Breaking News

  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

हिमाचल में एक नेशनल हाईवे और आठ संपर्क मार्ग बंद-जानिए कारण

ewn24news choice of himachal 18 Dec,2022 7:27 pm

    24 घंटे में तीन जगह आग लगने की घटनाएं हुई

    शिमला। हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के चलते अभी तक एक नेशनल हाईवे और आठ सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे हुए हैं। लाहौल-स्पीति में सब डिवीजन उदयपुर में दो, स्पीति में एक, कुल्लू में सब डिवीजन कुल्लू में एक सड़क बंद है, साथ ही बर्फबारी के चलते रोहतांग पास नेशनल हाईवे तीन पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है।
    नई दिल्ली से कल शिमला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

    चंबा जिला के सब डिवीजन सलूणी और पांगी में एक-एक रोड बंद पड़ा है। कांगड़ा जिला के सब डिवीजन धर्मशाला और कांगड़ा में एक-एक सड़क ठप पड़ी है। पिछले 24 घंटे में तीन जगह आग लगने की घटनाएं हुई हैं। यह सब डिवीजन मनाली, लाहौल स्पीति के उदयपुर और शिमला के सब डिवीजन शिमला में हुई हैं।

    हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला का 8.3, सुंदरनगर का 0.5, भुंतर का 1.2, कल्पा का 0.6, धर्मशाला का 9.2, ऊना का 2.6, नाहन का 8.5, केलांग का -4.6, पालमपुर का 5.5, सोलन का 2.3, मनाली का 2.0, कांगड़ा का 6.0, मंडी का तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा है।
    मनाली : खखनाल में ढाई मंजिला मकान में भड़की आग, सामान जलकर राख

    बिलासपुर का 5.5, हमीरपुर का 2.7, चंबा का 3.8, डलहौजी का 9.7, जुब्बड़हट्टी का 9.5, कुफरी का 7.6, कुकुमसेरी का -5.3, नारकंडा का 5.2, कोटखाई का 6.0, रिकांगपिओ का 2.9, धौलाकुआं का 5.9, पांवटा साहिब का 7.0 और सराहन का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।

    प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। आज यानी 18 दिसंबर को मैदानी इलाकों और निचली पहाड़ियों के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।

    वहीं, 19 और 20 दिसंबर को राज्य के निचली पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे की संभावना है। हिमाचल में 22 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है।

    [embed]
    [/embed]

     
    हिमाचल मौसम अपडेट: इन 5 जिलों में कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट


    CBSE की फेक वेबसाइट बनाकर हो रही ठगी, बोर्ड ने किया आगाह


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather