Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, कहां बारिश और बर्फबारी की संभावना

13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी 13 मार्च को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, इस दौरान प्रदेश के मध्यवर्ती और निचले इलाकों में भी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में यह पश्चिमी विक्षोभ दो दिनों तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में आगामी 20 मार्च तक मौसम के साफ बने रहने की संभावना है।

चंबा में लैंडस्लाइड : चंद सेकंड में पहाड़ी धड़ाम, वीडियो वायरल

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है।  बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिसका असर आज 11 मार्च तक प्रदेश में देखने को मिलेगा।

प्रदेश में आगामी 13 और 14 मार्च को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसमें जिला चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और शिमला के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण 

इस दौरान प्रदेश के मध्यवर्ती इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि, बिजली और गर्जन होने की भी संभावना है। हालांकि, 14 मार्च के बाद प्रदेश में इसका असर काम होता नजर आएगा। इसके बाद आगामी 20 मार्च तक हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ बने रहने की संभावना है।

इस दौरान प्रदेश के दोपहर के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक संदीप ने कहा कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में ऊना में सबसे अधिक 27 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी शिमला में 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धीरे-धीरे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त देखने को मिलेगी।

 

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम, 8 नवंबर से पहाड़ों पर पड़ सकती है बर्फ

सक्रिय होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ, तीन दिन रहेगा असर

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 8 नवंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके चलते जिला शिमला समेत ऊपरी जिलों के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 7 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ बने रहने की संभावना है, वहीं इसके बाद 8 नवंबर से 10 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

उन्होंने कहा कि 8 नवंबर के बाद हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते जिला शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की जा सकती है।

कांगड़ा जिला में आज आया भूकंप, क्या आपको हुआ महसूस- जानें डिटेल

मंडी, कांगड़ा और जिला शिमला के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने की भी संभावना है। संदीप शर्मा ने कहा हालांकि इस दौरान व्हाइट स्प्रेड जैसी स्थिति देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन मौसम खराब बना रहेगा। इसी के साथ प्रदेश के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

देहरा में आंगनबाड़ी वर्कर छंटनी परीक्षा की तिथि में बदलाव-जानें नई डेट 

तापमान की बात करें तो प्रदेश में फिलहाल तापमान सामान्य बने हुए हैं। ऊना में सबसे अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया वहीं केलांग में सबसे कम माइनस डिग्री सेल्सियस तापमान आज सुबह में दर्ज किया गया है।

जिला शिमला में 19 डिग्री, कुल्लू में 18.6 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान बना हुआ है जो आम वर्ष के मुकाबले सामान्य है।

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

हिमाचल : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी 
हिमाचल में राशन कार्ड ई-केवाईसी मामले में बड़ी अपडेट- इन्हें मिली राहत 

NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 

देहरा : घास काटने गई महिला के साथ की हैवानियत, आरोपी ने धमकाया भी

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन

 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

नवंबर महीने में हैं छठ सहित ये प्रमुख त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट
दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद, 6 से 12वीं के लिए ऑनलाइन क्लासेस का ऑप्शन 

कांगड़ा में नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 80 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

मंडी-कुल्लू पंडोह डैम सड़क को लेकर बड़ी अपडेट, बजट न होने से बंद हो गया था काम

शिमला : बीएड की अनिवार्यता पर भड़के शास्त्री डिग्री होल्डर, बोला हल्ला 

देहरा के तहत सभी 33 और 11 केवी फीडर में 6 को बंद रहेगी बिजली 

दिवाली पर चलेंगी HRTC की 174 स्‍पेशल बसें, बढ़ भी सकती है संख्या
हिमाचल : सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी, करवा चौथ और भाई दूज संडे को 
हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : लोगों के 500 करोड़ रुपए डूबे, नहीं मिलेंगे वापस
नगरोटा बगवां डबल मर्डर : पिता की ‘विरासत’ से, विरासत के लिए वारिस की ही ले ली जान
हिमाचल में इन स्कूलों की तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा की डेटशीट जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

प्रदेश में 9 जनवरी तक बर्फबारी होने की संभावना

शिमला। हिमाचल में हाड कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। अगले 3 से 4 दिन लोगों को ठंड और सताने वाली है। अगले 3 दिन तक प्रदेश में शीतलहर और धुंध को लेकर येलो भी अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 7 जनवरी से मौसम फिर करवट बदल सकता है।

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सत्र को लेकर बनेगी रणनीति

 

7 जनवरी से हिमाचल में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण 7 से 9 जनवरी तक बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कुल्लू, चंबा, शिमला, किन्नौर और लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान लगाया है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश और धुंध को लेकर चेतावनी जारी की है।

हिमाचल में ये तीन अफसर देखेंगे ट्रांसफर से जुड़े मामले, आदेश जारी

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 6 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। तापमान सामान्य से नीचे चल रहे हैं, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 7 जनवरी से हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे प्रदेश भर में 7 लेकर 9 जनवरी तक बर्फबारी होने की संभावना है।

HPBose : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आउट, पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को करें आवेदन

 

बारिश और बर्फबारी न होने से प्रदेश में सूखी ठंड पड़ रही है, जिससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और आग का सहारा ले रहे हैं। शिमला, चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला के कुछ इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 10 वर्ष बाद सर्दी के मौसम में इस बार सबसे कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि बर्फबारी भी अभी तक न के बराबर ही हुई है। पिछले लगभग 3 महीने से प्रदेश में बारिश नहीं हुई है, जिससे प्रदेश सूखे की मार भी झेल रहा है।

शिमला के रामपुर में नर कंकाल, मंडी के डडौर में कॉलेज के पास मिला शव
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : 29 दिसंबर से बिगड़ने वाले हैं मौसम के मिजाज, बारिश-बर्फबारी की संभावना

तापमान में भी गिरावट आने के आसार
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर कड़े तेवर दिख सकता है। इसके साथ ही सर्द हवाओं से अभी निजात मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है। आने वाले दिनों में 29 दिसंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है जिसके कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में दो दिन तक देखने को मिल सकता है। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं।
जयसिंहपुर : PWD रेस्ट हाउस का बेलदार लापता, कैंपस में मिली साइकिल
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि 29 से प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 29 और 30 को बर्फबारी होने की संभावना है।
वहीं, इस दौरान मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। 28 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में अभी आने वाले दिनों में धुंध बने रहने की संभावना है। 30 दिसंबर के बाद मैदानी इलाकों में धुंध का प्रकोप कम होने के आसार हैं।
तापमान की बात की जाए तो केलांग में तापमान -5.1, किन्नौर में शून्य से कम दर्ज किया गया है वहीं मंडी में 0.5 डिग्री तापमान चल रहा है। 2016 के बाद प्रदेश में अभी तक दिसंबर माह में सबसे अधिक ड्राई स्पेल रहा है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में दो दिन तक बना रहेगा। उसके बाद एक बार फिर नववर्ष पर पर्यटकों के लिए बर्फबारी होने की आस अधूरी रह सकती है तथा प्रदेश में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल: क्रिसमस पर बर्फबारी की बन रही संभावना- पर फायदा नहीं

24 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का है अनुमान
शिमला। हिमाचल में इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी की संभावना काफी कम है। हालांकि 25 और 26 दिसंबर को कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 25 और 26 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू व मंडी के उपरी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी की संभावना बन रही है। पर प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में बर्फबारी की संभावना नहीं है।

बता दें कि हिमाचल में नवंबर माह में अच्छी बर्फबारी हुई थी। इससे उम्मीद लगाई जा रही थी दिसंबर में भी बर्फबारी अच्छी होगी। पर इस माह अब तक निराशा ही हाथ लगी है।

हिमाचल में 24 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। सूखी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। मैदानी और निचली पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर सुबह के समय मध्यम और घना कोहरा और मैदानी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर शीतलहर परेशान कर सकती है। इसके लिए 24 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर में घना और सुंदरनगर में हल्का कोहरा देखा गया है। हिमाचल में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेल्फ मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

दिसंबर माह में अब तक बारिश की बात करें तो सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में 0 मिलीमीटर बारिश हुई है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें