Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

नए साल के जश्न को शिमला आने की सोच रहे तो जरूर पढ़ें यह खबर

पर्यटकों की सुविधा के लिए HRTC शटल सेवा होगी शुरू

शिमला। नए साल के जश्न के लिए पहाड़ों की रानी शिमला तैयार है। प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसी प्रकार के ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कुछ निर्णय लिए हैं। बिना होटल बुकिंग के शिमला पहुंचने पहुंचने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को टूटीकंडी बाईपास के पास ही रोक दिया जाएगा और उन्हें वहां से शटल सेवा के माध्यम से सीटीओ चौक तक पहुंचाया जाएगा। टूरिस्ट बसों और भारी वाहनों को शहर के अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जयराम ठाकुर होंगे नेता प्रतिपक्ष, मिली मान्यता- अधिसूचना हुई जारी

बता दें कि 90 फीसदी पर्यटकों ने होटल की एडवांस बुकिंग कर ली है। पर्यटकों को ऐतिहासिक रिज तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो प्रशासन इसको लेकर मुस्तैद है। नए साल के जश्न के लिए शिमला आने वाले पर्यटकों की सहूलियत के लिए स्थानीय प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं।

बैजनाथ में सड़क से पलटी कार, योल के युवक की गई जान-4 घायल

 

डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि एचआरटीसी को शटल सेवा की तैयारियों करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके बेड़े में टेम्पो ट्रैवलर व ईनोवा गाड़ियों को टूटीकंडी से सीटीओ तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। पर्यटकों को वापस टूटीकंडी पहुंचाने के लिए भी सीटीओ से ही शटल सेवा उपलब्ध रहेगी, जो रात्रि साढ़े ग्यारह बजे तक चलेगी।

आईएएस डॉ अभिषेक जैन को सौंपा शिक्षा और आईटी सचिव का जिम्मा

 

पर्यटकों के ज्यादा संख्या में पहुंचने से शिमला शहर में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए एचआरटीसी शटल सेवा शुरू करेगी। ज्यादा संख्या में पर्यटकों के आने की स्थिति में पर्यटक वाहनों को टूटीकंडी से मल्याणा की ओर मोड़ा जाएगा। आवश्यकता हुई तो कुफरी तथा नालदेहरा जाने वाले पर्यटकों को शोघी-ढली बाईपास रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

हिमाचल में बढ़ रही सैलानियों की आवाजाही : 48 घंटे में 29,902 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

 

शोघी पुलिस पोस्ट पर तैनात जवान पर्यटकों को जाम की स्थिति से बचाने के लिए उन्हें गाइड करेंगे। वहीं, डीसी शिमला ने कोविड के बढ़ते प्रकोप के मध्यनजर पर्यटकों से अपील की है कि कोविड नियमों का पालन अवश्य किया जाए।

JOA IT पेपर लीक मामला : काफी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक साक्ष्य मिले
इंडियन ऑयल में 1,700 से अधिक पदों पर भर्ती-हिमाचल के लिए इतने पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

हिमाचल में बढ़ रही सैलानियों की आवाजाही : 48 घंटे में 29,902 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

24 घंटे में 10,689 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया

काजा। हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। सैलानी बर्फ का दीदार करने और नए साल का जश्न मनाने लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं। लाहौल-स्पीति पुलिस के अनुसार पिछले 48 घंटे में 29,902 वाहनों ने अटल टनल क्रॉस की है।

पिछले 24 घंटे में अब तक अटल टनल रोहतांग से जिला लाहौल-स्पीति में कुल 19,383 वाहनों का आवागमन हुआ है। ये आंकड़ा 25 दिसंबर प्रातः 08 बजे से 26 दिसंबर प्रातः 08 बजे तक का है। इन वाहनों में प्रदेश के अन्दर व बाहर के पर्यटकों की काफी संख्या में आवाजाही रही। जिला लाहौल-स्पीति में बड़ी संख्या में देश भर से पर्यटक आ रहे हैं।

हिमाचल: 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

आंकड़ों के अनुसार हिमाचल के कुल 6120 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया है और 5198 वाहन बाहर निकले हैं। बाहरी राज्यों के 4569 वाहनों ने प्रवेश किया तो 3496 वाहन बाहर निकले हैं। यानी कुल 10,689 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया है और 8,694 वाहन बाहर निकले हैं।

इससे पहले 24 दिसंबर सुबह आठ बजे से 25 दिसंबर सुबह 8 बजे तक 10 हजार 519 वाहनों ने अटल टनल क्रॉस की थी। इसमें 5635 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया तो 4,884 बाहर निकले। इन वाहनों में हिमाचल के 4,023 ने प्रवेश किया तो 3447 बाहर निकले। ऐसे ही 1612 बाहरी राज्यों के वाहनों ने प्रवेश किया तो 1437 बाहर निकले।

शिमला में क्रिसमस की धूम, पर्यटकों का उमड़ा हुजूम-दिखे मायूस

गौर हो कि हिमाचल के जिला लाहौल-स्पीति में क्रिसमस व नव वर्ष के चलते दिन-प्रतिदिन पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछली 24 घंटे में इतनी संख्या में वाहनों के अटल टनल कॉस करने की बात इस बात को प्रमाणित कर रही है कि पर्यटक काफी संख्या में घाटी का रुख कर रहे हैं।

पुलिस ने जिला के राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं व यातायात ड्यूटी पर कार्यरत जिला लाहौल-स्पीति के पुलिसकर्मियों व अटल सुरंग रोहतांग की सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्था में कार्यरत तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह के पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता से यातायात का आवागमन सुव्यवस्थित व निर्बाध रहा है।

मंडी : क्रिसमस मनाने मनाली जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार

बता दें कि हिमाचल में इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं हुई है जिसके चलते पर्यटकों का मायूसी हाथ लगी है। लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। यह भी कारण हो सकता है कि पर्यटक लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं।

सर्दियों में आंवला का सेवन कितना फायदेमंद, जानिए चमत्कारी गुण

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

Breaking: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार-पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

अगले तीन से चार दिन साफ रहेगा मौसम

शिमला। हिमाचल में लोगों को बारिश और बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार है। हिमाचल में अगर मौसम की बात करें तो अगले तीन से चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। 26 के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जोकि 28 और 29 के आसपास ज्यादा सक्रिय हो सकता है। ऐसे में हिमाचल के कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। शिमला, मंडी कुल्लू, चंबा, कांगड़ा के अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो न्यू ईयर पर पर्यटकों को बर्फ का दीदार हो सकता है।

हिमाचल: 1 अप्रैल के बाद सृजित व अपग्रेड स्वास्थ्य संस्थान भी डि-नोटिफाई

 

हिमाचल में क्रिसमस पर बर्फबारी की संभावना कम है। हालांकि लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू व मंडी व शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में 25 रात या 26 को हल्की बर्फबारी हो सकती है। राजधानी शिमला बर्फबारी की संभावना न के बराबर है। शिमला में क्रिसमस पर बादल आ सकते हैं। हिमाचल में तापमान काफी कम चल रहे हैं।  प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से कम चल रहे हैं, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। बिलासपुर, मंडी, ऊना, हमीरपुर और सोलन के नीचले क्षेत्रों में धुंध परेशान कर सकती है। बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर में शीतलहर देखने को मिल सकती है।

सुक्खू सरकार का एक और बड़ा एक्शन, न्यू बिजली बोर्ड डिवीजन डी-नोटिफाई

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने की संभावना है, लेकिन दिसंबर माह के आखिरी दिनों में कई हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है। 28 दिसम्बर से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे नए साल पर प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश में तापमान सामान्य से कम चल रहे हैं, जिससे ठंड काफी बढ़ गई हैं। प्रदेश के निचले जिलों में इस दौरान मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना में धुंध छाई रहेगी, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

ओपीएस बहाली को लेकर सीएम सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात- पढ़ें खबर

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल: क्रिसमस पर बर्फबारी की बन रही संभावना- पर फायदा नहीं

24 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का है अनुमान
शिमला। हिमाचल में इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी की संभावना काफी कम है। हालांकि 25 और 26 दिसंबर को कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 25 और 26 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू व मंडी के उपरी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी की संभावना बन रही है। पर प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में बर्फबारी की संभावना नहीं है।

बता दें कि हिमाचल में नवंबर माह में अच्छी बर्फबारी हुई थी। इससे उम्मीद लगाई जा रही थी दिसंबर में भी बर्फबारी अच्छी होगी। पर इस माह अब तक निराशा ही हाथ लगी है।

हिमाचल में 24 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। सूखी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। मैदानी और निचली पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर सुबह के समय मध्यम और घना कोहरा और मैदानी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर शीतलहर परेशान कर सकती है। इसके लिए 24 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर में घना और सुंदरनगर में हल्का कोहरा देखा गया है। हिमाचल में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेल्फ मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

दिसंबर माह में अब तक बारिश की बात करें तो सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में 0 मिलीमीटर बारिश हुई है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

हिमाचल में एक नेशनल हाईवे और आठ संपर्क मार्ग बंद-जानिए कारण

24 घंटे में तीन जगह आग लगने की घटनाएं हुई

शिमला। हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के चलते अभी तक एक नेशनल हाईवे और आठ सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे हुए हैं। लाहौल-स्पीति में सब डिवीजन उदयपुर में दो, स्पीति में एक, कुल्लू में सब डिवीजन कुल्लू में एक सड़क बंद है, साथ ही बर्फबारी के चलते रोहतांग पास नेशनल हाईवे तीन पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है।

नई दिल्ली से कल शिमला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

चंबा जिला के सब डिवीजन सलूणी और पांगी में एक-एक रोड बंद पड़ा है। कांगड़ा जिला के सब डिवीजन धर्मशाला और कांगड़ा में एक-एक सड़क ठप पड़ी है। पिछले 24 घंटे में तीन जगह आग लगने की घटनाएं हुई हैं। यह सब डिवीजन मनाली, लाहौल स्पीति के उदयपुर और शिमला के सब डिवीजन शिमला में हुई हैं।

हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला का 8.3, सुंदरनगर का 0.5, भुंतर का 1.2, कल्पा का 0.6, धर्मशाला का 9.2, ऊना का 2.6, नाहन का 8.5, केलांग का -4.6, पालमपुर का 5.5, सोलन का 2.3, मनाली का 2.0, कांगड़ा का 6.0, मंडी का तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा है।

मनाली : खखनाल में ढाई मंजिला मकान में भड़की आग, सामान जलकर राख

बिलासपुर का 5.5, हमीरपुर का 2.7, चंबा का 3.8, डलहौजी का 9.7, जुब्बड़हट्टी का 9.5, कुफरी का 7.6, कुकुमसेरी का -5.3, नारकंडा का 5.2, कोटखाई का 6.0, रिकांगपिओ का 2.9, धौलाकुआं का 5.9, पांवटा साहिब का 7.0 और सराहन का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। आज यानी 18 दिसंबर को मैदानी इलाकों और निचली पहाड़ियों के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।

वहीं, 19 और 20 दिसंबर को राज्य के निचली पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे की संभावना है। हिमाचल में 22 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है।

 

हिमाचल मौसम अपडेट: इन 5 जिलों में कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट

CBSE की फेक वेबसाइट बनाकर हो रही ठगी, बोर्ड ने किया आगाह

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट: इन 5 जिलों में कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट

23 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना

शिमला। हिमाचल के लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। पर मौसम विज्ञान केंद्र की आज की अपडेट के अनुसार 23 दिसंबर तक सूखी ठंड से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। हालांकि 17 से 20 दिसंबर तक पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जरूर जारी हुआ है। यह येलो अलर्ट कोहरे और शीतलहर को लेकर जारी किया गया है।

हिमाचल: क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए पैक होने लगे होटल 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 20 दिसंबर तक सुबह के समय बिलासपुर और मंडी जिलों में एक दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है। इसलिए सुबह के समय वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर ऊना और मंडी जिलों के एक दो स्थानों पर 20 दिसंबर तक शीतलहर की संभावना भी जताई गई है।

अपडेट के अनुसार हिमाचल में 23 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो औसत न्यूनतम तापमान निचली पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों के लिए सामान्य से कम था और मध्य पहाड़ियों और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों के लिए सामान्य से अधिक था। अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक है। आज कुकुमसेरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान -5.1 और पिछले कल ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

बता दें कि सूखी ठंड से बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। अस्पतालों में खांसी, बुखार और जुकाम के मरीज काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। बच्चों में भी वायरल फैल रहा है। इसलिए सावधानी बरतें।

हिमाचल सीमेंट विवाद: वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रही सरकार 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : दिसंबर की ठंड में गर्मी का एहसास, शिमला में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड

इस बार व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद भी कम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में दिसंबर माह में मौसम गर्मी वाले तेवर दिखा रहा है। राजधानी शिमला में सर्द मौसम गर्मी का एहसास दिला रहा है। सर्दियों के मौसम में चिलचिलाती धूप पड़ रही है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक चल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान शिमला का तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक उछाल के साथ 20 डिग्री पहुंच गया जो 2017 के बाद सर्वाधिक है।

Breaking : मार्केट सुपरवाइजर पोस्ट कोड 977 का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें लिस्ट

मौसम विभाग की मानें तो 2016 में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री तक गया था, जबकि 2017 में 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में इस सर्दी के मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 21 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

हिमाचल : चंडीगढ़-मनाली एनएच 12 घंटे से बंद, 4 मील के पास हुआ भूस्खलन

मंडी। हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे करीब 12 घंटे से बंद है। शनिवार सुबह तक भी मार्ग पर आवाजाही बंद है। शुक्रवार देर रात मंडी जिला में 4 मील के पास लैंडस्लाइड हुआ है, जिसकी वजह से पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने के चलते हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है। रात को हाईवे के दोनों ओर भारी जाम लगा रहा।

हिमाचल : हाईकमान को आज रिपोर्ट सौंपेगे पर्यवेक्षक, मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक

जिला प्रशासन ने मंडी से कुल्लू जा रहे वाहन चालकों को वाया शिवाबधार, कटौला, बाजौरा मार्ग इस्तेमाल करने व कुल्लू से मंडी की ओर या फिर चंडीगढ़ की ओर जा रहे वाहन चालकों को पंडोह से वाया गौहर चेल चौक से आने-जाने की हिदायत दी है।

फिलहाल जिला प्रशासन ने नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए मशीनरी तैनात कर दी है। दोपहर तक नेशनल हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुलने के आसार हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने वाहन चालकों से नेशनल हाईवे पर सफर न करने की अपील की है।

बता दें कि पंडोह-मंडी रोड पर फोरलेन निर्माण के लिए पहाड़ों की कटिंग का कार्य चल रहा है, जिस कारण आए दिन पहाड़ी से मलबा गिरने की घटनाएं होती रहती हैं।

हिमाचल में आदर्श चुनाव आचार संहिता हटी, हो सकेंगे पहले की तरह काम

कांगड़ा: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर होगी भर्ती

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : मतगणना के दिन खराब रहेगा मौसम, कबायली क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर 8 दिसंबर यानी गुरुवार को मतगणना होनी है। इस दिन प्रदेश के कबायली क्षेत्रों में मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग की ओर से 8 से लेकर 10 दिसंबर तक मौसम खराब रहने आशंका जताई गई है।

इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है, जबकि धुंध को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मतदान के दिन मौसम साफ रहा था।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में आगामी 2 दिन तक ऊपरी इलाकों में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति चंबा, कुल्लू जिलों में बर्फबारी के आसार हैं।

हालांकि, हिमाचल में इस दौरान तापमान के सामान्य रहने के आसार हैं। हिमाचल के केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि शिमला में आज का न्यूनतम तापमान 6.7 रहा।
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट: ये 3 दिन 4 जिलों में येलो अलर्ट-जानिए क्यों

8 दिसंबर तक शुष्क रहेगा मौसम
शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है औसत न्यूनतम औऱ अधिकतम  तापमान सामान्य रहे हैं।  आज सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग का -4.8 डिग्री और पिछले कल अधिकतम तापमान ऊना का 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा है।
देहरा: शादी में शिरकत करने जा रहे थे दो भाई-एक की मौत, एक घायल
हिमाचल में 8 दिसंबर तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। 8 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू व मंडी के ऊपरी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
वहीं, तीन दिन चार में येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 4, 5 और 6 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से समय बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा. मंडी जिलों के एक दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। इसलिए वाहन चालक सुबह के समय सावधानी से आवाजाही करें।
हिमाचल में दिसंबर माह अब तक सूखा ही गुजरा है। बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई है। सभी जिलों में सामान्य बारिश की बात करें तो जिलों में सामान्य बारिश से 100 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं, एक अक्टूबर 2022 से 4 दिसंबर तक बारिश की बात करें तो सामान्य से 24 फीसदी अधिक बारिश हुई है। बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, शिमला और सोलन में अच्छी बारिश हुई है। हमीरपुर, किन्नौर, लाहौल स्पीति और ऊना में सामान्य से कम फीसदी बारिश हुई है।