Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

फोरलेन की जद में आए कंडवाल स्कूल भवन निर्माण को एक करोड़

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद की घोषणा

ऋषि महाजन/नूरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाल के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ की राशि प्रदान करने की घोषणा की है। हिमाचल के कांगड़ा जिला के उपमंडल नूरपुर की पंचायत कंडवाल के प्रतिनिधियों और स्कूल स्टाफ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की।

हिमाचल में भारी बर्फबारी को लेकर अलर्ट, 22 से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

यह मुलाकात नूरपुर रेस्ट हाउस में पूर्व विधायक अजय महाजन के नेतृत्व में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्कूल भवन के फोरलेन की चपेट में आने और निर्माण कार्य के चलते आ रही मुश्किलों के बारे अवगत करवाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए भवन निर्माण के लिए एक करोड़ की राशि तुरंत प्रभाव से प्रदान करने की घोषणा की।

जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल, हिमाचल भाजपा में खुशी- दी बधाई 

बता दें कि पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन योजना के चलते उक्त स्कूल का भवन चपेट में आ गया है। भवन के बिल्कुल साथ फोरलेन निर्माण कार्य के चलते हर समय वातावरण विपरीत बना रहता है। हालांकि स्कूल को अन्य जगह स्थानांतरित करने के लिए 15 कनाल भूमि का भी चयन हो चुका है लेकिन वर्तमान भवन का मुआवजा न मिलने के कारण स्कूल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था।

मंगलवार को स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने इस बारे पूर्व विधायक अजय महाजन से संपर्क किया और सारी स्थिति बताई। अजय महाजन ने शिष्टमंडल को मुख्यमंत्री से मिलाया। स्थानीय पंचायत प्रधान नरेंद्र सिंह, उपप्रधान सूचचा सिंह गिल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और पूर्व विधायक अजय महाजन का धन्यवाद किया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest Hamirpur State News

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज- कम होती दिख रही जोल सप्पड़ की दूरी-40 करोड़ जारी

अकादमिक ब्लॉक मार्च तो अस्पताल जून तक तैयार होने लक्ष्य

हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिला हमीरपुर में एक मेडिकल कॉलेज और अत्याधुनिक अस्पताल की स्थापना का सपना अब तेजी से आकार लेने लगा है।

प्रदेश की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभी पुराने क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहे डॉ. राधाकृष्ण मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए गांव जोल सप्पड़ में जारी नए अकादमिक परिसर एवं अस्पताल के निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर करवाने के लिए न केवल विशेष निर्देश जारी किए हैं, बल्कि यहां सभी भवनों के कार्यों को गति प्रदान करने लिए 40 करोड़ रुपये की धनराशि भी तुरंत जारी की है। मुख्यमंत्री के इस कदम से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को जल्द ही नया कैंपस और अस्पताल मिलने की उम्मीदों को बल मिला है।

हिमाचल: दो सड़क हादसों में 2 युवकों की गई जान- दो लोग हुए घायल

नादौन के विधायक के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू कई वर्षों से जिला हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज और अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण के लिए प्रयासरत थे। इसके लिए उन्होंने केंद्र में अपने व्यक्तिगत संपर्कों का भी इस्तेमाल किया और जब हमीरपुर को मेडिकल कालेज मंजूर हुआ तो उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव जोल सप्पड़ में पर्याप्त जमीन उपलब्ध करवाने में भी योगदान दिया।

मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन के हस्तांतरण में आ रही तमाम बाधाओं को दूर करने के लिए भी सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार सक्रिय रहे। 11 दिसंबर 2022 को प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू नियमित रूप से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के नए कैंपस में जारी निर्माण कार्यों की रिपोर्ट ले रहे हैं।

ऊना के शहीद अमरीक सिंह को अंतिम विदाई, पत्नी ने किया नमन-बेटे ने सैल्यूट

इसी कड़ी में उन्होंने निर्माण कार्यों के लिए 40 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए बीते दिनों बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल को भी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। यही कारण है कि हाल ही के दिनों में नए परिसर में विभिन्न भवनों के निर्माण कार्यों को गति मिली है।

अकादमिक ब्लॉक मार्च तक और अस्पताल ब्लॉक जून तैयार करने का लक्ष्य

मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 40 करोड़ रुपये की धनराशि जारी होने से जोल सप्पड़ में निर्माण कार्यों की गति तेज हो गई है। उन्होंने बताया कि अकादमिक ब्लॉक को मार्च के अंत तक और अस्पताल ब्लॉक को जून तक तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि नए परिसर में ओवर हैड ब्रिज और ट्रॉमा सेंटर इत्यादि के निर्माण को भी शामिल किया जा रहा है, जिससे इस प्रोजेक्ट की लागत 384 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

 

प्रधानाचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कॉलेज के अन्य ब्लॉकों जैसे- मातृ-शिशु अस्पताल ब्लॉक, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, मेडिकल विंग और आवासीय ब्लॉक इत्यादि के निर्माण के लिए भी अतिरिक्त जमीन के हस्तांतरण व अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। डॉ. सुमन यादव ने बताया कि कॉलेज प्रशासन हर हफ्ते निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : सीएम सुक्खू ने किया “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान का शुभारंभ

26 जनवरी से पूरे राज्य में होगा शुरू
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला से राज्य स्तरीय “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह और अन्य कांग्रेस के नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तारित रूप है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे राज्य में 26 जनवरी, 2023 से शुरू होगा और दो माह तक गांव और खण्ड स्तर तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत हर गांव में कम से कम एक बैठक सुनिश्चित की जाएगी।
हिमाचल विधानसभा : डिनोटिफाई मुद्दे पर गरमाया सदन, विपक्ष ने उठाई ये मांग
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस अभियान को विस्तृत रूप से प्रचारित करने के लिए आउटडोर विज्ञापन की रणनीति बनाई जाए और इसके प्रचार में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया को भी व्यापक रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाये जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस महीने की 19 तारीख को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के साथ श्रीनगर में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया यह विशाल अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में बहुत मद्दगार साबित हुआ है। इस अवसर पर सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने इस अभियान के दौरान नियोजित कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।  इस अवसर पर विधायक कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल, केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान सहित अन्य विधायक एवं कांग्रेस के नेता भी उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

पीएम मोदी की मां के निधन पर सीएम सुक्खू ने जताया शोक, बोले- दुख की घड़ी में हम साथ

जेपी नड्डा व जयराम ठाकुर ने भी व्यक्त की शोक संवेदना
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री ने भगवान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए और भगवान से श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
ब्लैक फ्राइडे : पीएम मोदी की मां का निधन-भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन आज सुबह अहमदाबाद के अस्पताल में हुआ। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भाजपा के नेताओं ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया है।
बड़ा फैसला: कांगड़ा में 3 हजार मीटर से ऊपर की सभी ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता जी के निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। हीरा बा का संघर्षपूर्ण व सात्विक जीवन सदैव प्रेरणा है जिनके वात्सल्य व सत्यनिष्ठा से देश को यशस्वी नेतृत्व मिला। मां का जाना अपूरणीय क्षति है, इस रिक्तता की पूर्ती असंभव है। सादगी, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी माँ के चरणों में सादर प्रणाम निवेदित करता हूँ।ईश्वर प्रधानमंत्री जी व परिजनों को संबल प्रदान करें और पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
भाजपा के विधायक दल के नेता जयराम ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूज्य माता जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं। संघर्षपूर्ण जीवन जीते हुए पूज्य माता जी ने जो आशीष व संस्कार दिए हैं उसी से आज भारत को कुशल एवं मजबूत नेतृत्व मिला है। ऐसी पूज्य माता जी की पुण्य आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। माँ को खोने की पीड़ा असहनीय है, ईश्वर प्रधानमंत्री जी एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करें।
इस दुःख की घड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि होता है। इस सृष्टि में मां और संतान के बीच स्नेहिल सूत्र से अनमोल कुछ भी नहीं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जब भी नरेंद्र मोदी गुजरात यात्रा पर जाते थे तो वह मां को बिना मिले नहीं आते थे, उनकी यात्रा मां को मिलकर उनका आशीष लिए बिना पूरी नहीं होती थी।
जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक जीवन में आए और जब मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री भी बने तब से उनकी मां उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक कार्यों में अग्रिम भूमिका निभाती थी
हिमाचल : आसमान पर उम्मीद के बादल, आज और कल हल्की बर्फबारी-बारिश की संभावना
प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल प्रधानमंत्री मोदी व समस्त परिवार जनों को संबल प्रदान करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर भाजपा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी गणों, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने शोक व्यक्त किया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

पेपर लीक के हल्ले के बीच CM से मिले JOA IT पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी

भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की उठाई मांग
शिमला। हिमाचल में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 965 पेपर लीक मामले की बीच जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग उठी है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 की परीक्षा हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने 21 मार्च 2021 को आयोजित की थी।
सीएम सुक्खू बोले- पिछले 5 साल में गलत तरीके से हुईं सरकारी भर्तियां
पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया पूरी होने का लंबे समय से इंतजार है। पर किसी न किसी कारण उनका यह इंतजार लंबा होता जा रहा है। अब अगले तीन माह तक भी प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद नहीं है।

एचपीएसएससी हमीरपुर द्वारा 21 मार्च, 2021 को आयोजित जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 की परीक्षा में शामिल हुए युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की और जेओए आईटी-817 की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि भर्ती एजेंसी में युवाओं का विश्वास पैदा हो सके।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सीएम सुक्खू बोले- पिछले 5 साल में गलत तरीके से हुईं सरकारी भर्तियां

भाजपा सरकार में पनपा पेपर लीक माफिया
शिमला। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की महिला कर्मचारी की जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA IT) पोस्ट कोड 965  पेपर लीक में गिरफ्तारी के बाद सुक्खू सरकार ने चयन आयोग सस्पेंड कर दिया है और भर्तियों पर भी रोक लगा दी है।
पेपर लीक मामला : सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान-और होंगे सनसनीखेज खुलासे
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार सत्ता में व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। नौकरियों में पिछले पांच वर्ष में व्याप्त भ्रष्टाचार हुआ है, जिसे जड़ से खत्म करने की कांग्रेस सरकार की प्रतिबद्धता है। पूर्व की भाजपा सरकार में हिमाचल प्रदेश में पेपर लीक माफिया पनपा है और कहीं ना कहीं भाजपा सरकार इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले 5 साल में गलत तरीके से सरकारी भर्तियां हुई हैं और सरकार की संलिप्ता भी इसमें हो सकती है। पुलिस पेपर लीक मामला पूर्व सरकार के समय का एक बड़ा उदाहरण है, जिसको लेकर भी सरकार जांच कर रही है, लेकिन पूर्व की भाजपा सरकार ने इसको लेकर भी गंभीरता नहीं दिखाई।
JOA IT पेपर लीक मामले मामले को लेकर फिलहाल एसआईटी जांच कर रही है। सरकार ने सभी भर्तियों को पोस्टपोन किया है और अगले 60 दिन के बाद फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। क्योंकि आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं, ऐसे में भर्तियों को जारी नहीं रखा जा सकता है।
सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती के लिए मैकेनिज्म तैयार कर रही है, ताकि नौकरियों में पारदर्शिता आए और वर्षों से मेहनत कर रहे लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ कोई धोखा ना हो। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हिमाचल में जीरो टॉलरेंस करप्शन फ्री सरकार देना कांग्रेस का वादा है और इसी दिशा में सरकार आगे भी बढ़ रही है।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

पेपर लीक मामला : सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान-और होंगे सनसनीखेज खुलासे

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कही यह बात
शिमला। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA IT) पोस्ट कोड 965 पेपर लीक मामले में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं। सुक्खू ने बताया कि आरोपियों के पास से लीक हुए तीन पेपर के सेट बरामद हुए हैं। इसमें में एक पेपर जनवरी में होना था और एक की तो अभी तक तिथि भी तय नहीं हुई थी। उससे पहले ही ये पेपर लीक हो गए थे।
हिमाचल पुलिस मुख्यालय पहुंची कांग्रेस, पूर्व मंत्री के खिलाफ मांगी कार्रवाई
सीएम ने बताया कि एक पेपर जेओए आईटी का था जिसका पेपर 25 दिसंबर को था। दूसरा पेपर कम्प्यूटर ऑपरेटर का था जिसकी परीक्षा पहली जनवरी 2023 में होनी थी और तीसरा पेपर जूनियर एडिटर का था, जिसकी तिथि अभी घोषित नहीं हुई थी। आरोपी महिला के घर से 6 लाख 40 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।
मामला सामने आने के तुरंत बाद सरकार ने फैसला किया कि जो भी पेपर HPSSC द्वारा लिए जाने थी या हैं उनको पोस्टपोन किया साथ ही बोर्ड का सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है। सुक्खू ने कहा कि ये धंधा भाजपा की सरकार से शुरू हुआ। कांग्रेस सरकार ने एसआईटी का गठन किया जो मामले की पूरी छानबीन कर रही है।
आगे की परीक्षाओं को लेकर अध्ययन किया जा रहा है कि ये किस तरह आयोजित की जानी हैं। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ये निश्चित करेगी कि आने वाले समय में पारदर्शिता से नियुक्तियां हों। भाजपा सरकार ने अपनी आंखें मूंद रखी थीं। अयोग्य उम्मीदवार चुने जा रहे थे लेकिन इनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। हिमाचल के युवाओं के साथ भाजपा ने धोखा किया।
CBSE: 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट-जानिए
सीएम ने कहा कि अगले 60 दिनों में पूरी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाएगी। जो इसमें सम्मिलित है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले में और जानकारियां एकत्रित की जा रही है और आने वाले समय में और सनसनीखेज खुलासे कि जाएंगे लाएंगे।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों और नेताओं से बैठक कर नीतिगत फैसला लिया गया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लानी है। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास कर चुके हैं वहां भी देखा जाएगा कि ऐसी कोई वारदात तो नहीं हुई है। अगर सब ठीक निकला तो डॉक्यूमेन्टेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। अगली भर्तियां भी जल्द शुरू करेंगे।
हिमाचल पेपर लीक केस : सरकार के एक्शन से अभ्यर्थी खुश, लगाई यह गुहार

हिमाचल : 29 दिसंबर से बिगड़ने वाले हैं मौसम के मिजाज, बारिश-बर्फबारी की संभावना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल के घायल व्यक्तियों को मिले उचित उपचार, सीएम ने राजस्थान सरकार से साधा संपर्क

सुक्खू ने फोन पर जाना सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम राजस्थान के जिला दौसा में भारत जोड़ो यात्रा से वापस आते समय हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहन की दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राजस्थान सरकार से संपर्क कर सभी घायल व्यक्तियों को शीघ्र उचित उपचार एवं सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने राजस्थान सरकार के संबंधित मंत्री से घायलों को समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित करवाने का भी आग्रह किया।

सेवानिवृत IAS गोपाल शर्मा होंगे सीएम सुक्खू के OSD, अधिसूचना जारी

उन्होंने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर से दूरभाष के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना और सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। विधायक रवि ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि सभी कार्यकर्ता ठीक हैं।

सीएम सुक्खू की नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सत्ता वापसी की दी बधाई 

गौरतलब है कि गत सायं राजस्थान के जिला दौसा में भारत जोड़ो यात्रा से वापस आते समय हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक छोटा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुर्घटना में राजस्थान के तीन व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से मृतकों की आत्मिक शांति और इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

जयराम ठाकुर के बयान पर कांग्रेस का पलटवार : संयम रखें-अभी हफ्ता भी नहीं हुआ

सीएम के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने साधा निशाना

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है। नरेश चौहान ने पूर्व सीएम को संयम रखने की हिदायत दी है। दरअसल, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर हेलीकाप्टर के दुरुपयोग को लेकर निशाना साधा था। नरेश चौहान ने कहा कि हेलीकॉप्टर उड़ानों को लेकर उनकी चिंता अब दिखी है अगर पांच वर्ष पहले उनके मन में ऐसे विचार आ जाते तो प्रदेश तथा यहां की जनता का ज्यादा भला होता।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, कहां और कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सरकारी हेलिकॉप्टर का कतई उपयोग नहीं किया गया और इस दौरान यह अनाडेल में ही रहा। इसके विपरीत अति-विशिष्ट व्यक्तियों के लिए निजी हेलिकॉप्टर का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में लगभग 25 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय प्रबन्धन पर टिप्पणी करना हास्यास्पद है।

सीएम सुक्खू की नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सत्ता वापसी की दी बधाई 

नरेश चौहान ने कहा कि सरकार के गठन को अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अभी संयम रखें। आर्थिक संसाधनों को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रभावी कदम उठाएगी विपक्ष को इस बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें