Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल कैबिनेट की बैठक खत्म, ये लिए बड़े फैसले

ewn24news choice of himachal 30 Mar,2023 1:50 am

    बिजली महादेव में रोपवे को बनाने की मंजूरी

     

    शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक सचिवालय शिखर सम्मेलन हाल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई।
    बैठक में राज्य के दो पॉलिटेक्निक कॉलेज, 17 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) और बंदला इंजीनियर कॉलेज में नए कोर्स शुरू करने को मंजूरी प्रदान की।
    चंडीगढ़ में पंजाब से सीएम मान से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, शानन परियोजना पर चर्चा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के सम्मेलन में आईटीआई (ITI) और इंजीनियरिंग कॉलेजों में नए कोर्स शुरू करने का सुझाव दिया था। इसके बाद सरकार ने इन शिक्षण संस्थानों से पुराने पाठ्यक्रम हटाने और नए शुरू करने का निर्णय लिया। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में की थी।
    बजट सत्र: हिमाचल में बिना शिक्षक के 455 स्कूल, क्या बोले- मंत्री, पढ़ें खबर

    कैबिनेट ने ​​​​​​​कुल्लू के बिजली महादेव रोपवे को भी मंजूरी दे दी है। 2.7 किलोमीटर लंबे इस रोपवे का निर्माण लगभग 200 करोड़ की लागत किया जाना है। इसका मकसद बिजली महादेव में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। भारत सरकार की नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी इसका निर्माण करेगी।

    कैबिनेट बैठक में हिमाचल स्टेट ट्रांसपोर्ट अपीलेट ट्रिब्यूनल की स्थापना को मंजूरी दी गई। इसका हेडक्वाटर हमीरपुर में होगा।

     

    कैबिनेट ने 2021-22 की कैग (CAG) रिपोर्ट को भी मंजूरी दे दी है, जिसे इसी बजट सत्र में सदन में रखा जाएगा। मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की स्थापना को भी हरी झंडी दी गई। मुख्यमंत्री ने अपने बजट में हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने की घोषणा की है। बल्क ड्रग पार्क की स्टेट इम्प्लीमेंटिंग एजेंसी को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है, जो इस पार्क की औपचारिकताओं को आगे बढ़ाएगी।

    कैबिनेट बैठक में हिमाचल में 44 मोबाइल वेटरनरी औषद्यालय खोलने को भी हरी झंडी दी है। मोबाइल वेटरनरी गांव-गांव जाकर लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।
    बजट सत्र: हिमाचल में बिना शिक्षक के 455 स्कूल, क्या बोले- मंत्री, पढ़ें खबर


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather