Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, इस दिन बारिश का अनुमान

न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य

शिमला। एक पश्चिमी विक्षोभ 25 जनवरी और दूसरा 27 जनवरी, 2024 को सक्रिय हो सकता है। इसके चलते 25 जनवरी को हिमाचल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ सकता है। 26 और 27 को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

हरिपुर में भगवान श्री राम का 800 साल पुराना मंदिर, लड़ रहा अस्तित्व की जंग-यादों में न रह जाए

 

28 जनवरी को पूरे हिमाचल में एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की अपडेट के अनुसार 23 जनवरी को मंडी, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (धौलाकुआं और पांवटा साहिब) व सोलन (बद्दी और नालागढ़) जिलों में सुबह के समय अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

अयोध्या : 500 वर्ष का इंतजार खत्म, भव्य मंदिर में विराजे रामलला 

 

ऊना और कांगड़ा शीतलहर की चपेट में है। तापमान की बात करें तो न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य हैं। सोमवार को कुकमसेरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान -10.9 और रविवार को भुंतर का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

 

देहरा : 33 केवी और 11 केवी फीडर में इस दिन बंद रहेगी बिजली- पढ़ें खबर 

अयोध्या : 500 वर्ष का इंतजार खत्म, भव्य मंदिर में विराजे रामलला 

हरिपुर में भगवान श्री राम का 800 साल पुराना मंदिर, लड़ रहा अस्तित्व की जंग-यादों में न रह जाए

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

ऊना : स्कूलों का समय बदला, नहीं होगी प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी 

टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा होगी शुरू, पठानकोट-चिंतपूर्णी होगी बहाल

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, हिमाचल में कब से बिगड़ सकता है मौसम, जानें

एक नवंबर से बारिश और बर्फबारी की है संभावना
शिमला। हिमाचल में अभी मौसम साफ बना हुआ है। पर एक नवंबर की रात को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके चलते दो नवंबर को मौसम बिगड़ सकता है। दो नवंबर को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर अन्य जगहों पर छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।
हिमाचल में राहत की सांस, पड़ोसी राज्यों की तुलना में वायु प्रदूषण का स्तर बेहतर
3 नवंबर को पूरे हिमाचल में छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 4 नवंबर से फिर मौसम साफ रहने की संभावना है।
अक्टूबर माह में बारिश की बात करें तो बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, ऊना में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की है। वही, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल स्पीति, सिरमौर में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।  हिमाचल में अभी न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य हैं।

कुल्लू दशहरा में रंगे हाथ धरा जेब कतरा, मोबाइल, नगदी, पर्स बरामद 

Video :किन्नौर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे पांच पर फिर थमे वाहनों के पहिए

कांगड़ा जिला में इन सामान्य और ई -बस रूट के लिए मिलेंगे परमिट-जानें डिटेल

Video :किन्नौर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे पांच पर फिर थमे वाहनों के पहिए

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

Breaking: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार-पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

अगले तीन से चार दिन साफ रहेगा मौसम

शिमला। हिमाचल में लोगों को बारिश और बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार है। हिमाचल में अगर मौसम की बात करें तो अगले तीन से चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। 26 के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जोकि 28 और 29 के आसपास ज्यादा सक्रिय हो सकता है। ऐसे में हिमाचल के कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। शिमला, मंडी कुल्लू, चंबा, कांगड़ा के अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो न्यू ईयर पर पर्यटकों को बर्फ का दीदार हो सकता है।

हिमाचल: 1 अप्रैल के बाद सृजित व अपग्रेड स्वास्थ्य संस्थान भी डि-नोटिफाई

 

हिमाचल में क्रिसमस पर बर्फबारी की संभावना कम है। हालांकि लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू व मंडी व शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में 25 रात या 26 को हल्की बर्फबारी हो सकती है। राजधानी शिमला बर्फबारी की संभावना न के बराबर है। शिमला में क्रिसमस पर बादल आ सकते हैं। हिमाचल में तापमान काफी कम चल रहे हैं।  प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से कम चल रहे हैं, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। बिलासपुर, मंडी, ऊना, हमीरपुर और सोलन के नीचले क्षेत्रों में धुंध परेशान कर सकती है। बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर में शीतलहर देखने को मिल सकती है।

सुक्खू सरकार का एक और बड़ा एक्शन, न्यू बिजली बोर्ड डिवीजन डी-नोटिफाई

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने की संभावना है, लेकिन दिसंबर माह के आखिरी दिनों में कई हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है। 28 दिसम्बर से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे नए साल पर प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश में तापमान सामान्य से कम चल रहे हैं, जिससे ठंड काफी बढ़ गई हैं। प्रदेश के निचले जिलों में इस दौरान मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना में धुंध छाई रहेगी, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

ओपीएस बहाली को लेकर सीएम सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात- पढ़ें खबर

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें