Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल: क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए पैक होने लगे होटल

ewn24news choice of himachal 17 Dec,2022 9:58 pm

    नवंबर माह तक 1 करोड़ 40 लाख पर्यटक पहुंचे

    शिमला। कोरोना महामारी के दौरान औंधे मुंह गिरे हिमाचल के पर्यटन कारोबार को इस साल पंख लग गए हैं। मध्य दिसंबर तक होटलों में ऑक्यूपेंसी 75 फीसदी से अधिक है। साथ ही क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न के लिए अधिकतर होटलों में बुकिंग हो गई है। अब तक 50 फीसदी बुकिंग क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए हुई है। क्योंकि इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर एक ही सप्ताह में आ रहे हैं, ऐसे में हिमाचल में रिकॉर्ड पर्यटक आने की संभावना है। वैसे भी वीकेंड पर हिमाचल में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
    NSUI के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे सुक्खू, खट्टे-मीठे अनुभव किए साझा

    हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि नवंबर माह तक 1 करोड़ 40 लाख पर्यटक हिमाचल पहुंचे। इसमें विदेशी पर्यटक मात्र 26 हज़ार हैं। कोरोना के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही हैं, लेकिन घरेलू पर्यटकों की संख्या में काफी उछाल आया है।
    हिमाचल: एनडीआरएफ इंस्पेक्टर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    उम्मीद की जा रही है कि इस बार हिमाचल में पर्यटकों की संख्या पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। पर्यटकों को लुभाने के लिए पर्यटन निगम कई आकर्षक विशेष पैकेज भी लाया है, जिसमें 24 हज़ार 900 रुपए में निगम के होटलों में 4 दिन व रात का विशेष पैकेज रखा गया है।

    राजधानी शिमला के रिज और मालरोड पर पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी भी काफी खुश हैं और उन्हें इस बार अच्छा पर्यटन कारोबार होने की उम्मीद है। कोरोना के चलते दो साल कारोबारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था, लेकिन पर्यटक क्रिसमस को लेकर एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं, जिसके चलते ये आंकड़ा 1 करोड़ 70 लाख पहुंच सकता है।

     

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather