दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप, बागवान परेशान
रिकांगपिओ। किन्नौर जिला के निगुलसरी के पास लैंडस्लाइड के कारण नेशनल हाईवे पांच एक बार फिर से बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से लैंडस्लाइड होने के चलते मार्ग अवरुद्ध हुआ है।
इसके कारण दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है। निगुलसरी के पास नेशनल हाईवे पांच अवरुद्ध होने से जिले के बागवान परेशान हैं।
HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री
गौर हो कि इन दिनों किन्नौर में सेब सीजन जोरों पर हैं लेकिन बार-बार हाईवे बंद होने से बागवानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। पिछले दिनों निगुलसरी के पास भारी भूस्खलन होने से अवरुद्ध हाईवे 10 दिन बाद बहाल हो पाया था।
HPPSC : वेटरनरी ऑफिसर के 56 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल एडवरटाइजमेंट जारी
एक बार फिर से भूस्खलन होने से जिले के लोगों को परेशान होने पड़ रहा है। एक्सईन नेशनल हाईवे केएल सुमन ने बताया सुबह के समय भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो गया है। बहाली कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द एनएच को बहाल कर दिया जाएगा।