Categories
Top News Kangra State News

राजा का बाग में औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल का जोरदार स्वागत

पूर्व विधायक अजय महाजन ने दी बधाई

ऋषि महाजन/नूरपुर। औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष बनने के बाद नूरपुर के राजा का बाग में पहुंचे विशाल चंबियाल का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर की ओर से भव्य स्वागत किया गया। उनकी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन ने विशाल को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की टीम में युवाओं का जोश और वरिष्ठ नेताओं के होश का बहुत ही अच्छा संगम है। इससे प्रदेश के विकास को तेज गति प्रदान होगी।

शिमला में जिप्सी ने व्यक्ति को कुचला, अस्पताल में मौत- 6 घायल

विशाल चंबियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है इस पर पूरी निष्ठा से कार्य करने का प्रयास किया जाएगा और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, पूर्व सीपीएस नीरज भारती, कांग्रेस नेता पुनीत मल्लि, जिला उपाध्यक्ष योगेश महाजन, ब्लाक अध्यक्ष सुशील मिंटो सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

फोरलेन की जद में आए कंडवाल स्कूल भवन निर्माण को एक करोड़

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद की घोषणा

ऋषि महाजन/नूरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाल के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ की राशि प्रदान करने की घोषणा की है। हिमाचल के कांगड़ा जिला के उपमंडल नूरपुर की पंचायत कंडवाल के प्रतिनिधियों और स्कूल स्टाफ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की।

हिमाचल में भारी बर्फबारी को लेकर अलर्ट, 22 से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

यह मुलाकात नूरपुर रेस्ट हाउस में पूर्व विधायक अजय महाजन के नेतृत्व में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्कूल भवन के फोरलेन की चपेट में आने और निर्माण कार्य के चलते आ रही मुश्किलों के बारे अवगत करवाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए भवन निर्माण के लिए एक करोड़ की राशि तुरंत प्रभाव से प्रदान करने की घोषणा की।

जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल, हिमाचल भाजपा में खुशी- दी बधाई 

बता दें कि पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन योजना के चलते उक्त स्कूल का भवन चपेट में आ गया है। भवन के बिल्कुल साथ फोरलेन निर्माण कार्य के चलते हर समय वातावरण विपरीत बना रहता है। हालांकि स्कूल को अन्य जगह स्थानांतरित करने के लिए 15 कनाल भूमि का भी चयन हो चुका है लेकिन वर्तमान भवन का मुआवजा न मिलने के कारण स्कूल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था।

मंगलवार को स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने इस बारे पूर्व विधायक अजय महाजन से संपर्क किया और सारी स्थिति बताई। अजय महाजन ने शिष्टमंडल को मुख्यमंत्री से मिलाया। स्थानीय पंचायत प्रधान नरेंद्र सिंह, उपप्रधान सूचचा सिंह गिल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और पूर्व विधायक अजय महाजन का धन्यवाद किया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें