Categories
Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

स्कूलों में रिक्त चल रहे पदों पर निर्णय ले सकती है सरकार

 

शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी। बैठक दोपहर बाद 3 बजे प्रदेश सचिवालय शिखर सम्मेलन हाल में आयोजित की जाएगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों चर्चा हो सकती है। साथ ही स्कूलों में खाली पड़े रिक्त पदों सहित अन्य विभागों में पद भरने को लेकर निर्णय हो सकता है। कैबिनेट बैठक में दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को भरने के लिए नीति बनाने पर भी चर्चा होना संभावित है।

हिमाचल में सुबह सवेरे बड़ा हादसा, बेकाबू हुई बस, एक की गई जान

इसके अलावा बैठक में अप्रैल 2022 के बाद प्रदेश में स्तरोन्नत किए गए और नए खोले गए स्कूलों को विद्यार्थियों के कम दाखिलों के आधार पर बंद करने का फैसला लिया जा सकता है।  वाटर सेस का मामला भी चर्चा के लिए जा सकता है। कई बजट घोषणाओं को भी कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जा सकती है।

ऊना बस हादसा अपडेट: एक की मौत, कांगड़ा के तीन यात्रियों सहित 6 घायल-एक गंभीर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट : OPS के अलावा क्या लिए गए बड़े फैसले, पढ़ें

शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पुरानी पेंशन को विधिवत रूप से लागू करने का फैसला लिया गया है। अगले माह से कर्मचारियों का न्यू पेंशन के तहत लिया जाने वाला शेयर बंद कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लेक्चरर के 530 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की गई है। ये पद लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे।

हिमाचल : एक महीने से कोविड मामलों ने पकड़ी रफ्तार, बरतें सावधानी

कैबिनेट ने आम जनता की सुविधा के लिए एटिक फ्लोर को रहने योग्य बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना नियम, 2014 में संशोधन को भी स्वीकृति प्रदान की।

कैबिनेट ने निर्धारित वेतन (एमोल्यूमेन्टस) पर भर्ती के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमावली के नियम-4 एवं नियम 15-ए के अन्तर्गत उपयुक्त संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। सरकार द्वारा अनुबंध सेवा की अवधि एवं वेतन (एमोल्यूमेन्टस) को समय-समय पर अधिसूचित किया जाएगा।

कांगड़ा : गुलेर रेलवे स्टेशन से लोहे के स्लीपर चोरी के दो आरोपी धरे

मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (एचपीएएस) के माध्यम से सीधी भर्ती के आधार पर पुलिस उप अधीक्षक के दो पदों को नियमित आधार पर भरने को स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश नशीली दवाएं एवं मादक पदार्थ नियम, 1989 के नियम 50 में संशोधन करने का निर्णय लिया। राजस्व बढ़ाने की दिशा में उठाए गए इस कदम से अब वार्षिक लाइसेंस शुल्क डेढ़ लाख रुपये होगा।
मंत्रिमंडल के समक्ष राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर प्रस्तुति भी दी गई।

हिमाचल मौसम: एक दिन के लिए येलो अलर्ट, 19 तक बारिश-बर्फबारी का अनुमान 

हिमाचल में 11 दिन में कोरोना के 3,173 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम

कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट की बैठक खत्म, ये लिए बड़े फैसले

बिजली महादेव में रोपवे को बनाने की मंजूरी

 

शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक सचिवालय शिखर सम्मेलन हाल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में राज्य के दो पॉलिटेक्निक कॉलेज, 17 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) और बंदला इंजीनियर कॉलेज में नए कोर्स शुरू करने को मंजूरी प्रदान की।

चंडीगढ़ में पंजाब से सीएम मान से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, शानन परियोजना पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के सम्मेलन में आईटीआई (ITI) और इंजीनियरिंग कॉलेजों में नए कोर्स शुरू करने का सुझाव दिया था। इसके बाद सरकार ने इन शिक्षण संस्थानों से पुराने पाठ्यक्रम हटाने और नए शुरू करने का निर्णय लिया। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में की थी।

बजट सत्र: हिमाचल में बिना शिक्षक के 455 स्कूल, क्या बोले- मंत्री, पढ़ें खबर

कैबिनेट ने ​​​​​​​कुल्लू के बिजली महादेव रोपवे को भी मंजूरी दे दी है। 2.7 किलोमीटर लंबे इस रोपवे का निर्माण लगभग 200 करोड़ की लागत किया जाना है। इसका मकसद बिजली महादेव में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। भारत सरकार की नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी इसका निर्माण करेगी।

कैबिनेट बैठक में हिमाचल स्टेट ट्रांसपोर्ट अपीलेट ट्रिब्यूनल की स्थापना को मंजूरी दी गई। इसका हेडक्वाटर हमीरपुर में होगा।

 

कैबिनेट ने 2021-22 की कैग (CAG) रिपोर्ट को भी मंजूरी दे दी है, जिसे इसी बजट सत्र में सदन में रखा जाएगा। मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की स्थापना को भी हरी झंडी दी गई। मुख्यमंत्री ने अपने बजट में हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने की घोषणा की है। बल्क ड्रग पार्क की स्टेट इम्प्लीमेंटिंग एजेंसी को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है, जो इस पार्क की औपचारिकताओं को आगे बढ़ाएगी।

कैबिनेट बैठक में हिमाचल में 44 मोबाइल वेटरनरी औषद्यालय खोलने को भी हरी झंडी दी है। मोबाइल वेटरनरी गांव-गांव जाकर लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।

बजट सत्र: हिमाचल में बिना शिक्षक के 455 स्कूल, क्या बोले- मंत्री, पढ़ें खबर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हो रही

शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक विधानसभा के बजट सत्र के बाद प्रदेश सचिवालय शिखर सम्मेलन हाल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुरू हुई।

हिमाचल: रेडियोलॉजिस्ट की कमी, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर को देंगे ट्रेनिंग

हिमाचल कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही कुछ बड़े निर्णय भी लिए जा सकते हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट बैठक की अगली तिथि तय, इस दिन होगी

कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा संभव

शिमला। हिमाचल कैबिनेट बैठक की आगामी तिथि तय हो गई है। कैबिनेट बैठक 29 मार्च यानी कल होगी। बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शाम करीब साढ़े चार बजे सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है और उन पर निर्णय लिए जा सकते हैं।

HPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी और कंप्यूटर प्रोग्रामर पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, महत्वपूर्ण निर्णयों पर होगी चर्चा

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के बीच सुक्खू सरकार की अगली कैबिनेट बैठक की तिथि भी तय हो गई है। हिमाचल कैबिनेट की बैठक 24 मार्च यानी आज होनी तय हुई है।

कांगड़ा: पुलिस को मिल रही थीं सूचनाएं, घर की रसोई से चिट्टा बरामद

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शाम 5.30 बजे राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा की जानी है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla business State News

हिमाचल कैबिनेट : शराब के ठेकों को लेकर बड़ा फैसला, वाटर सेस बिल को मंजूरी

शिमला। सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में फैसला लिया गया है कि शराब के ठेकों की नीलामी होगी। वहीं, शराब पर कऊ सेस लगाया गया है। इससे पहले कोविड सेस था जिसे अब बंद कर दिया गया है।

इसके साथ ही कैबिनेट में वाटर सेस बिल (हिमाचल प्रदेश वाटर सेस हाइड्रो पावर जनरेशन बिल) को मंजूरी दी गई है। इसके लिए अलग कमिशन बनाया जाएगा। इसी बजट सत्र में ये बिल लाया जाएगा। 10 मार्च, 2023 से सेस लगेगा। इससे एक हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

इसके अलावा कैबिनेट बैठक में छठे वित्तायोग की रिपोर्ट की सिफारिश को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। आगामी सत्र में विधानसभा में ये रिपोर्ट पेश की जाएगी।

हिमाचल में 10 हजार 999 MW के 172 बिजली प्रोजेक्ट है। सरकार नई बसों की खरीददारी करेगी। हिमाचल में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर कैबिनेट में विस्तृत रिपोर्ट लाकर फैसला लिया जाएगा। मार्च माह में 200 HRTC की बसें कंडम हो रही हैं। इसके अलावा 15 साल पुराने वाहन भी खत्म हो रहे हैं जिसको देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को लेने पर विचार किया जाएगा।

हिमाचल कैबिनेट की 5वीं बैठक शुरू, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल कैबिनेट की 5वीं बैठक शुरू, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट बैठक सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
इस माह एक हफ्ते में कैबिनेट की ये तीसरी बैठक है।

बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले बुलाई गई इस बैठक में बजट को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इसके अलावा बैठक में कांग्रेस की गारंटियों पर भी चर्चा की जा सकती है।

लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 13 पद-जल्द करें आवेदन

इसमें 18 से 60 साल तक की आयु वर्ग की महिलाओं को 1,500 दिए जाने को लेकर सरकार फैसला ले सकती है। इस गारंटी को लागू करने से पहले कैबिनेट ने सब कमेटी का गठन किया है। सब कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को होने वाली मीटिंग में हो सकता है और सरकार इस पर कोई फैसला ले सकती है।

बता दें कि मार्च माह के पहले हफ्ते में ही यह कैबिनेट की तीसरी बैठक होगी। इससे पहले एक मार्च को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। बैठक के बाद आगामी बैठक 3 मार्च को रखी गई थी।

HPBose: जल्द कर लें यह काम, नहीं तो छात्रवृत्ति से धोना पड़ सकता है हाथ

तीन मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में ओपीएस की एसओपी, एनएचएम में आशा वर्कर के पद भरने सहित अन्य कुछ निर्णय हुए थे। यह सुक्खू कैबिनेट की चौथी बैठक थी। चौथी कैबिनेट के दो दिन बाद ही 5वीं कैबिनेट की बैठक भी बुला ली गई है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

Breaking – हिमाचल कैबिनेट बैठक : कर्मचारियों को NPS का भी ऑप्शन, देनी होगी सहमति

एक अप्रैल से बंद हो जाएगा एनपीएस कर्मियों का अंशदान

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार की चौथी कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन को लेकर चर्चा के बाद बड़ा निर्णय हुआ है। जो कर्मचारी एनपीएस में ही रहना चाहते हैं वह सरकार को ऑप्शन दे सकते हैं। कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर निर्णय हुआ है।

कर्मचारियों को एनपीएस में रहने की सहमति सरकार को देनी होगी। NPS में जारी कर्मचारियों का अंशदान एक अप्रैल, 2023 से बंद हो जाएगा। बैठक में केंद्र सरकार के पास जमा एनपीएस कर्मचारियों के 8 हजार करोड़ रुपए वापस करने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया गया है।

चौहान का तंज-नॉर्थ ईस्ट के चुनाव खत्म, केंद्र ने जारी की महंगाई की किस्त

जिन एनपीएस कर्मियों की सेवा निवृत्ति 15-05-2003 के बाद हुई है उनको पुरानी पेंशन दी जाएगी। इनको GPF के अंतर्गत भी लाया जाएगा। पुरानी पेंशन लागू करने के लिए सरकार 2023-24 में एक हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करेगी। वित्त विभाग को नियमों में बदलाव करने व आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा है।

हिमाचल: जेबीटी भर्ती में बीएड डिग्री धारक पात्र, प्रशिक्षु भड़के-उठाए सवाल

इसके अलावा कैबिनेट बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)के तहत 780 आशा वर्करों की नियुक्ति को हरी झंडी मिल गई है। कैबिनेट ने 780 आशा वर्कर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट बैठक: आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, मिड डे मील कर्मचारियों को राहत

आयुष्मान और हिम केयर में होंगे शामिल

शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई है। बैठक में आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, बीपीएल, मिड डे मील, मनरेगा मजदूरों को बड़ी राहत दी है। कैबिनेट की बैठक में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर, आशा वर्कर, बीपीएल, मिड डे मील कर्मचारी, विकलांग व मनरेगा मजदूरों को आयुष्मान और हिम केयर शामिल करने का निर्णय लिया है। इससे करीब 42 हजार 713 नए परिवारों को लाभ मिलेगा।

हिमाचल पुलिस की वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कल से, 460 प्रतिभागी लेंगे भाग

बैठक में एनटीटी भर्तियों पर भी कोई चर्चा नहीं हुई है। युवाओं को एक लाख नौकरी देने के मुद्दे पर भी फैसला नहीं हो पाया है। क्योंकि अभी विभागों से रिपोर्ट ही नहीं पहुंची है। अब अगली बैठक में इस मामले पर चर्चा होगी।