Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

सर्दियों में आंवला का सेवन कितना फायदेमंद, जानिए चमत्कारी गुण

ewn24news choice of himachal 01 Dec,2022 11:05 pm

    कहते हैं कि बुजुर्गों का कहा और आंवले का खाया बाद में याद आता है। यानी कि बुजुर्ग अपने तुजुर्वे से जब कोई बात हमें समझाते हैं तो हम उस बात को गंभीरता से नहीं लेते। पर बाद में जब अपने साथ गुजरती है तो हमें पता चलता है। ऐसे ही खाते वक्त आंवला खट्टा लगता है पर जब आंवला खाने के बाद पानी पीते हैं तो वह मीठा लगता है। पर क्या आपको पता आंवला कितना गुणकारी होता है। सर्दियों में तो आंवले के सेवन के और भी फायदे हैं। खिली धूप में आंवला खाने का अपना ही मजा है। एक तो हमें धूप में विटामिन डी मिलती है तो वहीं आंवले से विटामिन सी की कमी पूरी होती है।

    शिमला रिज पर नुक्कड़ नाटक और रैली से एड्स पर जगाई अलख

    अगर आपको नहीं पता तो हम बताते हैं। जैसा कि आंवला में विटामिन सी की काफी मात्रा होती है। विटामिन सी एथेरोस्क्लेरोसिस जैसी बीमारी को भी दूर रखता है। एथेरोस्क्लेरोसिस बीमारी में ब्लड वेसल्स में कोलेस्ट्रॉल व फैट आदि गंदे पदार्थ जमा होने लगते हैं। हर रोज आंवला का सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
    कांगड़ा: महाराष्ट्र के डॉक्टर की हादसे में मौत-टांडा में कर रहे थे पढ़ाई

    अगर आप मुंह के छालों से परेशान रहते हैं तो आंवला आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। मुंह के छालों से परेशान लोगों को आंवले के जूस का सेवन करना चाहिए। आंवले के सेवन से दांत और मसूड़े भी मजबूत रहते हैं। साथ ही विटामिन सी की अधिक मात्रा होने के चलते इम्युनिटी को बढ़ाने का भी काम करता है।
    हिमाचल विस चुनाव: मतगणना से 3 दिन पहले तक नियुक्त कर सकते हैं एजेंट

    आंवला में पाया जाने वाला क्रोमियम ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। आंवला में ऐसे तत्व हैं जोकि खून को साफ करने में मदद करते हैं। आंवला त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। मुहांसों की समस्या से भी काफी हद तक छुटकारा मिलता है। अब आप आंवले के गुणों के बारे समझ गए होंगे।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather