Breaking News

  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें
  • बोह क्षेत्र के बेघर परिवारों का दुख बांटने पहुंचे सीएम सुक्खू, मकान निर्माण के लिए मिलेंगे साढ़े 7 लाख
  • हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट-3 दिन कहां हो सकती भारी से बहुत भारी बारिश-जानें
  • हिमाचल में कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • हिमाचल में जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी के पदों पर दी जाएगी पदोन्नति, सीएम सुक्खू का ऐलान

हिमाचल पुलिस मुख्यालय पहुंची कांग्रेस, पूर्व मंत्री के खिलाफ मांगी कार्रवाई

ewn24news choice of himachal 27 Dec,2022 10:19 pm

    महिला कांग्रेस ने भी पुलिस थाना में दी शिकायत

    शिमला। कांगड़ा जिला के जसवां परागपुर में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक नारों पर कांग्रेस भड़क गई है और जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, राजधानी शिमला में भी कांग्रेस पुलिस मुख्यालय पहुंची और डीजीपी को ज्ञापन सौंप कर भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
    हिमाचल : पेपर बेचने का धंधा, बेशर्म लोगों की चांदी-होनहार अभ्यर्थियों से बड़ा धोखा

    कांग्रेस के प्रदेश सचिव बलदेव ठाकुर और वेद प्रकाश ने डीजीपी को मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस प्रदेश सचिव बलदेव ठाकुर ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती है, लेकिन उनके नेता और कार्यकर्ता महिलाओं का किस तरह से सम्मान  करते हैं, यह सबके सामने आ चुका है।

    भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी का राजनीति से कोई सरोकार नहीं है, लेकिन उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

    इस दौरान पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर भी वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने किसी को नहीं रोका और जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो अब वह मुख्यमंत्री की पत्नी को अपनी बहन बता रहे हैं, लेकिन उस समय वह चुप क्यों रहे। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन इस तरह की भाषा का किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसको को लेकर पुलिस प्रमुख  को शिकायत सौंपी गई है और जल्दी इस पर कार्रवाई की मांग की गई है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती तो आने वाले दिनों में कांग्रेस बड़ा आंदोलन खड़ा कर सकती है।

    उधर,  प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज भाजपा के पूर्व मंत्री विधायक बिक्रम ठाकुर के खिलाफ न्यू शिमला स्थित महिला पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। प्रदेश महिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष जैनब चंदेल की अध्यक्षता में महिला पुलिस थाने पहुंचा। इसमें शांता राजटा, शशि ठाकुर, कविता कंवर, बृंदा सिंह, सत्या, उमा वर्मा, उमा मुदियाल, कृष्णा, बबली, हीरा दासी, नेहा, उर्मिला, कुसम  आदि भी शामिल थीं।

    शिकायत में भाजपा नेता के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर एक महिला को अपमानित करने व अभद्र भाषा बोलने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बाद में महिला कांग्रेस का यह प्रतिनिधिमंडल शिमला जिला उपायुक्त से भी उनके कार्यालय में मिला और इस संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा।
    हिमाचल : 29 दिसंबर से बिगड़ने वाले हैं मौसम के मिजाज, बारिश-बर्फबारी की संभावना

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326">

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather