Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

हिमाचल में 11 दिन में कोरोना के 3,173 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम

ewn24news choice of himachal 12 Apr,2023 7:20 pm

    प्रदेश में अभी 1,863 के आसपास एक्टिव मामले

    शिमला। हिमाचल में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। अप्रैल माह में ही 11 अप्रैल तक 3,173 मामले सामने आए हैं। वहीं, 2173 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। साथ ही 10 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। सबसे अधिक कांगड़ा जिला में , दूसरे नंबर पर मंडी और तीसरे में हमीरपुर में नए मामले सामने आए हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना का कुल आंकड़ा 3 लाख 17 हजार 432 पहुंच गया है। अभी 1,863 के आसपास एक्टिव मामले हैं। अब तक 3 लाख 11 हजार 342 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 4206 है।
    धर्मशाला: दाड़ी में लगी मेले की रौनक, इस बार तीन दिन पहले होगा खत्म

    एक अप्रैल से 11 अप्रैल तक बिलासपुर जिला में 249, चंबा में 128, हमीरपुर में 588, कांगड़ा में 748, किन्नौर में 39, कुल्लू में 117, लाहौल स्पीति में 27, मंडी में 644, शिमला में 235, सिरमौर में 154, सोलन में 173 और ऊना में 71 नए मामले आए हैं। कोरोना डेथ की बात करें तो शिमला में सबसे अधिक चार ने दम तोड़ा है। मंडी और सिरमौर में दो-दो, ऊना व कुल्लू में एक-एक की जान गई है।
    हिमाचल में 11 दिन में कोरोना के 3,173 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम

    कांगड़ा जिला में 476, मंडी में 349, हमीरपुर में 279, बिलासपुर में 152, शिमला में 136, सिरमौर में 114, सोलन में 108, चंबा में 73, कुल्लू में 65, ऊना में 61, किन्नौर में 29 और लाहौल स्पीति में 21 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में कोरोना के मामलों के साथ डेथ में भी बढ़ोतरी हो रही है। लोग कोरोना नियमों का पालन करें। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाएं और सुरक्षित रहें।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather