत हैं और इस संबंध में भारत सरकार से दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।
    6 सेक्टर में बांटा शिमला शहर : इन तीन पॉइंट से वाहनों को मिलेगी एंट्री

    सांसद किशन कपूर ने कहा कि महामना दलाई लामा ने तिब्बत से निर्वासन के बाद धर्मशाला के मैक्लोडगंज को अपना दूसरा घर बनाया। तिब्बत की निर्वासित सरकार का मुख्यालय यहां स्थापित किया तथा तिब्बत की आज़ादी के लिए अपना संघर्ष यहां से ही जारी रखा।

    महामना दलाई लामा ने विश्व में शांति का संदेश फैलाया और आज उनके अनुयायी विश्व के कोने-कोने से उनके दर्शनार्थ मैक्लोडगंज पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि दलाई लामा के यहां रहने से इस क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि तिब्बती धर्मगुरु ने सदैव मानवीय मूल्यों के सम्मान की पैरवी की है। उनके विषय में दुष्प्रचार अतार्किक और असंगत है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
    बच्चे को किस कर विवादों में फंसे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, मांगी माफी

    ये है मामला

    बता दें कि कि हाल ही में सोशल मीडिया पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो उस समय का है, जब तिब्बती धर्मगुरु चंडीगढ़ में एक बौद्ध कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। वीडियो में तिब्बती धर्मगुरु एक बच्चे को लिप किस करते दिख रहे हैं।
    देहरा : हरिपुर के पास इंदिरा कॉलोनी में पलटा ट्रैक्टर, चालक की गई जान

    वीडियो में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा बच्चे के साथ और मजाकिया लहजे में और भी कुछ कहते नजर आए। दलाई लामा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तीखे कमेंट किए थे।

    इसके बाद तिब्बती धर्मगुरु के आधिकारिक कार्यालय ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि आध्यात्मिक नेता का मकसद किसी को चोट पहुंचाना नहीं था। उन्हें बेहद दुख है कि उनकी बात से लोगों को दुख पहुंचा है। इसके लिए वे माफी मांगते हैं।

    बता दें कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा पहले भी विवादों में रह चुके हैं। 2019 में महिलाओं पर टिप्पणी करके उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया था। दलाई लामा ने कहा था कि अगर उनकी उत्तराधिकारी एक महिला होती है तो वह आकर्षक होनी चाहिए। उनकी इस टिप्पणी की दुनियाभर में आलोचना हुई थी। यह टिप्पणी उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान की थी, लेकिन विवाद बढ़ने पर उन्हें इसके लिए माफी मांगनी पड़ी।
    16 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां


    हिमाचल : बढ़ती गर्मी के बीच भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather