Breaking News

  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद
  • ITI मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव : 26,500 रुपए तक वेतन के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के पदों पर भर्ती, घुमारवीं में 17 को इंटरव्यू

रोजगार का सुनहरा मौका : नर्सों के 100 व एसोसिएट के 250 पदों पर भर्ती

ewn24news choice of himachal 16 Dec,2022 10:35 pm

    जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में होंगे साक्षात्कार

    हमीरपुर। रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए बढ़िया खबर है। नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी मैसर्ज ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटेड और अपोलो होम केयर दिल्ली 21 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 350 पदों के लिए साक्षात्कार लेंगी।
    हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से, अधिसूचना जारी 

    जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूदन ने बताया कि मैसर्ज ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड नालागढ़ में एसोसिएट के 250 पद भरे जाएंगे। आठवीं से बारहवीं पास युवा इन पदों के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवारों को 13,586 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

    सुधा सूद ने बताया कि अपोलो होम केयर में नर्सों के 100 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी के पास नर्सिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार से 36 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है।
    कांगड़ा : डाकघर के पास मारुति कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

    यदि किसी उम्मीदवार को उसके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह उपरोक्त योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के साथ 21 दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 या मोबाइल नंबर 85913-45920 पर संपर्क किया जा सकता है।
    भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल के सीएम व डिप्टी सीएम, राहुल गांधी ने लगाया गले

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather