शिमला। हिमाचल सरकार ने 31 जनवरी (बुधवार) को 6 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। IPS साक्षी वर्मा एसपी मंडी होंगी वहीं सृष्टि पांडे एसपी किन्नौर होंगी। कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन एसपी कुल्लू होंगे। इनके अलावा किनको कहां भेजा गया पढ़ें विस्तार से …
रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिला में दर्दनाक हादसा हुआ है। बोलेरो कैंपर गांड़ी के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा रिकांगपिओ से शिरड़ी संपर्क मार्ग पर शुदारंग से करीब छह किलोमीटर आगे सांगल की तरफ हुआ है। बुधवार दोपहर को हुआ बताया जा रहा है।
बता दें कि चालक सहित पांच लोग नई बोलेरो कैंपर गाड़ी में बुधवार दोपहर सांगला की तरफ जा रहे थे। शुदारंग के करीब 6 किलोमीटर आगे चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गाड़ी के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। मामले की सूचना पुलिस स्टेशन रिकांगपिओ को दी हई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से चालक सहित पांच लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। हिमाचल के जिला किन्नौर की रिकांगपिओ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।
रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिला में नाथपा प्वाइंट पर नेशनल हाईवे 5 नवंबर 2023 यानी आज तीन घंटे बंद रहेगा। एनएच 05 पर नाथपा प्वाइंट पर चौड़ीकरण के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सड़क बंद रहेगी।
बता दें कि लैंडस्लाइड के चलते नाथपा के पास नेशनल हाईवे बंद हो गया था। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया था और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई थी। आज मरम्मत आदि कार्य के चलते तीन घंटे सड़क बंद रहेगी।
रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिला में लैंडस्लाइड होने से नेशनल हाईवे-5 बंद हो गया है। लैंडस्लाइड नाथपा के पास हुआ है।
लैंडस्लाइड के बाद नेशनल हाईवे-5 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लैंडस्लाइड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पहाड़ी से कैसे मलबा गिर रहा है।
इससे पहले निगुलसरी के पास भी भारी लैंडस्लाइड होने से नेशनल हाईवे बंद रहा था। हाईटेक मशीनें मंगवाकर मार्ग बहाल किया था। अब नाथपा के पास मार्ग बंद हो गया है।
मार्ग बंद होने से किन्नौर का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब का सीजन जोरों पर है। ऐसे में बागवानों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। नेशनल हाईवे को बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
कुल्लू।हिमाचल के कुल्लू जिला में भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 आंकी गई है। यह सोमवार सुबह 3 बजकर 07 मिनट पर रिकॉर्ड किया गया है। केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था।
इस माह अक्टूबर अब तक 4 बार धरती डोल चुकी है। कुल्लू, किन्नौर, शिमला में भूकंप रिकॉर्ड किए हैं।
5 अक्टूबर 2023 को शिमला और किन्नौर में भूकंप आया था, लेकिन समय लगभग आसपास था। किन्नौर में शाम 4 बजकर 35 मिनट पर 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके तीन मिनट बाद शिमला में 4 बजकर 38 मिनट पर 2.8 तीव्रता का ही भूकंप रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद 7 अक्टूबर फिर किन्नौर जिला में भूकंप रिकॉर्ड किया गया। भूकंप रात 8 बजकर 46 मिनट पर आया। तीव्रता 2.8 थी। लेकिन, इस माह 9 अक्टूबर तक आए भूकंप में एक बात कॉमन है कि सबकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 की आंकी गई है।
भूकंप आने पर क्या करें
अगर भूकंप के वक्त आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं। घर में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढकें। भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें। अगर रात में भूकंप (Earthquake) आया है और आप बिस्तर पर लेटे हैं तो लेटे रहें, तकिए से सिर ढक लें।’ घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।
अगर आप भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दब जाएं तो किसी रुमाल या कपड़े से मुंह को ढक लें। मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को बजाते रहें, ताकि बचाव दल आपको तलाश सके। अगर आपके पास कुछ उपाय न हो तो चिल्लाते रहें और हिम्मत ना हारें। भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों और भूकंप के खंभों से दूर रहें।
भूकंप आने पर क्या ना करें
अगर आप गाड़ी चला रहे हो तो उसे रोक लें और गाड़ी से बाहर ना निकलें। किसी पुल या फ्लाईओवर पर गाड़ी खड़ी न करें। क्योंकि इससे आप खतरे में पड़ सकते हैं। अगर आप घर में हैं तो बाहर ना निकलें। अगर आप भूकंप (Earthquake) के वक्त मलबे में दब जाएं तो माचिस बिल्कुल ना जलाएं।
इससे गैस लीक होने की वजह से आग लगने का खतरा हो सकता है। घर में हैं तो चले नहीं। सही जगह ढूंढें और बैठ जाएं। घर के किसी कोने में चले जाएं, कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें।
भूकंप के वक्त लिफ्ट के इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। साथ ही कमजोर सीढ़ियों का इस्तेमाल भी न करें। क्योंकि लिफ्ट और सीढ़ियां दोनों ही टूट सकती हैं।
अगर मलबे में दब जाएं तो ज्यादा हिले नहीं और धूल ना उड़ाएं। आपके आप-पास जो चीज मौजूद हो उसी से अपनी मौजूदगी जताएं। भूकंप के दौरान आप पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।
भूकंप की स्थिति के लिए पहले से तैयारी कैसे करें
आपको एक इमरजेंसी किट बनाकर रखनी चाहिए, जिसमें आपके जरूरी दस्तावेज, खाना, पानी और फर्स्ट एड की चीजें हों। घर के सामान को सुरक्षित रखने की कोशिश करें और छत या किसी दीवार के गिरने की स्थिति में जरूरी सामान को बचाने के उपाय करें। अपने परिवार के लिए एक इमरजेंसी प्लान तैयार करें। क्योंकि ऐसा करना आपके लिए बेहतर होगा।
रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिला में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने बताया कि जिला किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 150 पद निकाले गए हैं, जिसमें वेतन 16500 से 19000 रुपए प्रतिमाह होगा।
इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से संबंधित योग्यता रखते हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 09 अक्टूबर 2023 को उप रोजगार पूह, 10 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ, 11 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय निचार प्रातः 11:30 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 85580-62252 पर संपर्क कर सकते हैं।
रिकांगपिओ। किन्नौर जिला में निगुलसरी के बाद अब चौरा टनल के पास लैंडस्लाइड हुआ है। शनिवार सुबह भारी भरकम पत्थरों के गिरने से नेशनल हाईवे पांच (NH-05) फिर से पूरी तरह बंद हो गया था।
हालांकि, तुरंत प्रशासन मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचा और मार्ग बहाली का काम शुरू किया। फिलहाल पत्थरों के किनारे कर नेशनल हाईवे पांच (NH-05) हल्के वाहनों के लिए अस्थायी रूप से बहाल कर दिया गया है। मार्ग से पत्थर हटाने का काम अभी भी जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह आठ बजे अचानक भारी भूस्खलन और पत्थरों के गिरने से नेशनल हाईवे बंद हो गया। नेशनल हाईवे पांच बंद होने से किन्नौर का संपर्क शिमला जिले से पूरी तरह से कट गया।
वहीं, नेशनल हाईवे (NH-05) बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किन्नौर जिला में बार-बार नेशनल हाईवे पांच बंद होने से इस बार सेब सीजन में बागवानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रिकांगपिओ। किन्नौर जिला के निगुलसरी के पास लैंडस्लाइड के कारण नेशनल हाईवे पांच एक बार फिर से बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से लैंडस्लाइड होने के चलते मार्ग अवरुद्ध हुआ है।
इसके कारण दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है। निगुलसरी के पास नेशनल हाईवे पांच अवरुद्ध होने से जिले के बागवान परेशान हैं।
गौर हो कि इन दिनों किन्नौर में सेब सीजन जोरों पर हैं लेकिन बार-बार हाईवे बंद होने से बागवानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। पिछले दिनों निगुलसरी के पास भारी भूस्खलन होने से अवरुद्ध हाईवे 10 दिन बाद बहाल हो पाया था।
एक बार फिर से भूस्खलन होने से जिले के लोगों को परेशान होने पड़ रहा है। एक्सईन नेशनल हाईवे केएल सुमन ने बताया सुबह के समय भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो गया है। बहाली कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द एनएच को बहाल कर दिया जाएगा।
काजा/रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के दो जनजातीय जिलों के युवाओं के लिए रोजगार का बढ़िया मौका है। जिला लाहौल-स्पीति व किन्नौर के पुरुष तथा महिला आवेदकों के लिए ITBP कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)-2022 ग्रुप-सी पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
(ITBP) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, गृह मंत्रालय व भारत सरकार द्वारा जिला लाहौल-स्पीति तथा किन्नौर के पुरुष तथा महिला आवेदकों की भर्ती कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)-2022 ग्रुप-सी के 43 पदों को भरने के लिए ओपन रैली सिस्टम के माध्यम से की जानी है।
यह भर्ती लाहौल-स्पीति के पुरुष तथा महिला आवेदकों के लिए 5 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक द्वितीय वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बबेली जिला कुल्लू में होनी है।
किन्नौर के पुरुष तथा महिला आवेदकों के लिए 5 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक 17वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस रिकांगपिओ जिला किन्नौर में होनी है। चयनित उम्मीदवारों को भारत में और यहां तक कि विदेशों में कहीं भी तैनात किया जा सकता है।
भर्ती के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से दसवीं पास होना चाहिए। आवेदक की आयु 01.08.2023 को 18 से 23 वर्ष के मध्य हो, अनुसूचित जाति, ओबीसी तथा भूतपूर्व सैनिकों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
सामान्य, ओबीसी तथा अनुसूचित जाति श्रेणी के पुरुष आवेदकों की लंबाई 165 सेंटीमीटर, छाती बिना फुलाए 78 सेंटीमीटर तथा फुलाकर 83 सेंटीमीटर हो तथा महिला आवेदकों की लंबाई-155 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
वेतनमान पे लेवल-3 ( 21700-69100 रुपए), महंगाई भत्ता, राशन का खर्चा, धुलाई भत्ता इत्यादि दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।
रिकांगपिओ।भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के गांव छितकुल को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव-2023 के लिए सम्मानित किया है। एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने जिला पर्यटन विभाग की ओर से नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इस पुरस्कार को पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट से प्राप्त किया। जिला किन्नौर का छितकुल गांव हिमाचल प्रदेश का एक मात्र गांव है, जिसे यह सम्मान दिया गया।
बता दें कि पर्यटन मंत्रालय की हालिया पहल ट्रैवल फॉर लाइफ भारत सरकार की टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन ने वैश्विक एकता और सहयोग बनाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया और सम्मेलन में हुए विचार-विमर्श ने स्थायी भविष्य के लिए राष्ट्रों की सामूहिक आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित किया है।
एसडीएम ने प्रत्येक सैलानी, प्रत्येक व्यवसाय और हर एक नागरिक से इस कार्यक्रम को अपनाने और जिम्मेदारी से यात्रा करने, हमारे पर्यावरण का सम्मान करने और हमारी दुनिया को इतना खूबसूरत बनाने वाली विविध संस्कृतियों को समझने और सराहने का संकल्प लेने का आग्रह किया।