Categories
Top News Dharam/Vastu

16 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष – किसी खास काम को लेकर कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। किसी खास इंसान की मदद से आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ेगा। मोबाइल और ईमेल से अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी या कोर्ट संबंधी कोई मामला चल रहा है तो सावधान रहें। इनसे तनाव हो सकता है। अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में आपको मेहनत के मुताबिक नतीजे हासिल हो जाएंगे। कर्मचारी से नुकसान होने की आशंका है। इससे रुकावटें भी आ सकती हैं। सावधान रहें, क्योंकि आपके काम का क्रेडिट कोई और ले सकता है।
लव- पति-पत्नी दूसरे के लिए सहयोगात्मक व्यवहार रखें। इससे घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। लव अफेयर के मामलों में नजदीकियां बढ़ेंगी। काम के साथ रूटीन व्यवस्थित रखें। थोड़ी सी सावधानी से भी आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदान किए हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार

वृष – आपके रूटीन में कुछ बदलाव होगा। आज आप जोखिम लेने में पीछे नहीं हटेंगे। ऐसा करने से आपको फायदा भी मिल सकता है। परिवार के किसी समझदार इंसान से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। जिससे आप बड़े फैसले ले पाएंगे। अपने कामों को योजना बनाकर पूरे न करेंगे तो नुकसान हो सकता है। खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही साथ आय के साधन भी प्रशस्त होंगे, इसलिए अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं
व्यवसाय- समय बहुत अच्छा है। नया काम शुरू करने की योजना है तो उस पर तुरंत काम करें। ये काम आपको धीरे-धीरे ऊंचाइयों पर भी लेकर जाएगा। बड़े पद पर बैठै इंसान की मदद मिलेगी।
लव- जीवनसाथी की सलाह आपका आत्मबल बनाए रखेगी। आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित और सकारात्मक रहें। डायबिटीज की जांच भी जरूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

हिमाचल में 1,500 का दूसरा चरण : सुक्खू बोले-चार साल में सबको देंगे

मिथुन – लक्ष्य पाने के लिए आप बहुत मेहनत करेंगे। कोई सपना पूरा हो सकता है। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। झगड़े में न पड़ें। दूसरों के मामले में दखल भी न दें।
व्यवसाय- अपने कॉन्टैक्ट्स के जरीये आपको बिजनेस संबंधी अच्छी जानकारियां मिलेंगी। मार्केटिंग संबंधी काम स्थगित रखें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों का दबाव भी रहेगा।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों की मदद से घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। शांत रहें और मेडिटेशन करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – परिवारिक गतिविधियों में ही व्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर करने की कोशिश सफल रहेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। जो आगे आने वाले दिनों में आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। सहज रहें। मस्त रहें। आपका दखल ज्यादा होने से परिवार के लोग परेशान हो सकते हैं। संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस में व्यस्तता के कारण कोई फैसला लेने में हिचकिचाहट होगी। कोई भी फैसला लेने में कर्मचारियों से मदद मिलेगी। कागजी कामों में लापरवाही करना ठीक नहीं है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवा लोग लव-अफेयर में पड़कर समय खराब न करें। करियर पर ज्यादा ध्यान दें।
स्वास्थ्य- अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। सावधान रहने से आप शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – ग्रह स्थिति अच्छी है। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। इस समय का अच्छा इस्तेमाल करें। अचानक किसी अनजान इंसान से मुलाकात हो सकती है। जो फायदेमंद रहेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो काबिल इंसान से सलाह लें। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। इससे आपकी नींद पर असर पड़ेगा। थोड़ा वक्त एकांत में बीताएं।
व्यवसाय- बिजनेस में पूरा ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी काम और पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अच्छा है। लापरवाही के कारण कोई डील कैंसिल हो सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को ऊर्जावान और सेहतमंद महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – दोस्तों के साथ मेल मुलाकात होगी। कोई असंभव काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। निजी मामलों का खुलासा बाहरी लोगों के सामने न करें। कामकाज की रुकावटें दूर होंगी। पड़ोसियों से झगड़ा होने की स्थिति बन रही है। शांति से समस्या सुलझाएं। गुस्से से स्थिति और बिगड़ सकती है। खर्चे बने रहेंगे। अपने बजट का ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों पर आपका पूरा कंट्रोल रहेगा। अपने बिजनेस की योजनाएं सीक्रेट रखें। आपके बिजनेस में काम करने का तरीका लीक हो सकता है। राजकीय सेवारत पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपना समय खराब न करें।
स्वास्थ्य- घर के बड़े और समझदार इंसान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उचित देखभाल करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – रूटीन में कुछ बदलाव लाएंगे। आप धर्म, आराधना, योगाभ्यास जैसे कामों में व्यस्त रहेंगे। मानसिक सुकून महसूस करेंगे। खास काम की नींव रखने के लिए दिन बहुत अच्छा है। दूसरों से मदद की उम्मीद न करें। हर किसी को अपनी समस्या न बताएं। मनोबल बनाए रखें। किसी सदस्य की सेहत संबंधी परेशानी से आप बिजी रहेंगे।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में स्टाफ की वजह से कुछ परेशानियां आएंगी। सभी कामों पर पैनी नजर रखें। बेहतर होगा कामकाज में सारे फैसले खुद ही लें। कर्मचारियों में राजनीति जैसा माहौल बनेगा।
लव- परिवार के लोगों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द फिर उठ सकता है। दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखने से इस समस्या में आराम मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – आपके काम करने की क्षमता में बेहतरीन बदलाव होगा। अपने संतुलित व्यवहार से शुभ-अशुभ दोनों पक्षों में तालमेल बनाकर रखेंगे। किसी नजदीकी दोस्त की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। बढ़ते खर्चों के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। घर के किसी सदस्य की सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। घर की देखरेख या मरम्मत संबंधी योजना बन रही है, तो उस पर और अधिक विचार करने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की योजना पर गंभीरता से काम करें। मार्केटिंग और जनसंपर्क का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। समय के मुताबिक काम करने के तरीकों में भी बदलाव करना जरूरी है।
लव- आपसी गलतफहमियां दूर होंगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। विपरीत लिंग वालों मुलाकात करते समय मर्यादा में रहे।
स्वास्थ्य- यात्रा के दौरान खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। समय पर दवाइयां लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – विद्यार्थी और युवा लोग अपनी ऊर्जा का पूरा इस्तेमाल करें। किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद अचानक फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। जिसके लिए कोई यात्रा भी हो सकती है। कुछ गैर जरूरी खर्चे बने रहेंगे। धन लाभ संबंधी स्थितियां भी बनेंगी। ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं। अपने उग्र स्वभाव की वजह से किसी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में जिस नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उस पर गंभीरता से काम करें। भविष्य में ये योजना आपके लिए फायदेमंद रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में अच्छी डील होने की संभावना है।
लव- अपने स्वभाव में लचीलापन लाना बहुत जरूरी है। छोटी-मोटी बातों पर परेशान न हो। युवाओं के प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग नियमित जांच करवाते रहें। खानपान का खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, डीए की किस्त देने का ऐलान

मकर – समय अनुकूल है, लेकिन मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए कर्म प्रधान होना पड़ेगा। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना बनाई है तो वो पूरी हो सकती है। ग्रह स्थिति फेवर में नहीं है। महत्वपूर्ण तथा कीमती चीजों का ध्यान रखें। उनके खोने या कहीं रखकर भूलने की स्थिति बन सकती है। इससे परेशान रहेंगे। यात्रा से बचें।

व्यवसाय- उपलब्धियां मिल सकती हैं। बिजनेस के कॉन्टैक्ट्स और मजबूत करें। कमीशन संबंधी बिजनेस में अचानक फायदा होने की संभावना है। कामकाजी महिलाओ के लिए खासतौर से फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। लव- परिवार में तालमेल रहेगा। अपोजिट जेंडर वालों से मुलाकात रखने से आपकी छवि गड़बड़ा सकती है। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। निजी वजह से आप पर तनाव हावी हो सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – घर के बड़े लोगों के मार्गदर्शन में पिछले कुछ समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नया व्हीकल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अच्छा है। कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। हो सकते तो आज न करें, वरना कुछ गलतियां हो सकती हैं। नेगेटिव लोगों की गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती है। बेहतर तो यही है, कि अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास करें।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करते रहें। जीत तय है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इसके लिए कोशिश करते रहें। प्रॉपर्टी संबंधित डील आज न करें। लव- घर में अनुशासित और तनाव मुक्त माहौल रहेगा, लेकिन अपोजिट जेंडर वाले किसी दोस्त के प्रति आकर्षण आपको लक्ष्य से भटका सकता है। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी परेशानियां हो सकती हैं। अपने काम करने के तरीके, रूटीन और कसरत पर जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – थोड़ा समय किसी धार्मिक स्थल पर जरूर बीताएं। इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। आप अपने निजी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। कोई पारिवारिक समस्या चल रही है, तो तनाव की बजाय शांति से उसका हल निकालना उचित रहेगा। यात्रा का प्रोग्राम स्थगित रखें। पैसों का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करें।
व्यवसाय- बिजनेस में उपलब्धि मिल सकती है। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में मतभेद दूर होंगे। बिजनेस में सुधार भी होगा।
लव- घर और बिजनेस में तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- मौजूदा समय में सेहत संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें। बेहतर होगा संयमित रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *