Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu State News

हिमाचल : पर्यटकों को खूब भा रहा रोहतांग, शनिवार को 965 वाहन पहुंचे

कानून व्यवस्था बनाए रखने को कुल्लू पुलिस जवान मुस्तैद

कुल्लू। हिमाचल का रोहतांग दर्रा आमजन और पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। 17 जून यानी शनिवार को 965 वाहन रोहतांग पहुंचे। इस दौरान यातायात और कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए कुल्लू पुलिस जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं। कुल्लू पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें।

हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

 

गर्मियों में रोहतांग सैलानियों के पहली पसंद बन गया है। मनाली आने वाला हर पर्यटक रोहतांग जरूर पहुंच रहा है। रोहतांग जाने के लिए ऑनलाइन मिलने वाले परमिट 23 जून तक बुक हो गए हैं।

बिना परमिंट बुक किए बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को अपने वाहन में जाने का मौका नहीं मिल रहा है लेकिन उन्हें आसानी से पर्यटक वाहन मिल रहे हैं।

उत्तराखंड घूमने निकले थे सुलह के पांच युवक, दो की हादसे में गई जान-3 गंभीर घायल

 

रोहतांग सहित लाहुल के चन्द्रताल, कोकसर, जिस्पा, बारालाचा व कुंजम दर्रे में भी यूनियन के पर्यटक वाहन सेवाएं दे रहे हैं। यूनियन की ओर से पर्यटकों को बेहतरीन सेवाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस बार अधिकतर समय मनाली सहित मैदानी क्षेत्रों में मौसम ठंडा रहा है जिस कारण समर सीजन में उम्मीद से कम पर्यटकों ने दस्तक दी है। हालांकि स्तरीय होटलों ने 100 प्रतिशत के आंकड़े को छू लिया है लेकिन आम होटल 80 से 85 प्रतिशत से आगे नहीं बढ़ पाए हैं।

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

सलूणी केस : तो क्या खौफ का दूसरा नाम था शरीफ- मनोहर के भाई का खुलासा

 

हिमाचल : सुक्खू सरकार ने 14 पुलिस अधिकारी बदले, एक को दी नई तैनाती

 

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

हिमाचल में बढ़ रही सैलानियों की आवाजाही : 48 घंटे में 29,902 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

24 घंटे में 10,689 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया

काजा। हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। सैलानी बर्फ का दीदार करने और नए साल का जश्न मनाने लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं। लाहौल-स्पीति पुलिस के अनुसार पिछले 48 घंटे में 29,902 वाहनों ने अटल टनल क्रॉस की है।

पिछले 24 घंटे में अब तक अटल टनल रोहतांग से जिला लाहौल-स्पीति में कुल 19,383 वाहनों का आवागमन हुआ है। ये आंकड़ा 25 दिसंबर प्रातः 08 बजे से 26 दिसंबर प्रातः 08 बजे तक का है। इन वाहनों में प्रदेश के अन्दर व बाहर के पर्यटकों की काफी संख्या में आवाजाही रही। जिला लाहौल-स्पीति में बड़ी संख्या में देश भर से पर्यटक आ रहे हैं।

हिमाचल: 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

आंकड़ों के अनुसार हिमाचल के कुल 6120 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया है और 5198 वाहन बाहर निकले हैं। बाहरी राज्यों के 4569 वाहनों ने प्रवेश किया तो 3496 वाहन बाहर निकले हैं। यानी कुल 10,689 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया है और 8,694 वाहन बाहर निकले हैं।

इससे पहले 24 दिसंबर सुबह आठ बजे से 25 दिसंबर सुबह 8 बजे तक 10 हजार 519 वाहनों ने अटल टनल क्रॉस की थी। इसमें 5635 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया तो 4,884 बाहर निकले। इन वाहनों में हिमाचल के 4,023 ने प्रवेश किया तो 3447 बाहर निकले। ऐसे ही 1612 बाहरी राज्यों के वाहनों ने प्रवेश किया तो 1437 बाहर निकले।

शिमला में क्रिसमस की धूम, पर्यटकों का उमड़ा हुजूम-दिखे मायूस

गौर हो कि हिमाचल के जिला लाहौल-स्पीति में क्रिसमस व नव वर्ष के चलते दिन-प्रतिदिन पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछली 24 घंटे में इतनी संख्या में वाहनों के अटल टनल कॉस करने की बात इस बात को प्रमाणित कर रही है कि पर्यटक काफी संख्या में घाटी का रुख कर रहे हैं।

पुलिस ने जिला के राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं व यातायात ड्यूटी पर कार्यरत जिला लाहौल-स्पीति के पुलिसकर्मियों व अटल सुरंग रोहतांग की सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्था में कार्यरत तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह के पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता से यातायात का आवागमन सुव्यवस्थित व निर्बाध रहा है।

मंडी : क्रिसमस मनाने मनाली जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार

बता दें कि हिमाचल में इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं हुई है जिसके चलते पर्यटकों का मायूसी हाथ लगी है। लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। यह भी कारण हो सकता है कि पर्यटक लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं।

सर्दियों में आंवला का सेवन कितना फायदेमंद, जानिए चमत्कारी गुण

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kullu Lahoul Spiti

हिमाचल: 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

तीन हजार से अधिक बाहरी राज्यों के वाहन

मनाली। हिमाचल में क्रिसमस पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पिछले 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहनों ने अटल टनल रोहतांग क्रॉस की है। लाहौल स्पीति पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 24 दिसंबर सुबह आठ बजे से 25 दिसंबर सुबह 8 बजे तक 10 हजार 519 वाहनों ने अटल टनल क्रॉस की है। इसमें 5635 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया है तो 4,884 बाहर निकले हैं। इन वाहनों में हिमाचल के 4,023 ने प्रवेश किया है तो 3447 बाहर निकले है। ऐसे ही 1612 बाहरी राज्यों के वाहनों ने प्रवेश किया है तो 1437 बाहर निकले हैं।

शिमला में क्रिसमस की धूम, पर्यटकों का उमड़ा हुजूम-दिखे मायूस

बता दें कि हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति में क्रिसमस व नव वर्ष के चलते दिन-प्रतिदिन पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछली 24 घंटे में इतनी संख्या में वाहनों के अटल टनल कॉस करने की बात इस बात को प्रमाणित कर रही है कि पर्यटक काफी संख्या में घाटी का रुख कर रहे हैं। 10 हजार वाहनों में पर्यटकों की संख्या 50 हजार के करीब या अधिक भी हो सकती है।

जयराम ठाकुर चुने गए हिमाचल भाजपा विधायक दल के नेता

पुलिस ने जिला के राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं व यातायात ड्यूटी पर कार्यरत जिला लाहौल स्पीति के पुलिसकर्मियों व अटल सुरंग रोहतांग की सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्था में कार्यरत तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह के पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता से यातायात का आवागमन सुव्यवस्थित व निर्बाध रहा है।

हिमाचल: पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसे में महाराष्ट्र के पर्यटक की गई जान-पायलट घायल

 

बता दें कि हिमाचल में इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं हुई है। इसके चलते पर्यटकों का मायूसी हाथ लगी है। पर लाहौल स्पीति और कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आज हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। यह भी कारण हो सकता है कि पर्यटक लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं।

JOA IT पेपर लीक मामला : काफी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक साक्ष्य मिले

इंडियन ऑयल में 1,700 से अधिक पदों पर भर्ती-हिमाचल के लिए इतने पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें