Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल के हर विधानसभा में खुलेंगे राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी जानकारी

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। इन 68 स्कूलों में अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार सायं यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों का निर्माण कम से कम 100 कनाल के परिसर में किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी छात्र हितैषी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए इन स्कूलों के लिए भूमि चयनित कर निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

चंबा जिला में फिर आया भूकंप, कितनी रही तीव्रता-जानने को पढ़ें खबर

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि युवाओं को करियर के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार खेल और शिक्षा का समायोजन करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में निकट भविष्य में खेल स्कूल और खेल महाविद्यालय भी खोले जाएंगे। सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

शिक्षा विभाग में स्टाफ की कमी की समस्या को दूर करने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्टाफ के युक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षक और गैर-शिक्षक वर्ग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया एक साथ शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर भी बल देते हुए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में नए तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, सचिव शिक्षा अभिषेक जैन, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा और निदेशक प्रारंभिक शिक्षा घनश्याम शर्मा भी उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाल, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर

सचिवालय के बाहर कर्मचारियों का जश्न

शिमला। हिमाचल में एनपीएस कर्मचारियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। सुक्खू सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर दिया है। सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन बहाली पर मुहर लगी है। बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में ओपीएस बहाल करने का वादा किया था। सुक्खू सरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक में इस वादे को पूरा कर दिया है।

इससे राज्य के 1.30 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। ओपीएस (OPS) बहाल करने वाला हिमाचल चौथा राज्य हो गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय के बाहर एनपीएस (NPS) कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि OPS कर्मचारियों का हक है। कांग्रेस ने अपने वादे के मुताबिक ओपीएस बहाल कर दी है। उन्होंने कहा कि आज ही ओपीएस बहाली की अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी।
हिमाचल से पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब भी ओपीएस बहाल हो चुकी है। हालांकि इन राज्यों को केंद्र सरकार 2002 से जमा पेंशन फंड की राशि वापस लौटाने से इंकार कर चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओपीएस आज से लागू हो जाएगी। मगर एरियर के भुगतान के लिए उन्होंने तीन से चार साल का समय मांगा है।

वहीं, पुरानी पेंशन बहाल होने से कर्मचारियों की लोहड़ी यादगार बन गई है। कर्मचारियों में जश्न सा माहौल है। कर्मचारियों ने सचिवालय के बाहर नाच और गाकर खुशी का इजहार किया। अभी ओपीएस बहाली की घोषणा का औपचारिक ऐलान हुआ नहीं था कि कर्मचारियों का जश्न सचिवालय के बाहर शुरू हो गया। इस जश्न में पूर्व की जयराम सरकार में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन में‘जोइया मामा मानदा नहीं, कर्मचारी को शुणदा नेई नारा लगाने वाले शिक्षक ओमप्रकाश भी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने  नाटी डालकर और गाकर खुशी का इजहार किया।

Categories
Himachal Latest Shimla State News

मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने शरद यादव के निधन पर जताया शोक

सीएम ने कमजोर वर्गों के उत्थान में  योगदान सराहा

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शुरू, मिल सकता है OPS का तोहफा

 

शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक समानता और कमज़ोर वर्गों के उत्थान में शरद यादव का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिमाचल में ऑनलाइन फ्रॉ़ड : युवक ने मंगवाया था लैपटॉप-कोरियर में निकले घुंघरू

 

9 ने भी शरद यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

हिमाचल: पैसे छीनने के गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 9
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

पालमपुर में शांता से मिले सीएम सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया यह निमंत्रण

मुख्यमंत्री का न्यूगल खड्ड पुल पर जोरदार स्वागत

पालमपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के पालमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के आवास पर उनसे भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। धर्मशाला से पालमपुर आगमन के दौरान मुख्यमंत्री का न्यूगल खड्ड पुल पर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के पक्ष में नारे लगाए और उन पर फूल बरसाए।

मंडी में हादसा : पंडोह डैम में गिरा तेल से भरा टैंकर, दो की गई जान

शांता कुमार ने मुख्यमंत्री को विवेकानंद ट्रस्ट पालमपुर आने का निमंत्रण भी दिया।  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक आशीष बुटेल, यादविंदर गोमा, संजय अवस्थी और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष में दिया पहला वेतन

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सामाजिक सरोकार के दायित्व का निर्वहन करते हुए मानवीय संवेदनाओं के साथ नवोन्मेषी पहल की है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना पहला वेतन प्रदेश सरकार द्वारा गठित मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष में प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने नव वर्ष के पावन अवसर पर प्रदेश में सुखाश्रय कोष स्थापित करने की घोषणा की थी, ताकि इस कोष के माध्यम से प्राप्त राशि से जरूरतमंद बच्चों और निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित यह सहायता कोष समाज में वंचित रहे बच्चों और महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद करेगा। इससे वह अपने जीवन के ध्येय को प्राप्त करने के लिए निरन्तर आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर देश और समाज की प्रगति और खुशहाली में अपना योगदान सुनिश्चित करने का अवसर भी प्राप्त होगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा ‘यह कदम करुणा नहीं, बल्कि अधिकार है।’ मुख्यमंत्री की इस पहल से न केवल जनप्रतिनिधि बल्कि आम नागरिक भी इस कोष में योगदान के लिए प्रेरित होंगे।
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
PHOTO GALLERY

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए साईं इटर्नल फाउंडेशन ने किया अंशदान

शिमला। साईं इटर्नल फाउंडेशन, न्यू शिमला के सदस्यों ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 21 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए साईं इटर्नल फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद में सहायक सिद्ध होगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुख्यमंत्री की NPS कर्मियों से बैठक, ढोल नगाड़ों की हो गई तैयारी

मुख्यमंत्री बोले-पहली कैबिनेट में पूरी होगी ओपीएस की मांग

शिमला। राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने न्यू पेंशन स्कीम (NPS) कर्मचारी संघ के साथ बैठक की। इस बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने अपनी बातें एक-दूसरे के सामने रखीं। बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का वादा किया है।

TGT, पीजीटी के पदों को आवेदन की तिथि बढ़ी, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर

न्यू पेंशन कर्मचारी (NPS) संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि सरकार पर पूरा भरोसा है। एनपीएस (NPS) से प्रदेश को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे सरकार के वादे से पूरी तरह आश्वस्त हैं।

हिमाचल: CM के क्षेत्र सहित इन विस क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग के डिवीजन डिनोटिफाई

 

वही, एक के बाद एक फैसलें लेने के चलते सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की तुलना बॉलीवुड फिल्म ‘नायक’ के अभिनेता से करने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी (NPS) संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस तरह के फैसले ले रहे हैं, उससे प्रदेश भर के लोगों में खुशी का माहौल है। प्रदीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तुलना बॉलीवुड फिल्म ‘नायक’ के अभिनेता अनिल कपूर के किरदार शिवाजी राव से की है।

हिमाचल: रेलवे गेटमैन के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में होगी रैली

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के एक के बाद एक आ रहे फैसले सभी लोगों को अचंभित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन कर्मचारी (NPS) संघ पूरी तरह सरकार पर भरोसा करता है। पहली ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली होगी। पहली कैबिनेट के दिन कर्मचारी संघ ढोल नगाड़ों के साथ कैबिनेट में आभार व्यक्त करने के लिए पहुंचेंगे।

पेपर लीक के हल्ले के बीच CM से मिले JOA IT पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी

 

 

Categories
Top News PHOTO GALLERY

मुख्यमंत्री सुक्खू ने नई दिल्ली में अजय माकन से भेंट की

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य अजय माकन से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

धान से चावल निकालना हो गया आसान, कैसे निकाले जाते-देखें वीडियो

अजय माकन ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

अर्की : जघाणा के पास गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर गई जान

मनाली : खखनाल में ढाई मंजिला मकान में भड़की आग, सामान जलकर राख

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कांगड़ा आएंगे सुक्खू, होगा भव्य स्वागत

21 को धर्मशाला आएंगे, जोरावर स्टेडियम में अभिनंदन समारोह

धर्मशाला। मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने पहले दौरे पर 21 दिसंबर को धर्मशाला आएंगे। शपथ ग्रहण के बाद पहली दफा कांगड़ा जिला आ रहे मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत को लेकर जिला वासियों समेत कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। धर्मशाला में मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत के साथ ही जोरावर स्टेडियम में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, कहां और कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें 

बता दें, विधानसभा भवन तपोवन, धर्मशाला में 22 दिसंबर से विधानसभा का सत्र लगने जा रहा है, इसे लेकर राज्यपाल ने अधिसूचना जारी कर दी है। शाहपुर के कांग्रेस विधायक व प्रदेश महासचिव एवं अभिनंदन समारोह के समन्वयक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बतौर सीएम कांगड़ा जिले का पहला दौरा ऐतिहासिक होगा और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके यहां आने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जन भी अपने मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

प्रेरणादायक है सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का सफर

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकल कर अपनी योग्यता से सूबे के शीर्ष पद तक पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू आम जन के लिए संघर्ष से सफलता के आदर्श हैं। जन मन से सीधा जुड़ाव उनकी ताकत है। केवल पठानिया ने कहा कि एनएसयूआई के आम कार्यकर्ता से सीएम बनने तक का सुखविंदर सिंह सुक्खू का सफर पार्टी कार्यकर्ताओं समेत सभी के लिए प्रेरणादायक है।

सीमेंट कंपनी मामला : सीटू ने शिमला में बोला हल्ला-अडानी की तानाशाही दिया करार
अभिनंदन समारोह में जिलेभर से आएंगे लोग

उन्होंने कहा कि जोरावर स्टेडियम में शानदार अभिनंदन समारोह का आयोजन कर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस समारोह में जिलेभर से कार्यकर्ता और आम लोग मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने, अपनी खुशी जताने और पूरी मजबूती से साथ चलने का संकल्प लेकर बहुत बड़ी संख्या में पधारेंगे।

सीएम के स्वागत को उत्सुक हैं कांगड़ा जिलावासी

केवल पठानिया ने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांगड़ा जिले के प्रबुद्ध मतदाताओं ने पूरे दिल से कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है। जिले की 10 सीटें जिता कर प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के सबल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में कांगड़ा का बड़ा योगदान है। और अब सभी कांगड़ा जिला वासी अपने मुख्यमंत्री के यहां पधारने पर उनके स्वागत-अभिनंदन के लिए बहुत उत्सुक हैं।

रोजगार का सुनहरा मौका : नर्सों के 100 व एसोसिएट के 250 पदों पर भर्ती

ऊना : निजी बस और सेना के ट्रक में टक्कर, 7 यात्री घायल, 2 महिलाएं गंभीर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News PHOTO GALLERY

मुख्यमंत्री से मिला पेंशनर कल्याण संघ, दी बधाई

शिमला। हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और प्रदेश की बागडोर संभालने पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष संतराम शांडिल, जिला शिमला इकाई के अध्यक्ष बलबन कश्यप, कार्यालय सचिव रूप कौशल और कार्यालय के पदाधिकारी बेलीराम आजाद, जीवन ठाकुर तथा सुन्दर लाल सूर्यवंशी भी उपस्थित थे।

सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार पर हाईकमान से होगी चर्चा