17 अप्रैल को पूरे हिमाचल में बिगड़ सकता है मौसम
शिमला। हिमाचल मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार प्रदेश में 19 अप्रैल तक मौसम के मिजाज बिगड़े रह सकते हैं। अपडेट के अनुसार 15 अप्रैल से मौसम करवट बदल सकता है। 15 और 16 अप्रैल को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर, लाहौल स्पीति, किन्नौर आदि जिलों के एक -दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 17 अप्रैल को पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ सकता है।
Breaking कांगड़ा : गुलेर रेलवे स्टेशन से लोहे के स्लीपर चोरी के दो आरोपी धरे
17 अप्रैल के लिए एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 और 19 अप्रैल को भी अनेक क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। बता दें कि 15 अप्रैल को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।
कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज
हालांकि, हिमाचल में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहे हैं। केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री और ऊना का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
नादौन : मकान में आग लगने से PTI की गई जान, कश्मीर स्कूल में थे कार्यरत