Breaking News

  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी
  • हिमाचल के Gen Z से सीएम सुक्खू की अपील, उनके कार्यकाल में किसी भी भर्ती परीक्षा में पेपर नहीं हुआ लीक
  • हिमाचल में इन आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा संशोधित पारिश्रमिक, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
  • HPBOSE ने शुरू की स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा की तैयारियां, शिक्षकों से मांगे ऑनलाइन आवेदन

HPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी और कंप्यूटर प्रोग्रामर पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित

ewn24news choice of himachal 27 Mar,2023 10:49 pm

    29 अप्रैल 2022 को शुरू की थी भर्ती प्रक्रिया

    शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) अंग्रेजी के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 40 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को सिफारिश की गई है।

    क्लास वन, टू, थ्री के पदों पर होगी भर्ती, HPPSC के OTR Link पर बनाएं प्रोफाइल


    बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) अंग्रेजी के 50 पद उच्च शिक्षा विभाग में भरे जाने के लिए 29 अप्रैल 2022 को भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इन पदों को भरने के लिए 3 दिसंबर 2022 को स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया था। 4 मार्च 2023 को रिजल्ट घोषित किया गया। स्क्रीनिंग टेस्ट की मेरिट के आधार पर 116 को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया था। पर्सनैलिटी टेस्ट 15 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित किया गया था।


    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/03/hppsc-22.pdf" title="hppsc 22"]



    पर्सनैलिटी टेस्ट के बाद आज रिजल्ट घोषित कर दिया गया। वहीं, कंप्यूटर प्रोग्रामर के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। इसमें रोल नंबर 11100255 सफल घोषित किया गया है। एक पद भरने के लिए 19 मई 2022 को प्रक्रिया शुरू की थी। सीबीटी 11 अक्टूबर 2022 को हुआ था। 10 मार्च 2023 को रिजल्ट निकाला था। 9 अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया था। पर्सनैलिटी टेस्ट आज आयोजित किया गया।  रिजल्ट हिमाचल लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव ने की है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather