Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kullu State News

मनाली में फंसे करीब 400 वाहन गंतव्य की और रवाना, जानिए डिटेल

हिमाचल पुलिस ने फेसबुक पेज पर दी जानकारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिन भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। लैंडस्लाइड से सड़कें बंद होने, टूटने आदि के कारण पर्यटक मनाली और लाहौल स्पीति आदि में फसे हुए हैं। मौसम साफ होने पर पर्यटकों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है।

शिव नगरी बैजनाथ में सावन मेले 17 जुलाई से, स्नान के लिए होंगे विशेष प्रबंध

फंसे पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित निकलाने के लिए बचाव अभियान निरंतर जारी है और इसके लिए छह हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाए गए हैं। मनाली से करीब 400 गाड़ियां एवं दोपहिया वाहन मनाली से अपने गंतव्य के लिए निकल चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने यह जानकारी अपने फेसबुक पेज पर साझा की है। साथ ही गाड़ियों के नंबर भी जारी किए हैं।

Breaking : हिमाचल के स्कूलों में मानसून ब्रेक का बदला शेड्यूल, यहां पढ़ें डिटेल 

 

सोलन के शामती में बादल फटा, चपेट में आए दो मकान, करोड़ों का नुकसान 

 

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल

 

जीवन बचाने को जोखिम में डालते हैं जान : हिमाचल पुलिस, NDRF, होमगार्ड जवानों को सलाम

 

 

हिमाचल मौसम अपडेट : आज के लिए रेड तो मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट है जारी

 

ऐतिहासिक श्रीखंड महादेव यात्रा पर शेष सीजन के लिए रोक, आदेश जारी

 

कुल्लू में बड़ा हादसा : शादी में जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार, पांच की मौत

 

कांगड़ा जिला का कालेश्वर महादेव मंदिर 3 दिन के लिए बंद

 

कांगड़ा में चक्की पुल ट्रैफिक के लिए बंद, वाहनों की आवाजाही रोकी

 

 

शिमला : पहाड़ी से घर पर गिरा भारी मलबा, युवती की जान, बुजुर्ग महिला दबी

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल की सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, बिना जुर्माने होगा वाहनों का पंजीकरण

जिन वाहन मालिकों ने नहीं करवाया रजिस्ट्रेशन उन्हें दिया मौका

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल सरकार ने उन वाहन मालिकों के लिए एक सुअवसर प्रदान किया है, जिन्होंने अभी तक अपने वाहनों का पंजीकरण नहीं करवाया है। इस पहल के अंतर्गत दोपहिया, ट्रैक्टर, पोकलेन, जेसीबी व अन्य चार पहिया वाहन मालिक बिना किसी जुर्माने के मौजूदा बाजार दर पर अपने वाहनों का पंजीकरण करवा सकते हैं।

जॉब अलर्ट : कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 350 पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से हिमाचल में हजारों लोगों को गैर पंजीकृत वाहनों को चलाने से जुड़े जोखिमों को कम करने में सहायता मिलेगी। वाहन मालिकों को किसी भी जुर्माने के बिना वाहनों को पंजीकृत करने का अवसर प्रदान कर सरकार ने पंजीकरण आवश्यकताओं की अनुपालना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की है।

हिमाचल : कॉलेजों में छुट्टियों और दाखिले का शेड्यूल जारी, यहां देखें

उन्होंने कहा कि वाहन पंजीकरण के अलावा हिमाचल सरकार ने बकाएदारों (डिफाल्टरों) के लिए पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स (पीजीटी) पर जुर्माना माफ करने का निर्णय लिया है। पीजीटी डिफाल्टर 30 जून, 2023 तक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए वे मूल राशि के साथ एक मुश्त निपटान शुल्क भुगतान करके राज्य कर एवं आबकारी विभाग से अनापत्ति और कर भुगतान पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वाहन की पासिंग और संचालन के लिए परिवहन विभाग से क्लीयरेंस अनिवार्य है।

HPBose 10Th Result : हमीरपुर जिला के छात्रों ने मनवाया लोहा, बिलासपुर सेकंड

यह एक मुश्त राहत बकाया कर देनदारियों और पीजीटी के प्रतिस्थापन के रूप में विशेष सड़क कर के कार्यान्वयन की सुविधा के लिए है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के कुल 1,60,291 माल वाहक मालिक विशेष रूप से छोटे और बड़े वाहनों के साथ-साथ ट्रैक्टर मालिक भी लाभान्वित होंगे। कोविड-19 महामारी के दौरान इन मालिकों को वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था, जिसके परिणामस्वरूप पीजीटी देनदारियों में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के मददेनजर राज्य सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण को अपनाते हुए सभी कर देनदारी के मामलों को एक मुश्त निपटाने का निर्णय लिया है।

HPBose 10TH Result : लड़कियों का दबदबा, प्राइवेट स्कूलों ने भी जमाई धाक-मानवी टॉपर

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पीजीटी डिफाल्टरों को राज्य सरकार को मूल राशि पर 18 प्रतिशत ब्याज के भुगतान के साथ प्रति तिमाही 100 से 5000 रुपये तक जुर्माना अदा करना पड़ता था। इस छूट से माल वाहक वाहन मालिकों को राहत मिलेगी, वे अपनी कर देनदारियों को नियमित कर दंड और ब्याज को अदा कर पुनः परिसंचालन शुरू कर सकते हैं।

कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने परिवहन क्षेत्र को सहयोग प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित करने और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में यह कदम सहायक सिद्ध होगा।

 

Breaking : हिमाचल बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भी मिलेगा ओल्ड पेंशन का लाभ

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के टुअर प्रोग्राम में हुआ बदलाव

सिरमौर : नावल का 25 वर्षीय सैनिक सचिन शर्मा जिंदगी की जंग हारा

हिमाचल में अब रात 11 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, आदेश जारी

हिमाचल घूमने आईं टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत

हिमाचल में कांस्टेबल के 1226 पदों पर होगी भर्ती, सरकार को भेजा प्रस्ताव

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

हिमाचल में बढ़ रही सैलानियों की आवाजाही : 48 घंटे में 29,902 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

24 घंटे में 10,689 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया

काजा। हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। सैलानी बर्फ का दीदार करने और नए साल का जश्न मनाने लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं। लाहौल-स्पीति पुलिस के अनुसार पिछले 48 घंटे में 29,902 वाहनों ने अटल टनल क्रॉस की है।

पिछले 24 घंटे में अब तक अटल टनल रोहतांग से जिला लाहौल-स्पीति में कुल 19,383 वाहनों का आवागमन हुआ है। ये आंकड़ा 25 दिसंबर प्रातः 08 बजे से 26 दिसंबर प्रातः 08 बजे तक का है। इन वाहनों में प्रदेश के अन्दर व बाहर के पर्यटकों की काफी संख्या में आवाजाही रही। जिला लाहौल-स्पीति में बड़ी संख्या में देश भर से पर्यटक आ रहे हैं।

हिमाचल: 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

आंकड़ों के अनुसार हिमाचल के कुल 6120 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया है और 5198 वाहन बाहर निकले हैं। बाहरी राज्यों के 4569 वाहनों ने प्रवेश किया तो 3496 वाहन बाहर निकले हैं। यानी कुल 10,689 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया है और 8,694 वाहन बाहर निकले हैं।

इससे पहले 24 दिसंबर सुबह आठ बजे से 25 दिसंबर सुबह 8 बजे तक 10 हजार 519 वाहनों ने अटल टनल क्रॉस की थी। इसमें 5635 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया तो 4,884 बाहर निकले। इन वाहनों में हिमाचल के 4,023 ने प्रवेश किया तो 3447 बाहर निकले। ऐसे ही 1612 बाहरी राज्यों के वाहनों ने प्रवेश किया तो 1437 बाहर निकले।

शिमला में क्रिसमस की धूम, पर्यटकों का उमड़ा हुजूम-दिखे मायूस

गौर हो कि हिमाचल के जिला लाहौल-स्पीति में क्रिसमस व नव वर्ष के चलते दिन-प्रतिदिन पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछली 24 घंटे में इतनी संख्या में वाहनों के अटल टनल कॉस करने की बात इस बात को प्रमाणित कर रही है कि पर्यटक काफी संख्या में घाटी का रुख कर रहे हैं।

पुलिस ने जिला के राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं व यातायात ड्यूटी पर कार्यरत जिला लाहौल-स्पीति के पुलिसकर्मियों व अटल सुरंग रोहतांग की सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्था में कार्यरत तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह के पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता से यातायात का आवागमन सुव्यवस्थित व निर्बाध रहा है।

मंडी : क्रिसमस मनाने मनाली जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार

बता दें कि हिमाचल में इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं हुई है जिसके चलते पर्यटकों का मायूसी हाथ लगी है। लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। यह भी कारण हो सकता है कि पर्यटक लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं।

सर्दियों में आंवला का सेवन कितना फायदेमंद, जानिए चमत्कारी गुण

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kullu Lahoul Spiti

हिमाचल: 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

तीन हजार से अधिक बाहरी राज्यों के वाहन

मनाली। हिमाचल में क्रिसमस पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पिछले 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहनों ने अटल टनल रोहतांग क्रॉस की है। लाहौल स्पीति पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 24 दिसंबर सुबह आठ बजे से 25 दिसंबर सुबह 8 बजे तक 10 हजार 519 वाहनों ने अटल टनल क्रॉस की है। इसमें 5635 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया है तो 4,884 बाहर निकले हैं। इन वाहनों में हिमाचल के 4,023 ने प्रवेश किया है तो 3447 बाहर निकले है। ऐसे ही 1612 बाहरी राज्यों के वाहनों ने प्रवेश किया है तो 1437 बाहर निकले हैं।

शिमला में क्रिसमस की धूम, पर्यटकों का उमड़ा हुजूम-दिखे मायूस

बता दें कि हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति में क्रिसमस व नव वर्ष के चलते दिन-प्रतिदिन पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछली 24 घंटे में इतनी संख्या में वाहनों के अटल टनल कॉस करने की बात इस बात को प्रमाणित कर रही है कि पर्यटक काफी संख्या में घाटी का रुख कर रहे हैं। 10 हजार वाहनों में पर्यटकों की संख्या 50 हजार के करीब या अधिक भी हो सकती है।

जयराम ठाकुर चुने गए हिमाचल भाजपा विधायक दल के नेता

पुलिस ने जिला के राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं व यातायात ड्यूटी पर कार्यरत जिला लाहौल स्पीति के पुलिसकर्मियों व अटल सुरंग रोहतांग की सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्था में कार्यरत तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह के पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता से यातायात का आवागमन सुव्यवस्थित व निर्बाध रहा है।

हिमाचल: पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसे में महाराष्ट्र के पर्यटक की गई जान-पायलट घायल

 

बता दें कि हिमाचल में इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं हुई है। इसके चलते पर्यटकों का मायूसी हाथ लगी है। पर लाहौल स्पीति और कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आज हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। यह भी कारण हो सकता है कि पर्यटक लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं।

JOA IT पेपर लीक मामला : काफी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक साक्ष्य मिले

इंडियन ऑयल में 1,700 से अधिक पदों पर भर्ती-हिमाचल के लिए इतने पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News National News Viral news State News

अनोखा जुगाड़: आठ रुपए में 150 किलोमीटर का सफर- बैठ सकते हैं 6 लोग

आठ रुपए में चार्ज करो और 150 किलोमीटर का सफर तय करो। यही नहीं इस गाड़ी में चालक सहित 6 लोग बैठक सकते हैं। जी हां हम आपको बताने जा रहे हैं ग्रामीण युवक के एक ऐसे ही जुगाड़ के बारे। ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने यह ट्वीट किया है। ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा है कि सिर्फ छोटे डिज़ाइन इनपुट के साथ, भीड़ -भाड़ वाले यूरोपीय पर्यटन केंद्रों में एक टूर ‘बस’ के रूप में प्रयोग में लाया जा सकता है। ग्रामीण परिवहन नवाचारों से प्रभावित हूं, जहां आवश्यकता आविष्कार की मां है।

हिमाचल: शादी से लौट रहे लोगों की गाड़ी खाई में गिरी, एक की मौत-4 घायल 

यह वीडियो 31 सेकंड का है। वीडियो में युवक बता रहा है कि उसने 10 से 12 हजार में इस गाड़ी को तैयार किया है। यह एक बार में चार्ज करने के बाद 150 किलोमीटर चलती है। चार्जिंग का खर्च भी 8 रुपए के करीब आता है। इसमें चालक सहित 6 लोग बैठ सकते हैं। आज के दौर में मैदानी क्षेत्रों में यह गाड़ी फायदेमंद साबित हो सकती है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें