Categories
Top News SPORTS NEWS Himachal Latest KHAS KHABAR

राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप : पुरुष वर्ग में यूटी लद्दाख, महिला वर्ग में ITBP विनर

काजा। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, आइस हॉकी ऑफ लाहौल-स्पीति एवं स्पीति प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान से 19 जनवरी से 24 जनवरी तक महिला वर्ग की 11वीं एवं पुरुष वर्ग की 13वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2024 का समापन बुधवार को आइस हॉकी रिंक में हुआ।

हिमाचल वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- पढ़ें खबर 

 

समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि जिलाधीश तोरूल एस रवीश ने शिरकत की। इसके साथ ही आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी, सीओ आईटीबीपी बसंत कुमार नोगल, अध्यक्ष आईस हॉकी एसोसियेशन हिप्र अभय डोगरा और तहसीलदार डॉ कंचन ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।

मुख्यातिथि को एडीसी राहुल जैन ने सम्मानित किया। इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने सम्मानित किया। आइस हॉकी एसोसिएशन इंडिया, हिप्र और लाहौल-स्पीति ने भी मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों को सम्मानित किया।

Breaking : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की डेट फाइनल, 14 फरवरी से होगा

 

समापन समारोह में एडीसी राहुल जैन स्वागत भाषण में प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी रखी और मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों को विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि फरवरी माह में स्पीति में स्पीति कप का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्पीति की टीमें ही हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि जिलाधीश तोरूल एस रवीश ने कहा कि स्पीति के लिए गौरव की बात है कि यहां पर निरंतर आईस हॉकी की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं।

नगरोटा बगवां : मुकेरियां से हेरोइन खरीद लाया था पठियार का युवक, दबोचा

 

यहां पर आधारभूत ढांचा तैयार हो रहा है। हम किन्नौर में भी प्रयास करेंगे कि आगामी कुछ समय में आइस हॉकी विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगित में हिस्सा लेने वाली 11 टीमों के खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामानाएं हैं।

इसके अलावा जो टीम विजेता है उनका खेल काबिले तारीफ था। वहीं जो टीमें जीत नहीं पाई है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है बल्कि भविष्य के लिए अभी से अभ्यास करने की आवश्यकता है।

खेलों में हार जीत चली रहती है। पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मैच काफी रोमांचक रहे है। उन्होंने स्पीति प्रशासन और आइस हॉकी एसोसिएशन इंडिया, हिप्र और लाहौल-स्पीति को भी सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

गोहर जुड़वा बच्चियां मामला : दूध के सैंपल फोरेंसिक जांच को भेजे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

 

लाहौल-स्पीति के विधायक प्रदेश से बाहर प्रवास पर होने के कारण कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाए। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में हिप्र की टीम ने कांस्य पदक जीता है।

इस टीम के लिए 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के पेश करने वाले प्रतिभागियों को दस दस हजार रुपए दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दूसरी बार यहां पर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने का अवसर मिला है। यहां पर आधारभूत ढांचे को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।

यहां पर आने वाले सभी खिलाड़ियों को होम स्टे में बेहतर सुविधाएं दी गई। स्पीति के पर्यटन के लिए आइस हॉकी वरदान साबित हो रहा है।

हिमाचल : कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर में सुबह और शाम गिर रहा तापमान, जानें मौसम अपडेट

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र सिंह जींदी ने कहा कि आईस हॉकी अभी देश में उतना विख्यात खेल नहीं बन पाया है, लेकिन साल दर साल इसकी टीमों में इजाफा हो रहा है। इस बार 11 टीमों ने हिस्सा लिया है।

स्पीति प्रशासन और स्थानीय एसोसिएशन ने काफी अच्छी सुविधाएं यहां मुहैया करवाई है। इस कार्यक्रम में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, टीएसी सदस्य वीर भगत सिंह, आईस हॉकी एसोसिएशन लाहौल-स्पीति के पदाधिकारी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

हिमाचल में एक लाख 10 हजार से अधिक महिला चालक, पढ़ें खबर
इन्हें किया गया सम्मानित

पुरुष वर्ग में फाइनल मैच यूटी लद्दाख और आईटीबीपी के मध्य खेला गया जिसमें यूटी लद्दाख ने जीत हासिल की। यूटी लद्दाख ने चार गोल और आईटीबीपी की टीम ने एक गोल किया।

वहीं, महिला वर्ग में फाइनल मैच यूटी लद्दाख और आईटीबीपी के मध्य खेला गया जिसमें आईटीबीपी की टीम ने जीत हासिल की है। आईटीबीपी की टीम ने तीन गोल और यूटी लद्दाख ने 2 गोल किए।

कांगड़ा : न्यायिक हिरासत से बाहर आने के बाद भी नहीं सुधरा- हेरोइन सहित धरा

 

महिला वर्ग में गोल्ड मेडल आईटीबीपी की टीम को, सिल्वर मेडल यूटी लद्दाख की टीम को और ब्रॉन्ज मेडल हिमाचल प्रदेश की टीम को दिया गया।

वहीं, पुरुष वर्ग में गोल्ड मेडल यूटी लद्दाख और सिल्वर मेडल आईटीबीपी की टीम को दिया गया। जबकि ब्रॉन्ज मेडल आर्मी टीम को दिया गया।

कोच अमित बेलबाल को एसडीएम ने सम्मानित किया। वहीं, डीपीई सोनम, छेरिंग, केसंग, नवांग, छेरिंग आंगदुई, छुल्डिम, नोरबू, केसंग पदमा, छेरिंग दोरजे, सन्नी और नोरसंग को संजीवन ने सम्मानित किया। इसके अलावा रिंक मेनटेंस टीम के सदस्यों को कुंगा ने सम्मानित किया।

स्वीप के तहत कार्यक्रम आयोजित

प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्वीप की गतिविधि भी करवाई गई। खिलाड़ियों के माध्यम से संदेश दिया गया कि मतदान करने के लिए अधिक से अधिक मतदाता मतदान के दिन अवश्य जाए।

रावमापा काजा की छात्राओं ने रैली निकाल कर नारे लगाते हुए मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया।

ऊना निजी बस यूनियन चुनाव की तिथि तय, ऑपरेटर्स की बैठक में प्रस्ताव पारित 

 

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

मंडी : CRPF जवान शौकत अली हुए सुपुर्द-ए-खाक, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

शिमला : नाना पाटेकर, राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मुलाकात की

मंडी : गड्ढे में गया टायर, बैलेंस बिगड़ा और पलटी बस, 25 यात्रियों की अटकी सांसें

शिमला : किसान-बागवान 26 को नारकंडा से सचिवालय तक निकालेंगे वाहन रैली 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश परमार पंचतत्व में विलीन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

नादौन की जलाड़ी पंचायत के जजौली में हुआ अंतिम संस्कार

हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला के आइटीबीपी जवान दीपेश परमार पंचतत्व में विलीन हो गए। नादौन उपमंडल की जलाड़ी पंचायत के जजौली गांव में दीपेश परमार का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सैकड़ों लोगों ने जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। दीपेश की पार्थिव देह को उनके छोटे भाई आदर्श परमार ने मुखाग्नि दी।

मंगलवार देर शाम को दीपेश की पार्थिव देह सेना की एक टुकड़ी ने उनके पैतृक गांव पहुंचाई था। पार्थिव देह पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। डेढ़ महीने पहले ही दीपेश की शादी हुई थी।

हिमाचल : अस्पतालों में नहीं हुए पैथोलॉजी टेस्ट व एक्सरे, दिनभर परेशान रहे मरीज

दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग अभी उतरा ही था कि उसका सुहाग उजड़ गया। दीपेश की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां भी बेटे की पार्थिव देह को देख बिलख-बिलख कर रोने लगी।

दीपेश परमार तीन साल पहले आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। दीपेश के पिता भी पूर्व सैनिक हैं। दीपेश अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे और  7 जनवरी को ड्यूटी के दौरान दीपेश एक वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में ही उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया।

हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जोनल अस्पताल तेजू में ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान ही दीपेश की मौत हो गई।

मां-बाप ने बड़े अरमानों से अपने फौजी बेटे की धूमधाम से 22 नवंबर, 2023 को शादी की थी। शादी के बाद करीब एक माह तक दीपेश घर पर रहे, लेकिन 29 दिसंबर को छुट्टी खत्म होने के बाद ही ड्यूटी पर अरुणाचल प्रदेश लौटे थे। घर से ड्यूटी पर लौटने के 8 ही दिन बाद दीपेश परमार की मौत की खबर मिली।

हिमाचल में नए विभाग बनाकर मंत्रियों को सौंपने की तैयारी, मुख्यमंत्री सुक्खू का खुलासा

दीपेश के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री सहित अन्य नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने पीड़ित परिवार के घर जा कर दीपेश के परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ है।

कांगड़ा के BSF ASI प्रवीण सिंह की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला पुरस्कार

 

हिमाचल में खाकी दागदार : 20 हजार रिश्वत लेते धरा पुलिस अधिकारी-निलंबित

UGC Net December 2023 रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, कल नहीं होगा घोषित

हिमाचल : तीन मंत्रियों से लेकर राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा को सौंपे विभाग

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश की सड़क हादसे में गई जान- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स
Himachal : लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Hamirpur State News

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश की सड़क हादसे में गई जान- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जताया शोक

हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला के आईटीबीपी जवान की अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में जान चली गई है। जवान की 22 नवंबर को शादी हुई थी और 29 दिसंबर को ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटा था। पर भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। हाथों की मेहंदी उतरने से पहले ही जवान वीरगति को प्राप्त हो गया।

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स

बता दें कि नादौन विधानसभा क्षेत्र की जलाड़ी पंचायत के गांव जजोली के दीपेश परमार पुत्र सुरजीत कुमार तीन साल पहले आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी। शादी के लिए दीपेश नवंबर माह में छुट्टी पर आया था। 22 नवंबर को दीपेश परमार की शादी थी। शादी के बाद 29 दिसंबर को ड्यूटी पर लौटा और ड्यूटी ज्वाइन कर फिर देश सेवा में जुट गया।

वायु सेना अग्निवीर भर्ती, वोकेशनल कोर्स करने वाले युवा भी होंगे पात्र-जानें डिटेल 

7 जनवरी के दिन दीपेश परमार के परमार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। ड्यूटी के दौरान दीपेश एक वाहन की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया। दीपेश परमार को सेना अस्पताल से जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोनल अस्पताल तेजू रेफर कर दिया। पर उपचार के दौरान दीपेश की मृत्यु हो गई।

हिमाचल : क्या बरसात में ही कोटा खत्म, सर्दी में अब तक 100 फीसदी कम बारिश 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने आईटीबीपी में तैनात जिला हमीरपुर के जजोली गांव के वीर सपूत दीपेश परमार के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को प्रदेश के इस वीर सपूत पर गर्व है।

दीपेश परमार की वीरता एवं शौर्य गाथा युगों-युगों तक सभी को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिरशांति और अत्यंत दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को हौसला प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

हिमाचल : पर्यटन होटलों व विश्राम गृहों को लेकर बड़ी अपडेट-मुख्यमंत्री के निर्देश

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें

हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी
सोलन : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 11250 से लेकर 45 हजार तक सैलरी

नूरपुर : चिट्टा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, हिमाचल में पहली बार हुआ ऐसा-पढ़ें खबर
हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR के 274 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू कल से शुरू
हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Jobs/Career

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

शिमला। हिमाचल में 10वीं पास युवक व युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। कांस्टेबल (जीडी) बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एसएसएफ और राइफलमैन जीडी असम राइफल्स के 26146 पदों पर भर्ती होगी।

इसके लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल (जीडी) सेंट्रल आर्म्ड फोर्स, एसएसएफ, राइफलमैन (जीडी) असम राइफल्स परीक्षा-2024 को लेकर नोटिस जारी कर दिया है।

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू- करें आवेदन

 

इसके लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन https://SSC.nic.in पर कर सकते हैं। आवेदन में शुद्धि के लिए 4 से 6 जनवरी 2024 तक समय मिलेगा। आवेदन शुल्क 100 रुपए लगेगा। महिला, एससी, एसटी और एक्स सर्विसमेन के लिए आवेदन शुल्क में छूट होगी।

हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र
ये रहेगी लंबाई

भर्ती के लिए पुरुषों की लंबाई 170 सेंटीमीटर और महिलाओं की 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए। कुछ वर्ग के अभ्यर्थियों को छूट भी रहेगी। इसमें ST पुरुष के लिए 162.5 और महिला के लिए 150.0 लंबाई रहेगी।

हिमाचल डोगरा के लिए पुरुष की लंबाई 165.0 और महिला की 155.0 रहेगी। बिना फुलाए छाती 80 सेंटीमीटर और फुलाकर 5 सेंटीमीटर अधिक होनी चाहिए। इसमें भी ST के लिए छाती बिना फुलाए 76 और डोगरा के लिए 78 होनी चाहिए। महिला अभ्यर्थियों की छाती का माप नहीं लिया जाएगा।

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन
160 नंबर का होगा सीबीटी

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में 80 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न दो नंबर का होगा। पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। पेपर एक घंटे का होगा। इसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग, सामान ज्ञान, एलीमेंट्री मेथ और अंग्रेजी/हिंदी के प्रश्न होंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 26146 पदों पर भर्ती होगी। इसमें पुरुषों के लिए 23347 पद हैं। इसमें 9626 अनारक्षित हैं। एससी के लिए 3334, एसटी के लिए 2354, ओबीसी के लिए 4776 और ईडब्ल्यूएस के लिए 3257 पद आरक्षित हैं।

महिलाओं के लिए 2799 पद हैं। इसमें 1183 अनारक्षित हैं। एससी के लिए 408, एसटी के लिए 248, ओबीसी के लिए 584, ईडब्ल्यूएस के लिए 376 पद हैं। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट फरवरी मार्च 2024 में होना प्रस्तावित है।

हिमाचल में हमीरपुर और शिमला में परीक्षा केंद्र होंगे। शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क और अन्य प्रकार की अधिक जानकारी को एसएससी की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/11/Notice_24112023-2.pdf” title=”Notice_24112023 (2)”]

क्या आपकी हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज … जानें इसके पीछे की वजह

हिमाचल : 80 हजार की शॉल और 50 हजार तक का रूमाल बने आकर्षण
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान, जानें वजह

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB
Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद

हिमाचल में जेल वार्डर के 91 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन
SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

मंडी : अखबार में लपेटकर नहीं बेच सकते तले खाद्य पदार्थ, हो सकती है कार्रवाई
SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest National News Jobs/Career

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

फरवरी और मार्च 2024 में होगी परीक्षा

 

नई दिल्ली। कांस्टेबल (जीडी) बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एसएसएफ और राइफलमैन जीडी असम राइफल्स के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 26146 पदों पर भर्ती होगी। इसमें पुरुषों के लिए 23347 पद हैं। इसमें 9626 अनारक्षित हैं। एससी के लिए 3334, एसटी के लिए 2354, ओबीसी के लिए 4776 और ईडब्ल्यूएस के लिए 3257 पद आरक्षित हैं।

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

 

महिलाओं के लिए 2799 पद हैं। इसमें 1183 अनारक्षित हैं। एससी के लिए 408, एसटी के लिए 248, ओबीसी के लिए 584, ईडब्ल्यूएस के लिए 376 पद हैं।

कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल (जीडी) सेंट्रल आर्म्ड फोर्स, एसएसएफ, राइफलमैन (जीडी) असम राइफल्स परीक्षा-2024 को लेकर नोटिस जारी कर दिया है।

इसके लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन https://SSC.nic.in पर कर सकते हैं। आवेदन में शुद्धि के लिए 4 से 6 जनवरी 2024 तक समय मिलेगा।

हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट फरवरी मार्च 2024 में होना प्रस्तावित है। हिमाचल में हमीरपुर और शिमला में परीक्षा केंद्र होंगे।पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो 18 से 23 वर्ष चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क 100 रुपए लगेगा। महिला, एससी, एसटी और एक्स सर्विसमेन के लिए आवेदन शुल्क में छूट होगी। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में 80 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न दो नंबर का होगा। एक घंटे का पेपर होगा। इसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग, सामान ज्ञान, एलीमेंट्री मेथ और अंग्रेजी/हिंदी के प्रश्न होंगे।

शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क और अन्य प्रकार की अधिक जानकारी को एसएससी की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें। (कांस्टेबल)

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/11/Notice_24112023-2.pdf” title=”Notice_24112023 (2)”]

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

 

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान, जानें वजह

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB

हिमाचल में जेल वार्डर के 91 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन
SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

हिमाचल : बदलने वाले हैं मौसम के मिजाज, 26 नवंबर से बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल : स्कूलों में कैसी होगी छात्रों की वर्दी, PTA की सहमति से प्रधानाचार्य करेंगे तय

मंडी : अखबार में लपेटकर नहीं बेच सकते तले खाद्य पदार्थ, हो सकती है कार्रवाई

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

हिमाचल में माइनिंग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Kinnaur Lahoul Spiti State News

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

5 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक होगी ओपन रैली

काजा/रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के दो जनजातीय जिलों के युवाओं के लिए रोजगार का बढ़िया मौका है। जिला लाहौल-स्पीति व किन्नौर के पुरुष तथा महिला आवेदकों के लिए ITBP कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)-2022 ग्रुप-सी पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

आपदा प्रभावित हिमाचल के लिए 3500 करोड़ रुपए के विशेष राहत पैकेज की घोषणा

(ITBP) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, गृह मंत्रालय व भारत सरकार द्वारा जिला लाहौल-स्पीति तथा किन्नौर के पुरुष तथा महिला आवेदकों की भर्ती कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)-2022 ग्रुप-सी के 43 पदों को भरने के लिए ओपन रैली सिस्टम के माध्यम से की जानी है।

यह भर्ती लाहौल-स्पीति के पुरुष तथा महिला आवेदकों के लिए 5 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक द्वितीय वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बबेली जिला कुल्लू में होनी है।

Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी

किन्नौर के पुरुष तथा महिला आवेदकों के लिए 5 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक 17वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस रिकांगपिओ जिला किन्नौर में होनी है। चयनित उम्मीदवारों को भारत में और यहां तक कि विदेशों में कहीं भी तैनात किया जा सकता है।

भर्ती के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से दसवीं पास होना चाहिए। आवेदक की आयु 01.08.2023 को 18 से 23 वर्ष के मध्य हो, अनुसूचित जाति, ओबीसी तथा भूतपूर्व सैनिकों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

UGC NET December 2023 : NTA ने जारी किया शेड्यूल, करें ऑनलाइन आवेदन

सामान्य, ओबीसी तथा अनुसूचित जाति श्रेणी के पुरुष आवेदकों की लंबाई 165 सेंटीमीटर, छाती बिना फुलाए 78 सेंटीमीटर तथा फुलाकर 83 सेंटीमीटर हो तथा महिला आवेदकों की लंबाई-155 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

वेतनमान पे लेवल-3 ( 21700-69100 रुपए), महंगाई भत्ता, राशन का खर्चा, धुलाई भत्ता इत्यादि दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/09/itbp_compressed.pdf”]

नूरपुर में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद-3 गिरफ्तार

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

सोलन : प्रतियोगिता में भाग लेने आए महाराष्ट्र के बैडमिंटन खिलाड़ी को पड़ा दिल का दौरा

 

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

 

हिमाचल में हिमपात का दौर शुरू : स्पीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों के चेहरे खिले

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल : धर्मशाला के डॉ मलकीयत सिंह को NSS अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया प्रदान

पितृपक्ष 2023 शुरू : श्राद्ध के दौरान ध्यान रखें कुछ बातें, क्या करें-क्या न करें जानें

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल : अपनी जमीन पर लगाएं सौर ऊर्जा परियोजना, सरकार खरीदेगी बिजली
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News KHAS KHABAR Jobs/Career

UPSC: बीएसएफ, CRPF, सीआईएसएफ, ITBP व एसएसबी में इन पदों पर भर्ती

16 मई तक किए जा सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बीएसएफ (BSF), सीआरपीएफ (CRPF), सीआईएसएफ (CISF), आईटीबीपी (ITBP) और एसएसबी (SSB) असिस्टेंट कमाडेंट (ग्रुप A) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कुल 322 पदों पर भर्ती होनी है। बीएसएफ में 86, सीआरपीएफ में 55, सीआईएसएफ में 91, आईटीबीपी में 60 और एसएसबी में 30 पद भरे जाने हैं।

29 अप्रैल 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 मई से पहलेआवेदन कर लें। आवेदन www.upsconline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

हमीरपुर : रेत और बजरी के साथ पड़ी थी बोरी, नवजात का शव देख उड़े लोगों के होश

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) पदों को भरने के लिए 6 अगस्त को लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होगी। हिमाचल में शिमला, मंडी, धर्मशाला में परीक्षा केंद्र होगा। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।

कांगड़ा में तेज रफ्तारी का कहर, बाइक की टक्कर से पुलिस जवान ने तोड़ा दम

 

उम्र 01 अगस्त 2023 को कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक ही होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को लिए सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट होगी।

हिमाचल में एक नहीं दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि का भी अनुमान 

 

उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। एससी/एसटी/ महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद भुगतान किया जा सकता है। इसकेअलावा किसी डेबिट/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई से भी फीस दी जा सकती है। नेट बैंकिंग से भी फीस भरी जा सकेगी। अधिक जानकारी के लिए UPSC की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

UPSC की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक…. 

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में चालक के पद को ड्राइविंग टेस्ट की तिथि घोषित

हिमाचल में D.El.Ed CET का शेड्यूल जारी-10 जून को होगी परीक्षा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें