Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

पेपर लीक के हल्ले के बीच CM से मिले JOA IT पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी

भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की उठाई मांग
शिमला। हिमाचल में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 965 पेपर लीक मामले की बीच जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग उठी है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 की परीक्षा हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने 21 मार्च 2021 को आयोजित की थी।
सीएम सुक्खू बोले- पिछले 5 साल में गलत तरीके से हुईं सरकारी भर्तियां
पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया पूरी होने का लंबे समय से इंतजार है। पर किसी न किसी कारण उनका यह इंतजार लंबा होता जा रहा है। अब अगले तीन माह तक भी प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद नहीं है।

एचपीएसएससी हमीरपुर द्वारा 21 मार्च, 2021 को आयोजित जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 की परीक्षा में शामिल हुए युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की और जेओए आईटी-817 की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि भर्ती एजेंसी में युवाओं का विश्वास पैदा हो सके।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सीएम सुक्खू बोले- पिछले 5 साल में गलत तरीके से हुईं सरकारी भर्तियां

भाजपा सरकार में पनपा पेपर लीक माफिया
शिमला। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की महिला कर्मचारी की जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA IT) पोस्ट कोड 965  पेपर लीक में गिरफ्तारी के बाद सुक्खू सरकार ने चयन आयोग सस्पेंड कर दिया है और भर्तियों पर भी रोक लगा दी है।
पेपर लीक मामला : सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान-और होंगे सनसनीखेज खुलासे
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार सत्ता में व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। नौकरियों में पिछले पांच वर्ष में व्याप्त भ्रष्टाचार हुआ है, जिसे जड़ से खत्म करने की कांग्रेस सरकार की प्रतिबद्धता है। पूर्व की भाजपा सरकार में हिमाचल प्रदेश में पेपर लीक माफिया पनपा है और कहीं ना कहीं भाजपा सरकार इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले 5 साल में गलत तरीके से सरकारी भर्तियां हुई हैं और सरकार की संलिप्ता भी इसमें हो सकती है। पुलिस पेपर लीक मामला पूर्व सरकार के समय का एक बड़ा उदाहरण है, जिसको लेकर भी सरकार जांच कर रही है, लेकिन पूर्व की भाजपा सरकार ने इसको लेकर भी गंभीरता नहीं दिखाई।
JOA IT पेपर लीक मामले मामले को लेकर फिलहाल एसआईटी जांच कर रही है। सरकार ने सभी भर्तियों को पोस्टपोन किया है और अगले 60 दिन के बाद फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। क्योंकि आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं, ऐसे में भर्तियों को जारी नहीं रखा जा सकता है।
सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती के लिए मैकेनिज्म तैयार कर रही है, ताकि नौकरियों में पारदर्शिता आए और वर्षों से मेहनत कर रहे लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ कोई धोखा ना हो। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हिमाचल में जीरो टॉलरेंस करप्शन फ्री सरकार देना कांग्रेस का वादा है और इसी दिशा में सरकार आगे भी बढ़ रही है।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

पेपर लीक मामला : सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान-और होंगे सनसनीखेज खुलासे

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कही यह बात
शिमला। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA IT) पोस्ट कोड 965 पेपर लीक मामले में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं। सुक्खू ने बताया कि आरोपियों के पास से लीक हुए तीन पेपर के सेट बरामद हुए हैं। इसमें में एक पेपर जनवरी में होना था और एक की तो अभी तक तिथि भी तय नहीं हुई थी। उससे पहले ही ये पेपर लीक हो गए थे।
हिमाचल पुलिस मुख्यालय पहुंची कांग्रेस, पूर्व मंत्री के खिलाफ मांगी कार्रवाई
सीएम ने बताया कि एक पेपर जेओए आईटी का था जिसका पेपर 25 दिसंबर को था। दूसरा पेपर कम्प्यूटर ऑपरेटर का था जिसकी परीक्षा पहली जनवरी 2023 में होनी थी और तीसरा पेपर जूनियर एडिटर का था, जिसकी तिथि अभी घोषित नहीं हुई थी। आरोपी महिला के घर से 6 लाख 40 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।
मामला सामने आने के तुरंत बाद सरकार ने फैसला किया कि जो भी पेपर HPSSC द्वारा लिए जाने थी या हैं उनको पोस्टपोन किया साथ ही बोर्ड का सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है। सुक्खू ने कहा कि ये धंधा भाजपा की सरकार से शुरू हुआ। कांग्रेस सरकार ने एसआईटी का गठन किया जो मामले की पूरी छानबीन कर रही है।
आगे की परीक्षाओं को लेकर अध्ययन किया जा रहा है कि ये किस तरह आयोजित की जानी हैं। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ये निश्चित करेगी कि आने वाले समय में पारदर्शिता से नियुक्तियां हों। भाजपा सरकार ने अपनी आंखें मूंद रखी थीं। अयोग्य उम्मीदवार चुने जा रहे थे लेकिन इनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। हिमाचल के युवाओं के साथ भाजपा ने धोखा किया।
CBSE: 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट-जानिए
सीएम ने कहा कि अगले 60 दिनों में पूरी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाएगी। जो इसमें सम्मिलित है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले में और जानकारियां एकत्रित की जा रही है और आने वाले समय में और सनसनीखेज खुलासे कि जाएंगे लाएंगे।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों और नेताओं से बैठक कर नीतिगत फैसला लिया गया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लानी है। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास कर चुके हैं वहां भी देखा जाएगा कि ऐसी कोई वारदात तो नहीं हुई है। अगर सब ठीक निकला तो डॉक्यूमेन्टेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। अगली भर्तियां भी जल्द शुरू करेंगे।
हिमाचल पेपर लीक केस : सरकार के एक्शन से अभ्यर्थी खुश, लगाई यह गुहार

हिमाचल : 29 दिसंबर से बिगड़ने वाले हैं मौसम के मिजाज, बारिश-बर्फबारी की संभावना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें